छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: Noni Suraksha Yojana, application form PDF – Yojana Application Form

नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी | Noni Suraksha Yojana Online entry | छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म | बेटी पैदा होने पर सरकार की योजना | noni suraksha cg gov | CG noni suraksha yojana application form | Chhattisgarh Noni Suraksha Yojana registration 2023

यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी है, तो आपके लिए यह एक बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए नोनी सुरक्षा योजना का उद्घाटन किया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य की बालिकाओं के स्तर को ऊपर उठाना है। छत्तीसगढ़ सरकार का अनुमान है कि गरीबी के चलते बहुत से परिवार की लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाती हैं। जिसके कारण उन्हें पूरी जिंदगी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नोनी सुरक्षा योजना/noni suraksha yojana form download को शुरू किया ताकि राज्य के गरीब परिवार की लड़कियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।योजना के तहत लड़की के 18 वर्ष पुरे होने तथा 12 वीं कक्षा को पास करने के बाद 100000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। ताकि इस राशि का उपयोग कर यह लड़कियां भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सके। और अपना व देश का नाम रोशन कर सकें –

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना | Noni Suraksha Yojana

जैसा की हमने आपको बताया सीजी राज्य सरकार का Noni Suraksha Yojana शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य की गरीब बालिकाओं की शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना तथा उमके खुशहाल भविष्य की नीव रखना है। अब आपके मन में सवाल होंगे की आप नोनी सुरक्षा योजना के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करेंगे, आवेदन फॉर्म कंहा से प्राप्त करेंगे और इसके आवेदन के लिए आपको किन दस्तावेजों व पात्रता की आवश्यता होगी। तो आपको हम यहां अपने आर्टिकल में Noni Suraksha Yojana detail से बताएंगे। इसके लिए यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।

नोनी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना के अंतर्गत केवल वे बालिका ही लाभ ले पाएंगी जिनका जन्म 1 अप्रैल, 2014 के बाद हुआ होगा।
  • बालिका के माता-पिता छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
  • जिन बालिका के माता-पिता गरीब रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हो। वे ही योजना का लाभ ले पाएंगी।
  • आवेदक बालिका के माता-पिता का ग्रामीण विकास विभाग की गरीबी रेखा की सर्वे सूची में नाम दर्ज होना चाहिए।
  • इस योजना एक तहत परिवार की केवल दो बालिकाओं लाभ को दिया जाएगा। यदि तीसरी बालिका हो तो वह योजना का लाभ नहीं ले सकती ।

नोनी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • गरीबी रेखा का प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड

नोनी सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन

  • नोनी सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा।

Noni Suraksha Yojana online application

  • अब आपको “registration“ पर क्लिक करना होगा। आपके सामने नोनी सुरक्षा योजना आवेदन पत्र दिखाई देगा।

Noni Suraksha Yojana online application Form

  • आपको नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म में आपको आवेदक बालिका का नाम व अन्य पूछे गए गए सभी विवरण ध्यान से भरने होंगे।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और अंत में “सबमिट” पर क्लिक कर दें।
    इस प्रकार आपका छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना में आवेदन पूर्ण हो जायेगा।

संपर्क करें-

संगठन =>   महिला एवं बाल विकास, द्वितीय तल, नया रायपुर, छत्तीसगढ़
ईमेल-आईडी =>   nsywcdcg@gmail.com
फोन नंबर => 0771- 2510838 (सचिवालय)
0771- 2234192 (निदेशक)
0771- 2234201 (संयुक्त निदेशक)
0771-2220006 (सहायक निदेशक)

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना की अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें

  यहां हमने आपको नोनी सुरक्षा योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई सवाल पूछने हों, तो हमे नीचे कमेंट के माध्यम से लिख भेजिए हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनओं की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट modiyojna.in के साथ बने रहें। धन्यवाद –