बिहार श्रमिक लेबर कार्ड आवेदन कैसे करें? | Bihar labour Card Registration

Bihar labour Card Registration : – आज देश मे मज़दूरों की स्थिति काफी दयनीय हैं। क्योकि मजदूरों को कागजों में निर्धारित की गई न्यूनतम मजदूरी का आधा पैसा प्राप्त नही कर पाते हैं। जिस कारण मजदूर वर्ग के नागरिक बुनियादी सुविधाएं जैसे आवास, स्वास्थ्य, अच्छे भोजन से काफ़ी दूर हैं। हालांकि मजदूरों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम कर रही हैं।

मजदूरों की दयनीय स्थिति को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने श्रमिक असगंठन मज़दूरों के लिए श्रमिक कार्ड योजना कि शुरुआत की हैं। ताकि मज़दूर वर्ग के नागरिको को उनकी मजदूरी का पूरा पैसा मिल सके। और अन्य नागरिको की तरफ अच्छे स्वास्थ्य, भोजन आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

बिहार राज्य के सभी श्रमिक मजदूर इन सभी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा सके इसके लिए श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे मजदूरों की पहचान की जाती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में Bihar Labour card कैसे बनवाएं? जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आसानी से आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं –

Contents show

बिहार श्रमिक लेबर कार्ड | Bihar shramik labour Card

बिहार श्रमिक लेबर कार्ड आवेदन कैसे करें? | Bihar labour Card Registration

बिहार लेबर कार्ड श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला काफ़ी महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज हैं। जो राज्य के श्रमिक मज़दूर नागरिको के लिए जारी किया जाता हैं। इस कार्ड को राज्य के सभी मजदूर वर्ग के नागरिक बनवा सकते हैं। सरकार के द्वारा संचालित की जा रही सरकारी योजनाओँ का लाभ उठाने के लिए लेबर कार्ड मजदूर नागरिक के पास होना बेहद जरूरी हैं।

क्योंकि बिहार सरकार और केंद्र श्रमिक मजदूरों के लिए अनेक योजनाओँ की शुरुआत करती रहती है। जिनका लाभ सिर्फ मजदूर लेबेर कार्ड धारक नागरिको को दिया जाता हैं। तो अगर आप बिहार श्रमिक व्यक्ति है तो आपको इसे जल्द बनवा लेना चाहिए। श्रम संसाधन विभाग ने मज़दूर कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गयी हैं।

बिहार मजदूर कार्ड का उद्देश्य | purpose of Bihar labor card

श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा जारी किया जाता हैं जिसका मुख्य उद्देश्य मजदूरों को उनकी मजदूरी का पूरा पैसा मिल सकें और सरकार के द्वारा मजदूरों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए संचालित की जारी रही योजनाओँ का लाभ उपलब्ध करवाना है। ताकि मज़दूर व्यक्ति भी अपना और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे ढंग से कर सकें।

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents required for Bihar Labor Card

श्रमिक मजदूर व्यक्ति पास लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन करन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जो निम्लिखित हैं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी पात्रता | Eligibility for Bihar Labor Card

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक लाभार्थी व्यक्ति को कुछ पात्रताओं को भी पार करना होगा। जो कि निम्नलिखित हैं –

  • श्रमिक मज़दूर बिहार निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक मजदूर की आयु 18 बर्ष से 60 बर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक के रूप में 90 दिन किये गए कार्य का प्रमाण पत्र
  • परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम श्रमिक कार्ड न हों।

बिहार श्रमिक लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply Bihar Worker Labor Card online

बिहार लेबर कार्ड बनाने की आवेदन प्रक्रिया को श्रम संसाधन विभाग ने शुरू कर दिया हैं। श्रमिक मजदूर नागरिक अब अपने जरूरी दस्तावेज के साथ बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बाकी नीचे हमने बिहार लेबर कार्ड आवेदन करने की ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में इसके बारे में बताया है –

Total Time: 30 minutes

श्रम संसाधन विभाग पोर्टल वेबसाइट पर जाएं

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए बिहार श्रमिक मजदूर को सबसे पहले श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा अगर आप चाहे तो यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट श्रम संसाधन विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं

श्रमिक पंजीकरण पर क्लिक करें

वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। जहां पर आपको श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
बिहार श्रमिक कार्ड

फॉर्म भरे

अब आपके सामने श्रम संसाधन विभाग पोर्टल रेजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा जिसमे पूछी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर देना हैं।
बिहार श्रमिक कार्ड

रजिस्टर पर क्लिक करे

सभी जानकारी भरकर रजिस्टर करें के विकल्प पर क्लिक कर दें। रजिस्टर पर क्लिक करते हैं यहां पर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसे नोट कर कर आपको रख लेना हैं।

लॉगिन करें

इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको दोबारा श्रम संसाधन विभाग पोर्टल वेबसाइट पर जाना हैं। लॉगिन करने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

लॉगिन करें

लॉगइन बटन पर क्लिक करते ही आप लॉगइन पेज पर आ जाएंगे यहां पर आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें कि विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
बिहार श्रमिक कार्ड

Labour Card Apply पर क्लिक करें

अब आप श्रम संसाधन विभाग पोर्टल वेबसाइट पर आवेदन सेवाओं के ऑप्शन में आ जाएंगे। यहाँ पर आपको दिए गए Labour Card Apply पर क्लिक कर देना हैं।

बिहार लेबर कार्ड फॉर्म भरे

अब आपके सामने बिहार लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म आ जाएगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना हैं। ध्यान रहे कि यह आवेदन फॉर्म दो चरणों में होगा आपको दोनों चरणों की जानकारी को सही – सही प्रकार से भरना होगा।

सबमिट पर क्लिक करें

सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करने के बाद आपको नीचे आवेदन फॉर्म में दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपको आवेदन संख्या भी यहां पर मिल जाएगी।

बिहार श्रमिक लेबर कार्ड क्या हैं?

बिहार श्रमिक लेबर कार्ड श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाला सरकारी दस्तावेज हैं। जो मज़दूर नागरिको को उनकी बुनियादी जरूरतों को पुरा करने के लिए जारी किया जाता हैं।

Bihar labour Card का उद्देश्य क्या हैं?

Bihar labour Card का उद्देश्य मजदूर वर्ग के नागरिको को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना हैं।

Bihar labour Card Registration करने की वेबसाइट क्या हैं?

Bihar labour Card Registration करने की वेबसाइट https://blrd.skillmissionbihar.org है। जिस पर विजिट करके मजदूर मजदूर कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

बिहार श्रमिक लेबर के लिए आवेदन करने के लिए कितनी आयु सीमा होनी चाहिए?

बिहार श्रमिक लेबर आवेदन करने के लिए श्रमिक मजदूर की उम्र 18 बर्ष से 60 बर्ष के बीच होनी चाहिए।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज हम ने आप को बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना बिहार श्रमिक लेबर कार्ड आवेदन कैसे करें? | Bihar labour Card Registration के बारे में बताया हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताया। कि किस प्रकार आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं और किस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने फॉर्म सबमिट करवा सकते हैं मजदूर कार्ड योजना से जुड़े हुए कोई भी प्रश्न आप हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का अवश्य देंगे धन्यवाद

Leave a Comment