भारत जोड़ो यात्रा क्या है? | Bharat Jodo Yatra‌

भारत देश के सभी लोगों को एकजुट लाने एवं भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया गया है, जो कि एक पदयात्रा है, जिसके अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 100 से भी अधिक नेता शामिल होंगे। यह पदयात्रा भारत के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी, जिसमें सभी प्रदेशों एवं वर्गों के लोगों को शामिल करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं।

भारत देश का जो भी इच्छुक नागरिक Bharat Jodo Yatra‌ में भाग लेना चाहता है या फिर अपने घर बैठे यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहता है तो वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्टर कर सकता है। परंतु अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

अगर आप भी भारत जोड़ो यात्रा क्या है? के संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत जोड़ो पद यात्रा के संबंध में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे। तो आपका ज्यादा समय ना बर्बाद करते हुए चलिए शुरू करते हैं-

भारत जोड़ो यात्रा क्या है? (What is Bharat Jodo Yatra‌?)

कांग्रेस सरकार के द्वारा 7 सितंबर 2024 पूरे देश को एक जुट करने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया गया है। यह भारत की एकता एवं अखंडता का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें Bharat Jodo Yatra‌ भारत के 12 राज्य एवं दो केंद्र प्रशासित प्रदेशों से होकर जाएगी जिसकी शुरुआत भारत के तमिलनाडु राज्य से होगी।

भारत जोड़ो यात्रा क्या है Bharat Jodo Yatra‌

जो मुख्य रूप से भारत में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, कट्टरता, बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानता के विरुद्ध होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 से भी अधिक नेता भी भाग लेंगे, जिसमें युवा नेता कन्हैया कुमार और मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा भी होंगे और कांग्रेस पार्टी के यह सभी नेता राहुल गांधी के साथ आखिर तक कन्याकुमारी तक पहुंचेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें Bharat Jodo Yatra‌ भारत के जिन देशों से होकर नहीं गुजरती वहां से 100 लोग इस पदयात्रा में भाग ले सकते है.

साथ ही जिन प्रदेशों से गुजरेगी उनमें भी 100 लोग यात्रा में शामिल हो सकेंगे क्योंकि इस यात्रा में एक समय में केवल 300 पद यात्री ही शामिल होंगे। यदि आप भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे इसलिए अंततः इस आर्टिकल में बने रहें।

योजना का नाम भारत जोड़ो यात्रा
किसने शुरू की कांग्रेस सरकार द्वारा
कब से शुरू हो रही है7 सितंबर 2024 से
कहां से लेकर कहां तक चलेगीकन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक
पदयात्रा निर्धारित दूरी3570 किलोमीटर
उद्देश्यदेश में भय, कट्टरता, बढ़ती बेरोजगारी और असमानता के विरुद्ध पदयात्रा निकालना
पद यात्रियों की संख्या100 से भी अधिक
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bharatjodoyatra.in/

भारत जोड़ो यात्रा की कुछ मुख्य टैगलाइन

भारत जोड़ो पदयात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों एवं नेताओं के लिए कुछ टैगलाइन तैयार की गई हैं जिन्हें जोरों शोरों से यात्रा के दौरान बोला जाएगा अगर आप इस यात्रा के लिए तैयार नारों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी लिस्ट नीचे दी गई है जो निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  • नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
  • महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
  • बेरोजगारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो
  • संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
  • मिले कदम, जुड़े वतन

Bharat Jodo Yatra में तीन तरह के यात्री होंगे शामिल

जैसा कि हम आप सभी को बता चुके हैं कि भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर कन्याकुमारी तक पहुंचेगी जो भारत के विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजरेगी जिसमें कई यात्री शामिल होंगे उन्हें निम्नलिखित भाग में बांटा गया है जो इस प्रकार है जैसे

भारत यात्री

भारत जोड़ो पदयात्रा के अंतर्गत राहुल गांधी के अतिरिक्त जो 100 नेता शामिल होंगे तथा राहुल गांधी के साथ आखिर तक उनके साथ रहेंगे उन्हें भारत यात्री के नाम से संबोधित किया जाएगा।

विदेशी यात्री

कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की गई है पदयात्रा विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजरेगी जिसमें हर प्रदेश के 100 लोग शामिल हो सकते हैं उन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा।

अतिथि यात्री

भारत के कुछ ऐसे प्रदेश भी हैं जहां से भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाली जाएगी लेकिन उन प्रदेशों से 100 लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें अतिथि यात्री कहकर बुलाया जाएगा।

150 दिनों में 3570 किलोमीटर दूरी तय करेंगे भारत जोड़ो पदयात्रा के यात्री

भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कांग्रेस पार्टी के समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यह निश्चित किया है कि इस पद यात्रा के अंतर्गत 150 दिनों में अर्थात 5 माह की अवधि में 3570 किलोमीटर दूरी तय की जाएगी यह यात्रा भारत के दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी से लेकर उत्तर के कश्मीर तक होगी जो भारत के 12 विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

इस पदयात्रा को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 100 नेताओं के साथ मिलकर शुरू की जाएगी जो अंत तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में रहेंगे जिन की सूची कांग्रेस पार्टी के द्वारा तैयार कर ली गई है। यह यात्रा देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के खिलाफ तथा भारत को एकजुट करने के लिए शुरू की जा रही है जिसमें प्रत्येक प्रदेश के 100-100 नागरिक शामिल होकर अपना सहयोग दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले कांग्रेस सरकार के द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर कैसे करें? How to register on the official website of Bharat Jodo Yatra?

अगर आप भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेना चाहते हैं या फिर यात्रा की लाइव स्ट्रीम घर बैठे देखना चाहते हैं तो आप नीचे बताए जाने वाले कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके बड़ी ही आसानी से इस पदयात्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं, यह स्टेप निम्नलिखित प्रकार से नीचे बताए गए हैं। जैसे-

  • Bharat Jodo Yatra के अंतर्गत शामिल होने के लिए जो भी लोग अपना Register करना चाहते हैं तो उन्हें पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatjodoyatra.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर भारत जोड़ो यात्रा की Official website का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • जिसमें आप को सबसे नीचे Register now का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना नाम ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एंटर करके I’m not a robot पर टिक करना होगा।
  • पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद इन्हें एक बार चेक कर ले और फिर नीचे उपलब्ध Register Now के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • जिसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन भारत जोड़ो यात्रा की अधिकारिक वेबसाइट पर हो जाएगा जिसके बाद आप घर बैठे पद यात्रा की Live streaming देख सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra‌ Related FAQs

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

इस पद यात्रा की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा 7 सितंबर 2024 को शुरू करने की घोषणा की गई है।

भारत जोड़ो यात्रा कहां से कहां तक जाएगी?

भारत जोड़ो यात्रा भारत के तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी जिसमें राहुल गांधी के साथ 100 नेता पदयात्रा करेंगे.

यह पदयात्रा कितने प्रदेशों से होकर गुजरेगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत जोड़ो पदयात्रा भारत के 12 प्रदेशों तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी जिसमें प्रत्येक राज्य के 100-100 लोग भाग ले सकते हैं।

क्या इस यात्रा में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं?

कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं लेकिन पहले उन्हें इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा भारत को एकजुट करने तथा लोगों के अंदर बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचारी को खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया गया है. जिसके अंतर्गत पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को प्रदान कर दी है आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अधिक से अधिक अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment