भूलेख उत्तराखंड: खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल देवभूमि उत्तराखंड | भू नक्शा/भू अभिलेख – Yojana Application Form

Uttarakhand Bhulekh Online | खसरा खतौनी,भू नक्शा/भू अभिलेख, जमाबंदी नकल | देवभूमि उत्तराखंड | उत्तराखंड भूलेख पोर्टल ऑनलाइन

उत्तरखंड राज्य सरकार द्वारा भू अभिलेख पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक भूलेख उत्तराखंड की जांच कर सकते हैं। इस पोर्टल के तहत आप अपनी भूमि से जुड़ी सभी जानकारी जैसे उत्तराखंड भूलेख, देवभूमि भू-नक्शा, खसरा-खतौनी, जमाबंदी और भू-अभिलेख (Uttarakhand Bhulekh, Devbhoomi Bhu-Naksha, Khasra-Khatauni, Jamabandi) आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। हम आज आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की कैसे आप अपनी ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते है। इसके लिए आपको हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहना होगा।

खसरा खतौनी,भू नक्शा देवभूमि उत्तराखंड

यदि आप भी अपनी ज़मीन के रिकॉर्ड को देखना चाहते है, तो आप देवभूमि उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ज़मीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आपको किसी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठ के आसानी से इन्टरनेट की सहायता से उत्तराखंड भूमि की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। भूलेख या भू अभिलेख जमीन की जानकारी होती है जिसे हम लोग खाता भी कहते हैं। भू नक्शा जमीन का नक्शा होता है, इसमें हम जमीन का प्रकार, खातेदार का विवरण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इसके साथ ही आप इस ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत खसराखतौनी,भू नक्शा/भू अभिलेख, जमाबंदी नकल ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल चेक करे

भूलेख उत्तराखंड ऑनलाइन का उद्देश्य

जैसे की आप सभी जानते ही हैं की डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत, देश के सभी राज्यों की भूमि की जानकारी को डिजिटाइज कर दिया गया है। इसी के तहत उत्तरखंड में भी अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए भूलेख उत्तराखंड की वेबसाइट को शुरू किया गया है। इससे पहले राज्य के नागरिकों को अपनी ज़मीन से लगी जानकारी पाने के लिए पटवारखाने व तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसमे बहुत समय बर्बाद होता था। लेकिन अब आप घर में ही इंटरनेट की सहायता से उत्तराखंड भूलेख पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते है। यही इसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है।

लेख   भूलेख उत्तराखंड
लाभ   जमीन की पूरी जानकारी ऑनलाइन
लाभार्थी   उत्तराखंड के नागरिक
 उद्देश्य   ऑनलाइन अपनी भूमि का रिकॉर्ड देख सके
ऑफिसियल वेबसाइट   bhulekh.uk.gov.in/Bhulekh

Uttarakhand Bhulekh के लाभ

  • Uttarakhand Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने से राज्य के सभी नागरिक आसानी से घर पर ही इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड की जाँच कर सकते है ।
  • अब राज्य के लोग कभी भी कंही से भी ऑनलाइन अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी पा सकते है ।
  • राज्य के नागरिकों को अब पटवारखाने व तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे जिससे नागरिको की समय की भी बचत होगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरकार और लोगो के बीच पारदर्शिता आएगी और जमीन से संबंधित भ्रष्टाचार कम होगा।
  • उत्तराखंड राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपनी भूमि के रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं जिसमे जमाबंदी नक़ल, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी संख्या, खतौनी की प्रतिलिपि आदि जानकारी आसानी से देख व डाउनलोड कर पाएंगे।

भूलेख उत्तराखंड: खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी ऑनलाइन देखे

यदि आप अपनी ज़मीन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते है।तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से भूलेख उत्तराखंड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।यहाँ आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको “Public ROR“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में आपको अपने जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
  • यहां आप अपने ग्राम के नाम की खोज अक्षर के माध्यम से भी कर सकते है।
  • यदि आप खाते की नकल देखना चाहते हैं तो अब अगले पेज में आप अपने खाता संख्या,खसरा/गाटा संख्या तथा खातेदार के नाम से खतौनी नकल ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।
  • उदहारण के लिए यदि आप खातेदार के नाम से खाता खतौनी नकल देखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए “खातेदार के नाम द्वारा” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अपने नाम का अक्षर लिख कर खोजे पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने Bhulekh UK (ROR) विवरण ऑनलाइन खुल जायेगा।

उत्तराखंड भू नक्शा | मैप नकल ऑनलाइन कैसे देखें

अब उत्तराखंड राज्य में जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है। पर अभी कुछ कारणों से यह सुविधा लेने में थोड़ा टाइम लगेगा। ऑनलाइन देखने के लिए आपको उत्तराखंड भू नक्शा पोर्टल में विजिट करना होगा और उसके बाद माँगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। इस पोर्टल में सबसे नीचे आपको भू नक्शा देखने के लिए एक लिंक मिलेगा जो की निम्न है :- http://landuse.uk.gov.in:8080/bhunaksha/ यदि आप भू नक्शा देखना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:-

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • अब आपको पहले जिला फिर पंचायत और फिर तहसील व गांव का चयन करना होगा।
  • अब आप खसरा खतौनी संख्या खाता नंबर अपने सारी जमीन का विस्तृत ब्यौरा निकाल सकते हैं।
  • या आप नाम से भी जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सभी जानकरियों का चयन करने के पश्चात आपको नक्शा ऑनलाइन दिख जाएगा।

उत्तराखंड भू नक्शा की विशेषताएं

जैसा की आप जानते ही हैं की भू नक्शा यानी जमीन का नक्शा होता है। इसके ऑनलाइन होने से आम जनता को बहुत फायदा मिला है। उत्तराखंड भूलेख की ऑनलाइन सुविधा होने के क कारण अब  भू नक्शा यानी जमीन का नक्शा देख सकते हैं। इसकी विशेषसतएँ निम्न हैं

  • भू नक्शा खाते की जानकारी की जानकारी अब देवभूमि पोर्टल के माध्यम से घर बैठे निकली जा सकती है।
  • उत्तराखंड में ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड्स होने से अब भू नक्शा की जानकारी, भू-अभिलेख डाटा, भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • अब उत्तराखंड भू नक्शा के द्वारा जिससे जमीन के मालिक की जानकारी जिसे “खाता” भी कहते है और बार चार्ट, गांव की भूमि वार सूचना, उद्धरण/खतौनी (ROR) खाते की नकल, भूमि प्रकार की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • भूमि से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन होने से अब समय की बचत हुई है।

भलेख उत्तराखंड लोगिन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर कई कैटेगरी दिखेंगी। जो निम्न प्रकार से हैं –
  • अब आपको अपनी कैटेगरी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • और फिर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप आसानी से अपना लॉगिन कर पायेंगे।

डाटा रूपांतरण एवं अपलोड करें

  • इसके लिए आपको सबसे पहले भूलेख, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। आपको होम पेज पर कन्वर्जन एंड अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको दिए गए लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप कोई भी डाटा का रूपांतरण एवं डाटा अपलोड कर सकते हैं।

यहां हमने आपको Uttarakhand Bhulekh से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की भूलेख व अन्य योजनाओं की सबसे पहले व विस्तार से जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट modiyojna.in के साथ बने रहें। धन्यवाद –