[अप्लाई] हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना| ऑनलाइन आवेदन

[अप्लाई] हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना| ऑनलाइन आवेदनHimachal Pradesh   Rajiv Gandhi Free Laptop Yojana 

दोस्तों आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई फ्री लैपटॉप योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप किस प्रकार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी को क्या करना होगा इस प्रकार से इस योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| योजना के बारे में बताने से पहले मैं आपको यह बता दूं कि इस योजना की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा की गई थी| परंतु हमारे देश के नए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी इसे आगे बढ़ा रहे हैं| इस योजना के तहत प्रदेशभर के मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे| सरकार का फ्री लैपटॉप वितरण करने के पीछे एक मुख्य उद्देश्य शिक्षा का स्तर को ऊपर बढ़ाना है|आप किस प्रकार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |और योजना का लाभ उठाने के लिए आप के क्या क्या करना होगा| इस आर्टिकल में आपको विस्तार पूर्वक से बताया गया है पूरे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें|

राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना|

सबसे पहले मैं आपको यह बता दूं कि दोस्तों इस योजना का नाम राजीव गांधी मुफ्त लैपटॉप योजना रखा गया है| जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है| जब विद्यार्थियों को यह फ्री लैपटॉप वितरण किए जाएंगे| तो उनमें पढ़ाई करने का और भी अधिक जुनून आएगा| जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलेंगे उनको देखकर बाकी विद्यार्थी और अधिक मेहनत करेंगे और अगले साल लैपटॉप लेना चाहेंगे| जिससे प्रदेश की शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठेगा| और बेरोजगारी बहुत कम होगी क्योंकि किसी भी देश या प्रदेश को ऊंचा उठने के लिए उसके विद्यार्थियों को शिक्षित होना बहुत आवश्यक है| प्रदेश में जितने अधिक विद्यार्थी पढ़े लिखे होंगे, बह प्रदेश उतना ही अधिक उन्नति करेगा| सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप वितरण योजना देने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षा के स्तर को और ऊपर उठाना है| इस योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री 10000 छात्र छात्राओं को फ्री लैपटॉप वितरण करेंगे| और यह लैपटॉप दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेंगे|

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता

  • सबसे पहले आवेदन कर्ता को हिमाचल का स्थाई निवासी होना आवश्यक है|
  • योजना के तहत जो भी विद्यार्थी फ्री लैपटॉप प्राप्त करना चाहता है| उसे सबसे पहले 10वीं तथा 12वीं कक्षा का विद्यार्थी होना आवश्यक है|

योजना के लिए अवश्य कागज पत्र

  • आधार कार्ड
  • हिमाचली बोनाफाइड
  • जिस कक्षा में विद्यार्थी पढ़ रहा है उसका प्रमाण पत्र होना आवश्यक है|

हिमाचल प्रदेश फ्री लैपटॉप वितरण योजना का ऑनलाइन आवेदन

  • हिमाचल प्रदेश फ्री लैपटॉप वितरण योजना के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
  • जैसे ही आप पर क्लिक करते हैं आपके सामने राजीव गांधी फ्री लैपटॉप वितरण योजना का एक लिंक दिखाई देगा| उस पर क्लिक कीजिए|
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, एप्लीकेशन फार्म मैं पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक से पढ़ें, तथा भरे|
  • आप इस प्रक्रिया को पूरी कर लेते हैं उसके बाद सम्मिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए| आपका यह फ्री लैपटॉप वितरण योजना का ऑनलाइन आवेदन हो चुका है|

दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी फ्री लैपटॉप योजना के बारे में बताया|हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको किस तरह की लगी तथा योजना से संबंधित यदि कोई भी प्रश्न आपके मन में आता है| तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं| हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की आवश्यक कोशिश करेंगे धन्यवाद|