बिहार बाढ़ राहत योजना | आवेदन फॉर्म | मुआवजा राशि

बिहार भारत का एक ऐसा राज्य है जहां के नागरिकों को समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण काफी समस्या उठानी पड़ती है। अभी कुछ समय पहले बिहार में बाढ़ के कारण नागरिकों को काफी जानमाल का सामना करना पड़ा है। इसी समस्या को देखते हुए और नागरिकों के होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बिहार राज्य की सरकार ने Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 का शुभारंभ किया है।

इस योजना के तहत बिहार राज्य की राज्य सरकार बाढ़ से पीड़ित नागरिकों के लिए आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जाएगी। बिहार राज्य के जिन परिवारों को बाढ़ की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है और अब है। बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें सर्वप्रथम इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो भी नागरिक आवेदन करके अपने परिवार तथा अपने लिए वित्तीय सहायता राशि प्राप्त करना चाहते हैं।

उन्हें यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। इसका मुख्य कारण यह है की हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं जो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Contents show

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 क्या है? | What is Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023

बिहार बाढ़ राहत योजना आवेदन फॉर्म मुआवजा राशि

यह बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले प्रदेशवासियों के लिए आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। जिसके अंतर्गत बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार मुआवजे के रूप में ₹6000 की सहायता राशि प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त जिन परिवारों में पशु, घर में किसी की जान का नुकसान हुआ है तो उसे भी अलग से राहत पैकेज प्रदान करेगी।

इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य में बाढ़ से पीड़ित उन लोगों को प्रदान किया जाएगा जिनका जानमाल आदि का नुकसान हुआ है। यदि आप इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का नाम बिहार बाढ़ राहत योजना
विभाग आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार
किसने शुरू की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लाभार्थी बाढ़ पीड़ित परिवार
सहायता राशि6000 रुपये
उद्देशय बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्रति सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑफ़लाइन
वेबसाइट http://www.aapda.bih.nic.in/(S(1lj4rxn1qr3j1xqz04deotdr))/x
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि-निर्धारित नही
आवेदन करने की अंतिम तिथि-अभी नही

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है? | Objective of Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के सभी 10 जिलों में बाढ़ से पीड़ित परिवारों को उनके जीवन यापन के लिए आर्थिक एवं सामाजिक मदद प्रदान करना है। जिसके लिए बिहार राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाले नागरिकों को ₹6000 की वित्तीय राशि मुआवजे के रूप में दे रही है।

ताकि राज्य के नागरिक इस धनराशि का उपयोग करके बिना किसी परेशानी के अपना जीवन यापन कर सकें। यदि प्राकृतिक आपदा या बाढ़ के कारण किसी परिवार में पशु या परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने की स्थिति में सरकार पीड़ित परिवार को अलग से राहत पैकेज देगी।

बाढ़ राहत सहायता योजना के लाभ | Benifit of Badh Rahat Sahayata Yojana

बिहार राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ से पीड़ित परिवारों को कई लाभ मिलेंगे। जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण लाभ नीचे दिए गए हैं-

  • Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • बिहार राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद के रूप में मुआवजा दिया जाएगा।
  • जिन परिवारो के मकान, पशु, फसलों की हानि हुई है या फिर जान माल की हानि हुई है उन्हें राहत पैकेज मिलेगा।

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Required Documents for Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

बिहार राज्य के बाढ़ पीड़ित नागरिकों को मुख्यमंत्री बाहर सहायता योजना 2023 का लाभ देने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज को जमा करना होगा। जो इस प्रकार है-

आधार कार्ड- इस योजना का लाभ लेने के लिए पीड़ित परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।

निवास प्रमाण पत्र- बिहार राज्य सरकार द्वारा लाभ लेने के लिए लाभार्थियो के पास निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

बैंक खाता विवरण- सरकार द्वारा Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के तहत दी जाने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। इसलिए आवेदन करने के दौरान आवेदक को अपना बैंक विवरण देना होगा।

बाढ़ से हुए नुकसान का विवरण- इस योजना के तहत बाढ़ से ग्रस्त लोगों को तथा उनके हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा। इसलिए आवेदनकर्ता को बाढ़ से पीड़ित व्यक्ति के लिए होने वाले जान माल के नुकसान का विवरण पेश करना होगा।

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता | Eligibility for Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के अंतर्गत लाभ लेने के लिए लाभार्थी को निम्न पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा। वो इस प्रकार है-

  • Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए नागरिक का बिहार राज्य के बाढ़ क्षेत्र का से होना चाहिए।
  • आवेदक का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का घर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आना चाहिए।
  • पूरी तरह से बाढ़ ग्रस्त परिवार Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana का लाभ ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत सहायता योजना आवेदन कैसे करें? | How to Apply Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

जिन नागरिको को बाढ़ के करण जान और माल की हानि हुई है और वह इस योजना के तहत आवेदन करके सहायता राशि प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको बता दे कि सरकार बाढ़ से पीड़ित परिवारों को Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana से नाम जोड़ने के लिये जिलों में जगह – जगह शिविर लगाएं जाएंगे।

जिनमे नागरिको को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को और सभी जरूरी विवरण को शिविर में मौजूद अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके बाद आपके द्वारा दिये गए डेटा का परीक्षण किया जाएगा और फिर इस डेटा को सम्बन्धित विभाग को भेजा जाएगा। अगर सभी विवरण और दस्तावेज सही होंगे तो आपके बैंक खाते में मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का विवरण

बिहार में लगभग हर साल बाढ़ आती है जिस कारण बिहार राज्य के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ आने से जानमाल दोनों तरीके से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। बिहार राज्य में इस बार बिहार के 12 जिले 101 ब्लॉक में लगभग 29,62000 की जनसंख्या को बाढ़ जैसी समस्या का सामना करना पड़ा और लगभग 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए है। बाकी बिहार के किन क्षेत्रों (जिलों) में बाढ़ आने ने शहर बाढ़ग्रस्त हो गए उसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है।

  • दरभंगा
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • सरन
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • चंपारण
  • किशनगंज
  • सुपौल
  • सीतामढ़ी
  • मुजफ्फरपुर
  • शिवहर

बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि

बिहार बाढ़ प्रभावित होने वाले परिवारों को प्रदेश सरकार की तरफ से ₹6000 की मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके साथ ही अगर बाढ़ प्रभावित होने के कारण फसल या किसी पशु मकान में कोई क्षति हुई है तो उसके लिए अलग से मुआवजा राशि दी जाएगी। के छाती पर कितनी आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उसकी पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं

बाढ़ प्रभावित मुआवजा राशि
बाढ़ प्रभावित परिवार ₹6000
मृत्यु होने पर ₹400000 प्रति व्यक्ति
कपड़ा का नुकसान होने पर₹1800
बर्तन का नुकसान होने पर₹2000
फसल का नुकसान होने पर6800 रुपए प्रति हेक्टेयर
मुर्गी नुकसान होने पर ₹5000 अधिकतम
भेड़, बकरे की क्षति होने पर ₹3000 प्रति
झोपड़ी का क्षतिग्रस्त होने पर 4100 रुपये
कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने₹5200
पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने पर ₹5200
जानवर के शेड नुकसान होने पर2100 रुपए
गाय, भैंस की छाती होने पर ₹3000 प्रति
घोड़ा की छाती होने पर₹25000 प्रति

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana से जुड़े सवाल जवाब

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana क्या है?

बिहार राज्य में बाढ़ से पीड़ित नागरिको को राहत पहुंचाने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। जिनके अंतर्गत बाढ़ से पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना के तहत लाभार्थी के कितनी सहायता राशि मिलेगी?

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के सभी बाढ़ से पीड़ित नागरिकों को उनके नुकसान के बदले में मुआवजा प्रदान करके उनके जीवन को सरल बनाना है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ किसे प्रदान किया जाएगा?

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से बिहार राज्य के उन नागरिकों को प्रदान किया जाएगा जो बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों में निवास करते हैं और उन्हें बाढ़ की वजह से जानमाल की हानि हुई है।

क्या बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत बाढ़ से अन्य चीजें क्षतिग्रस्त होने पर भी मुआवजा राशि मिलेगी?

जी हां, बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित होने पर अन्य चीजों के लिए भी मुआवजा राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। जिसके बारे में ऊपर पूरी जानकारी दी गई है।

बिहार बाढ़ राहत योजना योजना का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?

मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार राज्य के बाढ़ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

बिहार बाढ़ राहत योजना का लाभ किन जिलों में दिया जाएगा?

बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों के परिवारों को बिहार बाढ़ राहत योजना का का लाभ दिया जाएगा। बाकी बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची ऊपर दी गई है।

निष्कर्ष

बिहार राज्य में रहने वाले नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बिहार राज्य सरकार ने बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 को शुरू किया है ताकि राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके जीवन यापन के लिए मदद प्रदान की जा सके।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा आयोजित की गई Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022 के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई । उम्मीद करते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि आप इस योजना के अंतर्गत किस प्रकार से आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment