इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें – Speak, Learn & Write English In Easy Way

इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें – How To Speak, Learn & Write English – आज के इस Article में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप घर बैठे किस प्रकार से इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें,छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं, How To Learn English In Easy Way, How To Write English Easily, English Padhna Kaise Seekhe… तो यदि आप भी English भाषा के बारे में जानना चाहते हैं और इसे बोलना व पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस Article को अंत तक अवश्य पढ़ें।

यह बात तो अब तक हम सभी जान चुके हैं, कि अंग्रेजी आज के समय में कितनी महत्वपूर्ण भाषा बनकर उभर रही है। लगभग सभी क्षेत्र में सभी काम अंग्रेजी भाषा के माध्यम से ही किए जाते हैं। यदि आपको अंग्रेजी बोलना व पढ़ना आता है, तो समाज में भी आपको इज्जत भरी नजरों से देखा जाएगा।

कुछ लोग तो ऐसा भी मानते हैं, कि जिन लोगों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान नहीं है वह अनपढ़ होते हैं। अंग्रेजी भाषा ना केवल एक Status है, बल्कि आज के समय की जरूरत बन चुकी है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपकी इसी जरूरत को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज के समय में भी ऐसे कई सारे लोग हैं जिन्हें अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बिल्कुल भी नहीं है।

Also Read :- मन को कैसे शांत करें – दिमाग शांत करने के 10+ उपाय

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अंग्रेजी बोलना व पढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है। तो आइए फिर बिना देर किए इस आर्टिकल को आरंभ करते हैं और जानते हैं कैसे इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें।

इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें

दोस्तों अंग्रेजी बोलना व पढ़ना कोई बहुत अधिक मुश्किल कार्य बिल्कुल भी नहीं है। जी हाँ इसके के लिए बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी और आप भी अंग्रेजी भाषा में निपुण हो जाएंगे।

आज हम आपको ऐसे कई सारे Tips देने जा रहे हैं जो आपको अंग्रेजी भाषा सीखने में सहायता करेंगे। इन tips की सहायता से आप आसानी से अंग्रेजी शब्दों को बोल पाएंगे और पढ़ पाएंगे तो आइए शुरू करते हैं।

अंग्रेजी भाषा के प्रति अपनी रुचि लगाएं

How To Learn & Speak English

दोस्तों किसी भी नई चीज को सीखने के लिए सबसे जरूरी यह होता है, कि उसे सीखने में आपको रुचि आए। अंग्रेजी सीखने की शुरुआती दौर में आपको चीजें याद करने या फिर जबरदस्ती रटने में जोर नहीं देना है।

बल्कि आपको यह कोशिश करनी है, कि आपको अंग्रेजी सीखने में मजा आए। यदि आपको अंग्रेजी सीखने में मजा आएगा तो आप अंग्रेजी को बेहतर तरीके से और जल्दी भी सीख सकते हैं। अंग्रेजी भाषा के प्रति अपनी रुचि जगाने के लिए आप निम्नलिखित Tips को Follow कर सकते हैं !

दोस्तों, यह सबसे पहली और सबसे ज्यादा कारगर तरीका है। यदि आप अंग्रेजी भाषा पढ़ना और बोलना सीखना चाहते हैं,  तो आपको पढ़ना तो पड़ेगा और पढ़ने की शुरुआत आप उस चीज से करें जो आपको पसंद है। जैसे कि यदि आपको कहानियां पसंद है, तो आप अंग्रेजी में कहानियां पढ़ सकते हैं।

यदि आपको फिटनेस से संबंधित Article पसंद है, तो आप अंग्रेजी में Article पढ़े, यदि आपको Fashion या Modeling से संबंधित चीजें पढ़ना पसंद करते हैं तो उसे भी अंग्रेजी में पढ़े, यदि आपको खाना बनाने का शौक है,  तो आप Recepies को भी अंग्रेजी भाषा में पढ़ने की शुरुआत करें। यकीन मानिए यह Tips आपकी काफी सहायता करेंगी।

दोस्तों जब भी आप अंग्रेजी पढ़ना शुरू करेंगे तो कई बार ऐसा होगा कि आपको लिखी हुई बात समझ में नहीं आएगी। यदि ऐसा हुआ तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शुरुआत में ऐसा होता है कि लिखी हुई कुछ बातें या फिर कुछ sentences आपके समझ में नहीं आते। आप इस बात से दुखी ना हो बल्कि उस sentence को google पर search करें और समझने की कोशिश करें।

रोजाना पढ़ें

यदि आप वाकई में अंग्रेजी पढ़ना व सीखना चाहते हैं, तो आपको इसे अपनी आदत में लाना होगा। यानी आपको रोजाना अंग्रेजी में कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालनी होगी। यह आदत आपको काफी फायदा पहुंचाएगी इसी आदत से आप  तीन चीजें एक साथ सीख पाएंगे – अंग्रेजी पढ़ना लिखना व बोलना।

पढ़ते वक्त जल्दबाजी ना करें

जब भी आप English पढ़ने बैठे, तो आपको बड़े आराम से और इत्मीनान के साथ पढ़ना चाहिए। आपको जल्दी बाजी करके नहीं पढ़ना चाहिए। जल्दी बाजी में पढ़ने से ना तो आप ठीक तरीके से पढ़ना सीख पाएंगे और ना ही लिखी हुई बात आपको समझ में आ पाएगी।

आप हर पंक्ति को आराम से और ध्यान पूर्वक पढ़े। यदि आपको पंक्ति का कोई भी वर्ड समझ में नहीं आता है, तो इसे खोजने की कोशिश करें और दोबारा से पढ़े तथा समझे।

अंग्रेजी पढ़ने की गति पर ध्यान दें

जब भी आप अंग्रेजी पढ़ने बैठे तो आपको समय का ध्यान रखना चाहिए। आप कितनी देर में कितनी सामग्री पढ़ रहे हैं आपको इस पर नजर रखनी चाहिए। अपने समय की गति पर ध्यान देने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय होता है, कि आप अपने मोबाइल फोन में timer लगा कर पढ़ें। यकीन मानिए दोस्तों यह tip सबसे ज्यादा कारगर होती है।

English लिखना कैसे सीखे 

दोस्ती यदि आप अंग्रेजी भाषा सीख रहे हैं, तो English कैसे लिखा जाता है यह सीखना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि अंग्रेजी पढ़ना और अंग्रेजी बोलना होता है। यदि आप ठीक तरीके से अंग्रेजी नहीं लिख पाएंगे तो आप अंग्रेजी का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

English लिखना ज्यादा कठिन काम नहीं है। दोस्तों यदि आप रोजाना Practice करें, तो आसानी से English लिखना सीख जाएंगे। यदि आप नीचे बताएं गए Tips को Follow करते हैं,  तो आप कुछ ही दिनों में काफी अच्छी अंग्रेजी लिखना सीख जाएंगे। आइए जानते हैं, हम इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें इन Tips के बारे में,

अंग्रेजी लिखने की प्रैक्टिस करे 

छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं

English लिखने की शुरुआत करें आप एक बेहतरीन Topic को चुनकर। दोस्तों आप एक ऐसे topic को चुनें जिसमें आपकी अत्याधिक रूचि है और जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा ज्ञान है। आपको जितना ज्ञान है उतने पूरे ज्ञान को अंग्रेजी में लिखने की कोशिश करें। यह Tips आपकी बहुत सहायता करती है।

अंग्रेजी किताबें पढ़ें 

English लिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है, कि आपको मालूम हो कि क्या लिखना है और कैसे लिखना है और इस चीज का ज्ञान आपको ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़कर ही मिलेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अंग्रेजी के ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ें।

किताबें पढ़ने से आपको अंग्रेजी भाषा सीखने में बहुत सहायता मिलेगी। किताबें पढ़ने से ही आप English Reading और English Writing Skills को बहुत बेहतर बना सकते हैं।

अपने पास एक Diary रखें 

आपको हमेशा अपने पास एक Diary रखनी चाहिए। आप इसमें अपने विचार लिख सकते हैं। अपने दिन प्रतिदिन की घटनाओं को लिख सकते हैं या फिर जिस चीज को आप बाद में याद रखना चाहते हैं उसे भी इस Diary में Note कर के रख सकते हैं।

आप कोशिश करे की इसे संपूर्ण English भाषा में ही लिखें। आप रोज रात को Diary Entry  लिखने की आदत डालें तब तो यह और भी अच्छी बात होगी। वैसे तो यह तरीका काफी पुराना है लेकिन काफी प्रभावशाली भी है।

खुदसे लिखने की कोशिश करे 

आप अंग्रेजी भाषा में जो कुछ भी लिखते हैं, उसकी समीक्षा अवश्य करें। यह Check करें कि क्या आपने सही लिखा है या ग़लत लिखा है। आप अपने द्वारा लिखी गई चीजों को दो से तीन बार पढ़िए तो आपको मालूम चल जाएगा कि आपने कहां पर क्या गलती करी है। आप कोशिश करें कि दोबारा इन गलतियों को दोहराए नहीं।

English बोलना कैसे सीखे

आइए दोस्तों अब हम जानते हैं कि आप English बोलना कैसे सीख सकते हैं। अपने रोजमर्रा के जीवन में आप निम्नलिखित Tips को Follow करें। यह Tips आपकी अंग्रेजी बोलने में काफी सहायता करेंगी, तो आइए शुरू करते हैं :-

अंग्रेजी फिल्में देखें

दोस्ती Movies देखना तो हम सभी को पसंद होता है। फिल्में देखने का शौक तो हम में से कई सारे लोगों को अवश्य ही होगा। आप अंग्रेजी movies देखना भी शुरू कर सकते हैं। या फिर आप किसी हिंदी मूवी को भी English Subtitles के साथ देख सकते हैं।

आज के समय में तो Netflix के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। Netflix में ऐसी कई सारे movies और Web Series उपलब्ध है जिन्हें देखकर आप अपना मनोरंजन तो कर ही सकते हैं और साथ ही साथ अपने English Speaking Skills को भी बढ़ा सकते हैं। Netflix पर कई सारी Bollywood Movies भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अंग्रेजी Subtitles के साथ देख सकते हैं।

अंग्रेजी गाने सुने

English Sikhne Ka Aasan Tarika

गाने सुनना तो हम सभी को पसंद होता है। आप अंग्रेजी गाने सुनना भी शुरू करें न केवल सुनना बल्कि आप अंग्रेजी गाने गुनगुनाना भी शुरू कर सकते हैं। इससे आप झटपट अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे और तो और शब्दों के सही pronunciation करना भी सीख जाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा Vocabulary का ज्ञान प्राप्त करें

अंग्रेजी बोलने के लिए आप अंग्रेजी भाषा के ज्यादा से ज्यादा शब्दों के बारे में जाने। अपनी बात को बेहतर तरीके से कहने के लिए आपके पास शब्दों की कमी नहीं होनी चाहिए आप काफी सारे शब्दों और उनके अर्थों के बारे में पढ़ें। आपको अंग्रेजी भाषा में जितना ज्यादा vocabulary का ज्ञान होगा, उतना ही ज्यादा बेहतर तरीके से आप अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे।

आईने के सामने Practice करें

अंग्रेजी बोलने की Practice आपको आईने के सामने खड़े होकर करना चाहिए। इससे आप में confidence की उत्पत्ति होती है। और अंग्रेजी भाषा बोलने के लिए confidence होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

English में बात करने का प्रयास करें

आपको जब भी English बोलने का मौका मिले तो आप ऐसे मौकों को जाने ना दें। आपको जब भी मौका दिया जाए अंग्रेजी भाषा में बात करें। अंग्रेजी भाषा बोलने में हिचकीचाय नहीं बल्कि confidence के साथ अंग्रेजी में बात करें। यदि आपको सही तरीके से अंग्रेजी नहीं बोलने आती है, तब भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

आपको जैसी भी अंग्रेजी आए आप वैसे ही बात करें लेकिन English में ही बात करें। आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ अंग्रेजी में संवाद कर सकते हैं। आप स्वयं भी अपनी बात कहें और सामने वाले की भी बात सुने और जहां सुधार करने की जरूरत है वहां पर सुधार भी करें।

निष्कर्ष 

Also Read :- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – 2023 में ऑनलाइन पैसे कमाने के आसान तरीके

तो दोस्तों आज का हमारा यह Article यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस Article में हमने आपको कैसे इंग्लिश बोलना पढ़ना सीखें के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी दी है । उम्मीद करते हैं, कि आपको यह Article काफी अधिक पसंद आया होगा और इसमें लिखी हुई सारी बातें आपको अच्छे तरीके से समझ में आ गई होंगी। दोस्तों यदि आपको यह Article वाक़ई में पसंद आया है और उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ Share अवश्य करें और Comment करना ना भूलें।

Leave a Comment