[ऑनलाइन रजिस्ट्रशन] छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल | CG e Distrect Portal

CG e Distrect Portal Online Ragistration In Hindi :- आज से कुछ समय हमें किसी भी सरकारी प्रमाण पत्र जैसे – आय प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि को बनवाने के लिये सरकारी कार्यालयों में जाना होता था जिस कारण लोगों का बहुत समय बर्बाद होता था और बहुत सी समस्यों का सामना भी करना पड़ता था।

लेकिन अब बढ़ते डिजिटलीकरण को देखते हुए। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा CG E – District लांच किया गया हैं जिसके माध्यम से बहुत से प्रमाण पत्र को बनवाने तथा अन्य सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया गया है। जो प्रदेश के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। लेकिन बहुत से ऐसे नागरिक भी है। जिन्हें इस पोर्टल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। जिस कारण वे इसका उपयोग करने में असमर्थ है तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल है तो आर्टिकल को नीचे तक पढ़े। क्योंकि हमारे द्वारा नीचे ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारीयों के बारे में विस्तार से जानते है –

छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है? | CG e Distrect Portal

छत्तीसगढ़ ई - डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

सीजी ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए लांच किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से बहुत सी सरकारी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस पोर्टल का उपयोग कोई भी नागरिक कर सकता है। जिसके लिए उसे केवल एक इंटरनेट कनेक्शन और एंड्रोइड डिवाइस की आवश्यकता होगी। जो आज के समय प्रदेश के हर घर में बहुत आसानी से उपलब्ध है। तो आइये शुरू करते है –

जब किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा किसी नये कदम को उठाया जाता है तो उसके पीछे एक विशेष उद्देश्य होता है, इसी प्रकार इस पोर्टल को शुरू करने के पीछे भी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपने जरूरी कागजातों को बनवाएं तथा उससे प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त कर पाये। क्योंकि अक्सर प्रमाण पत्रों को बनवाने में आने वाली समस्यों के कारण लोग इन्हें चाहते हुए भी नहीं बनवा पाते है तथा इनका उपयोग कर प्राप्त होने वाले लाभ को भी नहीं प्राप्त कर पाते है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

क्योंकि इस पोर्टल का उपयोग कर कोई बहुत आसानी से जाति, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र आदि को बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे तथा बनवा पाएंगे। इसके साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आज के समय में ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल लोगो के लिए और भी उपयोगी साबित होगा। क्योंकि इसके शुरू होने से लोगों को कार्यालयों में नहीं जाना होगा तथा वे घर से ही मूल दस्तावेजों को बनवा पाएंगे। जिससे वे कोरोना संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से लाभ | Benefit Of CG e Distrect Portal

छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग करना चाहता है तो उसे इस पोर्टल से प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • इस पोर्टल के जरिये लाइसेंस सेवा, प्रमाण पत्र सेवा, राजस्व सेवा आदि का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सीजी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के शुरू होने से प्रदेश के लोगों के समय और पैसों दोनों की बहुत बचत होगी।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से विभाग से जुड़े कार्यालयों में प्रमाण पत्रों को बनवाने को लेकर जो रही धांधलेबाजी में काफ़ी हद तक कमी आयेगी।
  • इस ऑनलाइन प्रक्रिया के शुरू होने से सरकारी कार्यालयों में कम भीड़ जमा होगी। जिस कारण विभाग से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों पर काम का दबाब कम होगा तथा उनका काम करने में मन लगेगा।

सीजी ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाएँ

यदि कोई व्यक्ति ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का उपयोग करना चाहता है तो उसे उस बात का भी पता होना आवश्यक है कि इस पोर्टल के जरिये किन – किन सेवाओं को प्रदान किया जायेग। जो कि निम्न है –

लाइसेंस सेवायें

इस पोर्टल का उपयोग कर आप अपने व्यवसाय से जुड़े सभी प्रकार के लाइसेंस को बनवा सकते है जो कि निम्न है –

  • कृषि उर्वरक लाइसेंस
  • कीटनाशक का लाइसेंस
  • वजन और माप – निर्माता न्यू लाइसेंस
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • कीटनाशक का लाइसेंस
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस

आपकी उचित जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल के जरिये आवेदन करने के बाद लगभग एक महीने का समय लगता है।

प्रमाण पत्र सेवाएं

इस पोर्टल का मुख्य उपयोग प्रमाण पत्र सेवाओं का लाभ उठाने में किया जाता है। इसके अलावा आपको बता दें! कि इस पोर्टल के माध्यम से आप कौन – कौन से प्रमाण पत्र लो बनवा सकते है जो कि निम्न है –

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण
  • मृत्यु प्रमाण पत्र

नोट – यदि आप इस पोर्टल का उपयोग लर किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है, तो आपको अवगत करा दें कि आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा इसे जारी करने में 15 दिन ल।समय लगता है।

राजस्व सेवाएं

छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ले माध्यम से विभाग द्वारा कुछ राजस्व सेवाओं को भी जोड़ा गया है। जो कि निम्न है –

  • राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
  • कोर्ट आर्डर सर्टिफेक्ट रेवेन्यू कोर्ट
  • कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6

नोट :- इन सभी लाभ को CG E – District Portal का उपयोग कर ऑनलाइन बनवाने में लगभग 3 महीने का समय लगता है।

छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | CG e Distrect Portal Online Ragistration

अगर आप इस पोर्टल का उपयोग कर ऑनलाइन मध्यमने किसी प्रमाण पत्र को बनवाने के लिये आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीक़े को फॉलो कर सकते हैं। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Chhattisgarh E – District की ऑफिसियल वेबसाइट https://edistrict.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद वेबसाइट के Home Page पर आपको ‘नागरिक’ का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
छत्तीसगढ़ ई - डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा। यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो।आपको Click Hare For New Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • छत्तीसगढ़ ई - डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। जहां आपको पूछी गयी जानकारीयों को भरकर सबमिट कर देना है।
  • ऐसा करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे। जिसके बाद आपको प्रमाण पत्र सेवा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
छत्तीसगढ़ ई - डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने प्रमाण पत्रों की लिस्ट खुल जायेगी। जहाँ से आपको आपको उस प्रमाण पत्र का चयन करना है, जिसे आप बनबाना चाहते है।
  • जिसके बाद आपको अगले पेज पर पूछी गयी मूल जानकारीयों को भरना होगा तथा मूल दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • और फिर सबमिट कर देना होगा। इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
  • तथा आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जायेगा। जिसे आपको सुरक्षित करके रख लेना है जिसकी आपको भविष्य में आवश्यकता पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन स्थिति कैसे चेक करें?

अगर आप इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर चुके है और अब उसकी स्थिति चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो कर सकते है –

  • रजिस्टर स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के वेबसाइट https://edistrict.cgstate.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन की स्थिति जांच का विकल्प मिलेगा जहां पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब यहां आपको दिए गए बॉक्स में ऊपर प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके रजिस्ट्रेशन की स्थिति सामने निकल कर आ जायेगी।

निष्कर्ष –

हम आशा करते है कि छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (CG E – District Portal) से जुड़ी जानकारी आपको पसन्द आयी होगी। इसके अलावा अगर आपके मन में अर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। साथ ही दोस्तो अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment