चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करें? Chandigarh Ration Card Apply

चंडीगढ़ दिल्ली तथा पंजाब के पास स्थित है। इसकी स्थिति भारत के उत्तर में है। यह राजनीतिक मायने से एक महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश है, क्योंकि दिल्ली के पास होने के कारण इसका महत्व बढ़ जाता है। देश के अन्य राज्यों की तरह भी यहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सरकारी उचित मूल्य की दुकान से उन्हें राशन प्राप्त होता है। इसके लिए उन्हें राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता होती है।

आज हम इस लेख में आपको चंडीगढ़ राशन कार्ड कैसे बनवाएं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। चंडीगढ़ राशन कार्ड बनाने का बहुत ही आसान तरीका है। इसके लिए आपको चंडीगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

यह राशन कार्ड कई तरह के लाभ आपको प्रदान करता है। जिससे आप अपने बच्चों तथा भविष्य को सुधार सकते है। यदि आपके पास चंडीगढ़ राशन कार्ड नहीं है तो हम आप को इस लेख के माध्यम से स्टेप बाय स्टेप  इसकी जानकारी देंगे। इसके लिए आपको इस लेख को शुरू से लेकर आखिरी तक पढ़ना होगा।

Contents show

चंडीगढ़ राशन कार्ड क्या है? | What is Chandigarh Ration Card?

यह चंडीगढ़ राज्य के परिवारों के लिए बनाया जाता है। यह सरकार द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके माध्यम से आपको खाद्यान्न तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त होते हैं। चंडीगढ़ के लोग अपने परिवार का पालन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, परंतु वह अपने जीवन स्तर को बेहतर नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि उनकी ज्यादातर धनराशि खाद्यान्न आपूर्ति में ही चले जाती है।

जिस वजह से उनका ध्यान अन्य सुख सुविधाओं पर नहीं जा पाता है, इसलिए यह राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे आपको आपकी श्रेणी के अनुसार राशन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही यदि आप गरीबी रेखा की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें एक या दो रुपए किलो खाद्यान्न प्राप्त होते हैं। इसी तरह से प्रत्येक नागरिक को एक पहचान पत्र मिल जाता है। एक राशन कार्ड में समस्त परिवार के बारे में जानकारी होती है।

इस जानकारी का उपयोग करके सरकार उनके लिए खाद्यान्न भेजती है। क्याआपका चंडीगढ़ राशन कार्ड बना हुआ है? यदि नहीं है तो हम आपको बताएंगे कि चंडीगढ़ राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कैसे करें? तो चलिए शुरू करते हैं.

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करें Chandigarh Ration Card Apply

चंडीगढ़ राशन कार्ड का उद्देश्य | Purpose of Chandigarh Ration Card

चंडीगढ़ एक ऐसा राज्य है, जहां पर गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में ज्यादातर परिवार आते हैं। इनके भरण पोषण तथा खाद्यान्न आपूर्ति के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं तथा कार्ड प्रदान करती है। जिसके माध्यम से उन्हें सरकारी दामों पर सस्ते खाद्यान्न प्राप्त होते हैं। इससे वह अपने परिवार का पेट भर सकते हैं। इसका यह भी उद्देश्य है कि आम नागरिकों को सस्ते दामों में खाद्यान्न उपलब्ध करवाना। इसका यह भी उद्देश्य है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रत्येक राज्य में स्थापित करना है.

चंडीगढ़ राशन कार्ड के लाभ – Benefits of Chandigarh Ration Card

अगर आप भी चंडीगढ़ के निवासी है तो और आपको राशन कार्ड बनवाना है तो इससे पहले आपको इसके लाभ जान लेना चाहिए, जो कुछ इस प्रकार है:-

  • Chandigarh Ration Card बनवाने के पश्चात आपको कई सारी बैंक की सुविधा मिल जाती है।
  • यदि आप अपने बच्चों को सरकारी या प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाने जाते हैं तो इस समय भी आपको राशन कार्ड के माध्यम से एडमिशन मिल जाता है।
  • राशन कार्ड का उपयोग करके आप सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ सीधे प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके लिए कई सारे रास्ते खुल जाते हैं।
  • यदि आप गरीबी रेखा की श्रेणी या इसके नीचे की श्रेणी में आते हैं तो आपको एक या दो रुपए किलो गेहूं, चावल, शक्कर आदि जैसे आवश्यक वस्तुएं प्राप्त हो जाती है।
  • इसके माध्यम से आप को सस्ते दामों में अनाज प्राप्त होते हैं यदि आप रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम चाहते हैं तो राशन कार्ड के माध्यम से आपको 100 दिन का काम प्राप्त हो जाता है।
  • यह एक तरह का अपना पहचान पत्र होता है।
  • यदि आपके पास राशन कार्ड होगा तो आपको उस गांव का स्थाई सदस्य माना जाएगा।

Chandigarh Ration Card बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

चंडीगढ़ में रहने वाले जो भी नागरिक है जिसका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होना आवश्यक है। जिनके बारे में हम नीचे आपको जानकारी देंगे जो इस प्रकार है:-

आधार कार्ड:- यह एक पूरे भारत में समान रूप से जारी किए जाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से यह पता चलता है कि आप कहां के निवासी है, जब आप राशन कार्ड बनाते हैं तो इसका होना अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। राशन कार्ड बनाते समय आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।

मूल निवास प्रमाण पत्र:- यदि आप तहसील या गांव में आते हैं तो उसका निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के माध्यम से उस क्षेत्र की जनसंख्या का पता चल जाता है और उसी के माध्यम से सरकार राशन प्रदान करती है। राशन कार्ड बनवाने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

मृत्यु प्रमाण पत्र:- यदि कोई सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो राशन कार्ड में से उसका नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके लिएआपको नजदीकी ग्रामीण रजिस्ट्रार कार्यालय जाना होगा वहां से आपको मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा और जब आप राशन कार्ड बनवाने जाएंगे तो मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र:- इसके माध्यम से लाभार्थी की आयु के बारे में पता चलता है तथा यह राशन कार्ड बनाते समय एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

पासपोर्ट साइज का फोटो:- जब हम राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो पासपोर्ट साइज का फोटो होना बेहद जरूरी हो जाता है परंतु इस बात का ध्यान रखना होगा कि पासपोर्ट साइज का फोटो रंगीन होना चाहिए।

आय प्रमाण पत्र:- आय प्रमाण पत्र के माध्यम से आपको राशन कार्ड की श्रेणियों में बांटा जाएगा। जैसे कि सरकारी सुविधाएं जरूरतमंदों तक पहुंच सके, इसलिए जब आप राशन कार्ड बनवाने जाएंगे तो आय प्रमाण पत्र आपसे मांगा जाएगा।

बैंक पासबुक:- सरकारी योजनाओं के माध्यम से आप को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। जब आप राशन कार्ड बनवाने जाते हैं तो बैंक पासबुक की फोटो कॉपी की आवश्यकता होती है। जब भी कोई सरकारी योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। तब यह सहायता आपके सीधे बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है।

Chandigarh Ration Card के लिए जरूरी पात्रता तथा मापदंड

  • चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए नागरिक के पास 18 वर्ष या उससे अधिक का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • यदि आवेदक बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करता है तो उसके पास आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदक चंडीगढ़ के किसी भी क्षेत्र से आवेदन कर सकता है यदि कोई आवेदक चंडीगढ़ में 5 साल पहले से रह रहा है तो उसके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • यदि कोई चंडीगढ़ का निवासी अन्य राज्य में निवास कर रहा है तो उसके पास भी मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करें | How to Apply for Chandigarh Ration Card

अगर आप भी चंडीगढ़ राज्य के निवासी है तथा आपने आवेदक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप इसकी प्रक्रिया बताएंगे जो इस प्रकार है:-

जन सुविधा केंद्र

यदि आप चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको नजदीकी जन सुविधा केंद्र जाना होगा। वहां पर आप आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आवेदक को अपनी नजदीकी है जन सुविधा केंद्र जाना होगा।
  • अबआप राशन कार्ड से संबंधित अधिकारी सेअप्लाई करने को कहेंगे।
  • जन सुविधा केंद्र अधिकारी आपसे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगेंगे जिसे आप को दे देना है।
  • जन सुविधा केंद्र अधिकारी आपसे आवेदन करते समय कुछ जानकारी मांगेंगे जिसे आप सही सही बता देना है।
  • सारी जानकारी बताने के बाद आपका आवेदन फॉर्म तैयार हो जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म और दस्तावेज आपको जन सुविधा केंद्र अधिकारी के पास दे देता है।
  • अब संबंधित अधिकारी उसे सत्यापित करेगा।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपसे कुछ निर्धारित शुल्क ली जाएंगी।
  • शुल्क देने के पश्चात आप अधिकारी से स्लिप मांगेंगे या फिर अधिकारी आपको स्वयं ही स्लिप दे देगा, इसमें आपका राशन कार्ड नंबर लिखा होगा।
  • इसके बाद आप 15 से 20 दिन के बाद जन सुविधा केंद्र अधिकारी से मिलेंगे तो वह आपको चंडीगढ़ राशन कार्ड दे देगा।

सरकारी विभाग से

  • सर्वप्रथम आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग के कार्यालय में जाएंगे।
  • खाद्य विभाग के कार्यालय में जाने के बाद आवेदक को संबंधित अधिकारियों से मिलना होगा।
  • संबंधित अधिकारी से आप एप्लीकेशन फॉर्म मांगेंगे।
  • अधिकारी आपको एप्लीकेशन फॉर्म देगा, उस में आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे।
  • इसके पश्चात आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज सलंग्न करने को कहा जाएगा सारे दस्तावेज तथा एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार पुनः पढ़ने के पश्चात आप संबंधित अधिकारी को दे दे।
  • जैसे आप देंगे तो वह सत्यापित करेगा इसके लिए कुछ प्रक्रिया की जाती है।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपसे शुल्क ली जाएंगी।
  • शुल्क जमा करने के पश्चात आपको राशन कार्ड नंबर दे दिया जाएगा।
  • यदि आपको राशन कार्ड की पासबुक चाहिए तो आपको 15 से 20 दिन का इंतजार करना होगा।
  • इस तरह से आप बड़े आसानी से चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

चंडीगढ़ राशन कार्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

चंडीगढ़ राशन कार्ड क्या है?

यह चंडीगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो प्रत्येक परिवार को दिया जाता है। इसमें परिवार की वार्षिक आय के अनुसार श्रेणी में बांटा जाता है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए कितनी आयु अनिवार्य है?

यदि आप चंडीगढ़ राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा?

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र या खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा, वहां पर अप्लाई करना होगा।

क्या राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी भी तरह की अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी हां, राज्य सरकार द्वारा आपसे राशन कार्ड बनवाने के लिए एक निश्चित तथा निर्धारित शुल्क ली जाएंगी।

निष्कर्ष

आज हमने आपको चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करें? Chandigarh Ration Card Apply के बारे में जानकारी साझा किया है, ताकि चंडीगढ़ नागरिक राशन कार्ड के लिए आसानी से आवेदन कर .सके.

0 thoughts on “चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कैसे करें? Chandigarh Ration Card Apply”

Leave a Comment