चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

चंडीगढ़ राज्य भारत के उत्तर पश्चिमी हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला में स्थित एक केंद्र शासित प्रदेश है। अन्य राज्यों की तरह चंडीगढ़ राज्य सरकार के द्वारा सभी नागरिकों के लिए राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य में निवास करने वाले कमजोर और गरीब परिवार के सभी नागरिकों को अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री कम कीमत पर प्रदान करना है ताकि राज्य में निवास करने वाले गरीब और असहाय नागरिकों को अपना जीवन यापन करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े।

चंडीगढ़ राज्य के जो नागरिक राशन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं यदि वह राशन कार्ड प्राप्त करने के योग्य होते हैं तो उनका नाम सरकार द्वारा Chandigarh ration card list में शामिल किया जाता है। जिन नागरिक के द्वारा चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया गया है तो वह अब चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर सकते है।

क्योंकि चंडीगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा ऑनलाइन Chandigarh ration card list जारी कर दी गई है यदि आपको चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़कर आसानी से अपना नाम चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में बिना किसी समस्या के देख सकेंगे।

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 क्या है? | What is Chandigarh ration card list 2023

चंडीगढ़ राज्य सरकार सभी नागरिकों को एक सुखी जीवन प्रदान करने तथा आर्थिक रूप से उनकी स्थिति सुधारने के लिए Chandigarh ration card list जारी करती है। क्योंकि केंद्र अथवा राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों के पास राशन कार्ड होना जरूरी होता है इतना ही नही सभी राशन कार्ड धारक, खास तौर पर निर्धन वर्ग के परिवार सरकारी गल्ला विक्रेता की दुकान से सस्ते दामों पर खाद्यान्न खरीद ने के लिए राशन कार्ड होना जरूरी होता है।

लेकिन राशन कार्ड केवल उन नागरिको के लिए ही दिया जाता है जिनका नाम चड़ीगढ़ राशन कार्ड सूची में अंकित होता है। इसलिए जिन नागरिको ने राशन बनवाने या संसोधन करने के लिए अप्लाई किया है। उन्हें पहले अपना नाम इस Chandigarh ration card list  में चेक करना जरूरी हो जाता है। यदि आप उन नागरिको में से है। जिन्हें चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

इस आर्टिकल के निचले हिस्से में हमने आपको Chandigarh ration card list चेक करने की प्रोसेस के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से पूरी जानकारी प्रदान की है तो आपका ज्यादा समय ना लेते हो चलिए शुरू करते हैं।

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
आर्टिकल का नामचंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट
विभागखाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग , चंडीगढ़
लाभार्थी चंडीगढ़ नागरिक
साल 2022
वेबसाइट यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ राशन कार्ड के प्रकार | Type of Assam Ration Card

चंडीगढ़ राज्य में गरीबी रेखा से ऊपर तथा नीचे सभी वर्ग के नागरिक सामान्य रूप से निवास करते हैं, इसलिए सरकार नागरिकों की वार्षिक आय के आधार पर कई तरह के राशन कार्ड जारी करती है जिनके बारे में हमने नीचे जानकारी उपलब्ध कराई है जो कुछ इस प्रकार हैं-

एपीएल राशन कार्ड-

चंडीगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य में गरीबी रेखा से ऊपर के वर्ग में आने वाले सभी नागरिकों के लिए राज्य सरकार के द्वारा एपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है।

बीपीएल राशन कार्ड

चंडीगढ़ राज्य सरकार के द्वारा राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले सभी परिवारों को सामान्य रूप से बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है। जिनकी वार्षिक आय ₹10000 से कम होती है ऐसे परिवार बाजार में मिलने वाले राशन को उचित कीमत पर सरकारी दुकानों से प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बीपीएल राशन कार्ड का इस्तेमाल करके कर सकते है।

अंत्योदय राशन कार्ड

चंडीगढ़ खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड खास तौर पर राज्य के उन परिवारों को प्रदान किया जाता है। जिन परिवारों के पास आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं है और वह मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ऐसे परिवार अंत्योदय राशन कार्ड को प्राप्त करके सरकार द्वारा बनाई गई खाद्य की दुकानों पर जाकर सस्ते दामों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

चंडीगढ़ राशन कार्ड के उपयोग – Use Of Ration Card

चंडीगढ़ राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग कई तरह के सरकारी अथवा गैर सरकारी कार्यों को करने के लिए किया जाता है। जिनके बारे में हमने सूचीबद्ध रूप में नीचे बताया है जो कुछ इस प्रकार हैं-

  • केंद्र तथा राज्य सरकार समय-समय पर कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं आयोजित करती रहती है जिनका लाभ उठाने के लिए नागरिकों को राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
  • राशन कार्ड का उपयोग करके राज्य के निर्धन वर्ग के परिवार सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं चावल चीनी आदि खरीद कर अपना पेट पाल सकते हैं।
  • राशन कार्ड में पूरे परिवार का ब्यौरा दिया होता है जिसे आवश्यकता पड़ने पर पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यदि आपका बच्चा पढ़ाई करता है तो राशन कार्ड का इस्तेमाल करके वह राज्य सरकार से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अप्लाई करके आगे की पढ़ाई पूरी कर सकता है।
  • इसकी मदद से कई तरह के अन्य दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें? | How to Check Chandigarh Ration Card List?

अगर आप सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा सस्ते दामों पर राशन प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकते है-

  • चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए लाभार्थी को पहले चंडीगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की Official website पर visit करना होगा आप चाहे तो यहां http://epds.nic.in/ क्लिक करके डायरेक्ट ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको Left side में MIS & REPORTS का ऑप्शन मिलेगा। इस पर Click करते ही आपको Report का एक Option दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f
  • जैसे ही आप इस Option पर click करेंगे एक new page Open होगा। जिसमें कई सारे विकल्प दिए होंगे आपको Ration Card (Drilldown) पर क्लिक करना है।
%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-3
  • इसके बाद आप एक और नए पेज पर आ जायेंगे जिसमें आपको अपनी तहसील, ग्राम पंचायत और एफपीएस आदि सेलेक्ट करना होगा।
%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-2
चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
  • अब अगले पेज पर आपको FPS का option मिलेगा इस पर क्लिक कर दे। अपना करते ही अब आप अपनी मोबाइल स्क्रीन पर चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट देख पाएंगे।
%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-4
  • जिसमें आप आसानी से अपना नाम सर्च कर सकते हैं जैसे ही आप को इस लिस्ट में अपना नाम मिल जाए आपको आगे दिए गए आरसी यानि राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी तो होने लगेगी जिसमें आप परिवार के मुखिया तथा परिवार के सभी सदस्य और उनकी आयु का पूरा विवरण देख सकेंगे।

FAQ

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट क्या है?

यह राशन कार्ड लिस्ट राज्य सरकार द्वारा उन नागरिको के लिए जारी की जाती है जो नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं इस राशन कार्ड लिस्ट में सभी पात्र नागरिकों का नाम दिया होता है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

चंडीगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य में निवास करने वाले सभी नागरिकों को निम्नलिखित तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है एपीएल राशन कार्ड बीपीएल राशन कार्ड तथा अंत्योदय राशन कार्ड।

चंडीगढ़ राज्य सरकार के आधार पर राशन कार्ड जारी करती है?

राज्य में निवास करने वाले सभी नागरिकों की आय के आधार पर चंडीगढ़ राज्य सरकार राशन कार्ड जारी करती है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?

चंडीगढ़ राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर्ता की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

निष्कर्ष

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें इसके बारे में आज आपने इस लेख के माध्यम से जाना। अगर आप इस पोस्ट में बताई गई जानकारी से संबंधित कोई भी अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं. इसके अतिरिक्त यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर जरूर करें।

Leave a Comment