[अप्लाई] उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना | ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 

दोस्तों आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाई गई नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना का नाम कन्या सुमंगल योजना रखा गया है| जैसे इसके नाम से ही पता चलता है कि यह योजना लड़कियों के लिए बनाई गई है| तो हम इस आर्टिकल में आपको कन्या सुमंगल योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| कि आप किस प्रकार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| योजना का ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं| तो इस योजना के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा तथा ध्यानपूर्वक पढ़ें|

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना

update-  आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाई गई नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना का नाम कन्या सुमंगल योजना रखा गया है|इस योजना के तहत यूपी सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है| तो इस योजना के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा तथा ध्यानपूर्वक पढ़ें|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी बजट 2023- 20 मैं कन्या सुमंगल योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत यूपी सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है| उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि इस योजना के तहत यूपी की लगभग 96 लाख परिवारों को लाभ मिल सकता है| इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार लड़कियों की पढ़ाई के लिए खर्च उठाएगी| क्योंकि हमारे देश में बहुत ज्यादा लोगों का यह मानना है कि लड़कियां जो है वह अपने परिवार पर एक बोझ होती है| जिससे आए दिन लड़कियों की संख्या में कमी आ रही है| लोगों का मानना है कि यदि एक लड़की पैदा होगी तो उसकी पढ़ाई पर काफी खर्चा करना पड़ता है| इसी को मद्देनजर रखते हुए योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया|

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगल योजना के लाभ

प्रदेश द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत कन्या के जन्म के समय उसके परिवार को ₹2000 की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी| इस योजना के तहत 1 वर्ष के भीतर पूर्ण टीकाकरण होने के बाद परिवार को ₹1000 आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी|

जब कन्या प्रथम कक्षा में प्रवेश कर लेती है तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹2000 की आर्थिक सहायता की जाएगी| इसी तरह यदि कन्या छठी कक्षा में प्रवेश करती है तो सरकार द्वारा फिर से ₹2000 की राशि प्रदान करवाई जाएगी| नौवीं कक्षा में यह राशि ₹3000 की हो जाएगी| दसवीं कक्षा पास कर लेने के पश्चात यदि कन्या को डिग्री या 2 वर्ष की डिप्लोमा में प्रवेश करती है तो सरकार द्वारा उसे ₹5000 की राशि प्रदान की जाएगी|