छत्तीसगढ़ भू नक्शा 2023: CG Khasra Naksha ,पी-II ऑनलाइन | डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा-B1 – Yojana Application Form

सीजी भू नक्शा देखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bhunaksha.cg.nic.in/ को शुरू किया है। जैसे की आप सभी जानते ही हैं की सरकार द्वारा सभी सरकारी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीजी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ का भू नक्शा देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, इस CG Bhuiya Nic portal के माध्यम से आप आसानी से CG Bhunaksha डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने खेत, प्लाट या जमीन का मैप/नक्शा देख कर जमीन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

आपको बता दें की सीजी भुईया पोर्टल के अंतर्गत दो श्रेणियां रखी गयी है। जो निम्न प्रकार से हैं –

  • भुइयां (Bhuiya) => इस श्रेणी के तहत आप अपना खसरा, खतौनी और भूलेख से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • भू-मानचित्र (भू नक्शा) => इस श्रेणी के अंतर्गत आपको भू नक्शा व जमीन के स्वामित्व की जानकारी ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

जैसा की आप सभी जानते ही है की जमीन का भुइयां नक्शा एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। पहले भू नक्शा की प्रति हासिल करने के लिए आपको तहसील कार्यालय या पटवारियों के पास जाना होता था। लेकिन अब आप इसे घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप राजस्व विभाग से सम्बंधित किसी कार्य को करने जा रहें हैं, तो आपसे वंहा इस प्रति को माँगा जा सकता है। ऑनलाइन नक्शा पाने के लिए आपके पास आपकी जमीन का खसरा क्रमांक होना अनिवार्य है। यहां हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सीजी भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। जिसमे हम आपको डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा – B1 खसरा, पी-II की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। अतः आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें –

आर्टिकल   छत्तीसगढ़ भू नक्शा
जिला   सभी जिलों में लागू
संबंधित विभाग   राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़
 वर्ष  2021
 लाभ   ऑनलाइन भू नक्शा
 लाभार्थी   राज्य के सभी नागरिक
 आधिकारिक वेबसाइट   bhunaksha.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ भू नक्शा जिलेवार लिस्ट

यहाँ हम आपको उन सभी जिलों के नाम की सूचि प्रदान कर रहें हैं। जंहा भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।

Balod (बालोद) Kanker (कांकेर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) Kondagaon (कोण्डागांव)
Balrampur (बलरामपुर) Korba (कोरबा)
Bastar (बस्तर) Koriya (कोरिया)
Bemetara (बेमेतरा) Mahasamund (महासमुन्द)
Bijapur (बीजापुर) Mungeli (मुंगेली)
Bilaspur (बिलासपुर) Narayanpur (नारायणपुर)
Dantewada (दन्तेवाड़ा) Raigarh (रायगढ़)
Dhamtari (धमतरी) Raipur (रायपुर)
Durg (दुर्ग) Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Gariaband (गरियाबंद) Sukma (सुकमा)
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) Surajpur (सूरजपुर)
Jashpur (जशपुर) Surguja (सुरगुजा)
Kabirdham (कबीरधाम)

ऑनलाइन छत्तीसगढ़ भू नक्शा 2023 चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यदि आप सीजी सरकार द्वारा शुरू किये गए वेब पोर्टल पर CG bhu naksha online ऑनलाइन देखना व डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको चरण दर चरण प्रक्रिया प्रदान कर रहें हैं। जिसके माध्यम से आप आसानी से सभी जिले, तहसील और ग्राम का भू नक्शा आसानी से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं –

CG Bhunaksha वेबसाइट

  • सबसे पहले आपको सीजी भू नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के छत्तीसगढ़ भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

जिला, तहसील और गांव का चयन

  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा यहां आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा।

मैप में अपने जमीन के खसरा नंबर का चयन

  • जिला, तहसील और गांव का चयन करते ही आपके सामने एक मैप खुल जायेगा। यहां आपको अपनी जमीन का खसरा नंबर को चुनना होगा। या आप अपने खेत या प्लाट का खसरा नंबर सर्च भी कर सकते हैं।

Plot info के तहत खसरा नक्शा विकल्प का चयन

  • खसरा नंबर सर्च करते ही आपके बायीं तरह Plot info खुल जायेगा। इसे पढ़ें और फिर इसके बाद आपको खसरा नक्शा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे नीचे दिखाया गया है।

जमीन का भू नक्शा देखें

  • खसरा नक्शा पर क्लिक करते ही आपके सामने भू नक्शा खुल जायेगा जंहा आपको अपने जिला, तहसील और गाँव का विवरण दिखाई देगा।

छत्तीसगढ़ भू नक्शा डाउनलोड

  • जिला, तहसील और गाँव का विवरण चेक करने के बाद आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको मेप के राइट साइड में दो विकल्प दिखाई देंगे जिनके माध्यम से आप आसानी से डोनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CG भू नक्शा एप डाउनलोड करें

  • यदि आप छत्तीसगढ़ भू नक्शा एप के माध्यम से अपने खेत या जमीन का नक्शा चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे इसका एप डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

Download Bhunaksha CG Mobile App

  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “install” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके मोबाईल या कम्प्यूटर पर यह एप डाउनलोड हो जायेगा।
  • इसके बाद आप सीजी भू नक्शा एप्स के द्वारा आसानी से घर बैठे अपने खेत, प्लाट या जमीन का भू नक्शा अपने मोबाइल पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • CG bhu naksha के माध्यम से असली मालिक का पता कैसे लगाएं?
    जब आप एक विशिष्ट खसरा चुनते हैं, तो आपको भूखंड की जानकारी मिलेगी। प्लॉट की जानकारी मालिक के बारे में, भूखंड के आकार, सिंचित और गैर-सिंचित भूमि, खसरा नंबर के बारे में विवरण देती है। यह जानकारी क्रॉस-चेक करना महत्वपूर्ण है कि प्लॉट का विक्रेता वास्तविक मालिक है या नहीं।
  • अगर आपको bhu naksha ऑनलाइन नहीं मिल रहा है तो क्या करें?
    यदि आप भूमि के bak naksha को ऑनलाइन देखने में असमर्थ हैं, तो संभावना है कि यह अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। यह भी हो सकता है कि प्राधिकरण भूमि का नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है। सत्यापित करने के लिए, संबंधित विभाग के कार्यालय में एक भौतिक यात्रा करें।
  • क्या CG bhu naksha पूरी तरह से अपडेट है?
    नहीं, छत्तीसगढ़ के लिए bhu naksha को अपडेट करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। आशा करते हैं की जल्द ही ऐसे पूरा किया जायेगा।
  • क्या मैं Play Store पर CG bhu naksha के लिए थर्ड पार्टी ऐप पर भरोसा कर सकता हूं?
    छत्तीसगढ़ भुइयां के NIC ने सीजी भू नक्शा ऐप विकसित किया है और आप इसे प्ले स्टोर पर पा सकते हैं। यह अन्य तीसरे पक्ष के ऐप पर अनुशंसित है।
  • क्या मैं CG bhu naksha 2023 डाउनलोड कर सकता हूं?
    हाँ, आप छत्तीसगढ़ के किसी भी गाँव और भूखंड के लिए bhu naksha डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि यह सार्वजनिक उपयोग के लिए मुफ़्त है। इसकी पूरी प्रक्रिया आप ऊपर आर्टिकल से पा सकते हैं।

यहां हमने आपको छत्तीसगढ़ भू नक्शा से जुडी सभी जानकारी प्रदान की हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य सवाल पूछने हों, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको जवाब देंगे, अन्य सभी राज्यों के भूलेख, भू नक्शा व सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले व विस्तार से जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट modiyojna.in के साथ बने रहें। धन्यवाद-