अंडमान निकोबार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? |  Andaman and Nicobar Ration card Online 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण के हिन्द महासागर में स्थित अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही अण्डमान और निकोबार राज्य सरकार भी सर्वाधिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत के राशन कार्ड जारी करती है। राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जो गरीब नागरिकों को सरकारी खाद्यान्नों की दुकानों से सस्ती कीमतों पर राशन प्राप्त करने के लिए काफी उपयोगी होता है।

इसके अतिरिक्त नागरिक राशन कार्ड का इस्तेमाल अपनी पहचान के रूप में भी कर सकता है क्योंकि इसमें परिवार संबंधित सभी विवरण दिया होता है पृष्ठ ऑफ अंडमान निकोबार राज्य सरकार द्वारा राज्य के जितने भी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक हैं उन्हें राशन कार्ड के लिए पात्र बनाया गया है।

अगर आप बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में स्थित अंडमान निकोबार राज्य में निवास करते हैं तथा आप अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं लेकिन आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए सही आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस लेख को लास्ट तक पढ़ कर आसानी से अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Contents show

अण्डमान और निकोबार राशन कार्ड क्या है? (What is Andaman and Nicobar Ration Card?)

अंडमान निकोबार राज्य में कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आय स्थिर नहीं है जिसकी वजह से उन्हें अपना पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ती है। यही कारण है कि राज्य के गरीब नागरिकों को अपना पेट पालने में काफी समस्या होती है इसी समस्या के समाधान के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अंडमान निकोबार के द्वारा सभी गरीब परिवारों को उनकी आय के आधार पर विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। यह एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है जिसके इस्तेमाल से राज्य के गरीब नागरिक सरकार द्वारा बनाई गई सरकारी खाद्यान्नों की दुकान पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं चीनी चावल आदि को हर महीने बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

साथ ही राज्य में आयोजित की जाने वाली कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने अथवा बैंक में अकाउंट ओपन कराने या फिर स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए राशन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्या आपका Andaman & Nicobar ration card बना हुआ है? यदि नहीं तो हम आपको बताएंगे कि अंडमान निकोबार राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए चलिए शुरू करते हैं-

अंडमान निकोबार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें  Andaman and Nicobar Ration card Online 

Andaman & Nicobar ration card का उद्देश्य

अंडमान निकोबार एक ऐसा राज्य है जहां कई ऐसे परिवार निवास करते हैं जो गरीबी रेखा से भी बहुत नीचे के वर्ग में आते हैं जिन्हें अपना व अपने परिवार का पेट पालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है इसलिए राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को रियायती कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और भविष्य में उन्हें खाने पीने की किसी भी तरह के समस्या का सामना करना पड़े इसीलिए Andaman & Nicobar ration card उपलब्ध कराया जाता है जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अनाज उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारना है.

Andaman & Nicobar ration card के प्रकार

अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर निवास करने वाले सभी नागरिकों के लिए सरकार उनकी परिवारिक वार्षिक आय के आधार पर निम्नलिखित तीन तरह के राशन कार्ड जारी करती है. जिनके अंतर्गत सभी नागरिकों को तरह-तरह के लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं जिनके बारे में हमने सूचीबद्ध रूप में नीचे जानकारी प्रदान की है जो कुछ इस प्रकार हैं

एपीएल राशन कार्ड

अंडमान एवं निकोबार राज्य सरकार द्वारा एपीएल राशन कार्ड राज्य में गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए बनाया जाता है जिसका उपयोग करके राज्य के नागरिक 15 किलो खाद्य सामग्री आसानी से प्राप्त करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं।

बीपीएल राशन कार्ड

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अंडमान निकोबार बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन नागरिकों के लिए जारी करती है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रहे है। जिनकी आय ₹10000 से कम है ऐसे परिवार बीपीएल राशन कार्ड का उपयोग करके सरकारी खाद्यान्न की दुकानों पर जाकर 25 किलो राशन सस्ती कीमतों पर खरीद सकते हैं।

अंत्योदय राशन कार्ड

अंत्योदय राशन कार्ड राज्य के ऐसे नागरिक को या परिवारों के लिए उपलब्ध कराया जाता है जिनके पास वार्षिक आय का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है और वह अपना जीवन यापन करने के लिए रोजाना मेहनत मजदूरी करते हैं ऐसे परिवार अंतोदय राशन कार्ड प्राप्त करके हर महीने 35 किलो तक राशन कम कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड के लाभ – Benefits of Andaman and Nicobar Ration Card

अगर आप अंडमान निकोबार राज्य के निवासी हैं और आप अपना राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे जो कुछ इस प्रकार से हैं-

  • Andaman & Nicobar ration card बनवाने के पश्चात आप बैंक अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं.
  • किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला बिना किसी समस्या के करा सकेंगे.
  • राशन कार्ड का उपयोग करके सरकार द्वारा आयोजित होने वाली कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.
  • राज्य के गरीब नागरिक सस्ते दामों पर अनाज जैसे गेहूं चावल चीनी आदि प्राप्त कर सकते हैं.
  • अंडमान निकोबार राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राशन कार्ड को राज्य के नागरिक अपने पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं.

अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required to get Andaman and Nicobar Ration Card

अंडमान निकोबार राज्य में रहने वाले जो भी इच्छुक नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज का होना जरूरी है जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है-

आधार कार्ड- यदि कोई आवेदन करता है जिसका राशन कार्ड नहीं बना हुआ है वह अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहता है तो आवेदन कर्ता के आधार कार्ड के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की आवश्यकता होगी.

निवास प्रमाण पत्र- अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर्ता को अपने निवास के प्रमाण के लिए निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.

मृत्यु प्रमाण पत्र- यदि राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाना चाहते हैं तो इस स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र का होना बेहद आवश्यक है.

जन्म प्रमाण पत्र- अंडमान निकोबार राशन कार्ड के अंतर्गत परिवार के किसी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आवेदन कर्ता के पास परिवार के सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।

पासपोर्ट साइज फोटो- राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदन कर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटो का होना बेहद आवश्यक है।

आय प्रमाण पत्र- अंडमान निकोबार के खाद्य विभाग के द्वारा राज्य में निवास करने वाले सभी नागरिक को आय के आधार पर राशन कार्ड जारी किए जाते हैं इसीलिए आवेदन कर्ता को आय प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

बैंक पासबुक- राशन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी के पास बैंक पासबुक की फोटो कॉपी होना बेहद आवश्यक है जिसे एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लगाना होगा।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड के लिए जरूरी पात्रता मापदंड – Required eligibility criteria for Andaman and Nicobar Ration Card

  • अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर्ता का स्थाई रूप से अंडमान निकोबार राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल अंडमान निकोबार राज्य के वह नागरिक राशन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है।
  • राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिक बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
  • अंडमान निकोबार राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राशन कार्ड के लिए राज्य के सभी नागरिक अप्लाई कर सकते हैं।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करे? | How to apply for Andaman & Nicobar ration card?

अगर आप अंडमान और निकोबार राज्य के निवासी हैं तथा आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो आप हमारे द्वारा नीचे बताई जाने वाली प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवा सकते हैं जो कुछ इस प्रकार से स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई हैं-

जन सुविधा केंद्र

यदि आप अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अपने निजी किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करे।

  • अंडमान निकोबार राशन कार्ड जन सुविधा केंद्र से बनवाने के लिए सर्वप्रथम आवेदन कर्ता को अपने निजी जन सुविधा केंद्र में जाना होगा।
  • जन सुविधा केंद्र में पहुंचने के पश्चात आपको जन सुविधा केंद्र अधिकारी से अंडमान निकोबार राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए बनके लिए कहना होगा।
  • तत्पश्चात आपको जन सुविधा केंद्र अधिकारी को अपने सभी जरूरी दस्तावेज देने होंगे इसके बाद जन सुविधा केंद्र अधिकारी के द्वारा आपके आवेदन और आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात जन सुविधा केंद्र अधिकारी को आपको निर्धारित शुल्क देना होगा।
  • इसके बाद आपको सीएससी केंद्र अधिकारी के द्वारा एक सिलिप प्राप्त होगी जिसमें आपको आपका राशन कार्ड नंबर मिल जाएगा।
  • जिसकी मदद से आप 15 से 20 दिनों के बाद जन सुविधा केंद्र अधिकारी से अंडमान निकोबार राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी विभाग से

  • इसके लिए सर्वप्रथम आवेदन कर्ता को अपने निजी खाद्य विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • खाद्य विभाग के कार्यालय में जाने के बाद आवेदन कर्ता को राशन कार्ड संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को बड़े ही ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाना होगा।
  • और उसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म को विभाग से संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।
  • अब विभाग के अधिकारी के द्वारा आपके दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.
  • अगर आपके द्वारा दिए गए सभी जानकारी सही होती है तो कुछ दिनों पश्चात आप के नाम पर राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

अंडमान निकोबार राशन कार्ड क्या है?

यह अंडमान निकोबार राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार के लिए सामान्य रूप से उनकी परिवारिक वार्षिक आय के आधार पर जारी किया जाता है।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए कितनी आयु होनी अनिवार्य है?

अगर आप एक बार राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।

अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा?

अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनाने के लिए आपको अपने निजी खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट किया जन सुविधा केंद्र में जा कर राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना होगा।

क्या राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी भी तरह के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी हां अंडमान निकोबार राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किया गया है अगर आप अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इस शुल्क का भुगतान करना होगा।

निष्कर्ष

आज हमने आपको हमारी इस वेबसाइट के ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अंडमान निकोबार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में विस्तारपूर्वक पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है हमें आशा है कि आपको हमारे द्वारा इस लेख में बताई गई जानकारी पसंद आई होगी अगर आप अंडमान निकोबार राशन कार्ड से संबंधित किसी अन्य तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमसे अपने प्रश्न पूछ कर उनके जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment