दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?|Delhi New Ration Card List

Delhi New Ration Card List 2023 :- राशन कार्ड दिल्ली राज्य सरकार गरीब नागरिकों के लिए प्रदान किया जाने वाला एक अहम दस्तावेज होता है। इस दस्तावेज की मदद से दिल्ली राज्य में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए कम कीमत पर राशन प्रदान करने तथा सभी सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है।

दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को पहले आवेदन करना होता है, इसके बाद दिल्ली खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा एक राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में राज्य के सभी पात्र नागरिकों का नाम दिया होता है। जिनके नाम पर राशन कार्ड जारी किया जाता है। दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नागरिकों को अपना नाम चेक करने में काफी कठिनाइयां होती हैं, इसीलिए दिल्ली राज्य सरकार ने e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।

अब दिल्ली राज्य के सभी पात्र नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वह अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में घर बैठे चेक कर सकते हैं। जो भी नागरिक दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते है, उनके लिए हमने अपने इस आर्टिकल में दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट क्या है? | What is Delhi Ration card list

प्रतिवर्ष दिल्ली राज्य में स्थाई रूप से निवास करने वाले कमजोर वर्ग तथा अन्य सभी वर्ग के नागरिकों को उनकी वार्षिक आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के द्वारा राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती है। यह राशन कार्ड लिस्ट एपीएल बीपीएल तथा एएवाई वर्ग में आने वाले सभी गरीब नागरिक को के लिए जारी की जाती है जिसमें उन नागरिकों का नाम दिया होता है, जिन्होंने दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए या राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने के लिए अप्लाई किया है।

इस राशन कार्ड लिस्ट के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाता है कि राज्य के किन नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाएगा। राशन कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवास करने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के नागरिकों को सस्ते दामों पर राशन तथा ऐसे सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है जिससे कि राज्य के गरीब नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आए।

यदि आप दिल्ली राज्य में निवास करते हैं और आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन आप ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने में असमर्थ हैं। तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट देखने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

दिल्ली राशन कार्ड का उद्देश्य – Purpose of Delhi Ration Card

दिल्ली निवासियों को राशन कार्ड की सूची में नाम जांचने के लिए सरकारी विभाग में जाना न पड़े। इसलिए दिल्ली खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्ड सूची को एक ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं। अब दिल्ली खाद्य एवं रसद विभाग की पोर्टल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन घर बैठे Ration Card List 2023 में नाम देख सकते हैं।

राज्य के पात्र सदस्यों के नागरिकों को इस राशन कार्ड सूची शामिल करके रियायतीं दरों पर खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराना हैं। अगर आपने Delhi Ration Card List शामिल करने के लिए आवेदन कर चुके तो अब नींचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड के प्रकार – Types of Delhi Ration Card

राशन कार्ड 3 प्रकार के होते हैं। जिनके अलग – अलग लाभ होते हैं। जिनके बारे में आप नींचे डिटेल में जान सकते हैं –

एपीएल राशन कार्ड | APL Ration Card

एपीएल राशन कार्ड राज्य में गरीबी रेखा से ऊपर रहन – सहन करने वाले नागरिकों को जारी किया जाता हैं। APL Ration Card धारक परिवार को 15 किलों राशन कम मूल्य पर दिया जाता हैं।

बीपीएल राशन कार्ड | BPL Ration Card

यह कार्ड गरीबी रेखा में रहन सहन करने वाले नागरिकों को जारी किया जाता हैं। जिनकी बार्षिक आय 10,000 रुपये से कम होती हैं। BPL Ration Card List में शामिल कार्ड धारकों को हर महीने 25 किलो अनाज जैसे गेहूं, चावल आदि उपलब्ध कराया जाता हैं।

AAY Ration Card | Antodaya Ration Card

अंत्योदय राशन सबसे गरीब लोगों को जारी किया जाता हैं। जिनकी आय का साधन नही होता हैं। और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही होती हैं। AAY Card धारक लोगों को हर महीने कम मूल्य पर 35 किलो राशन दिया जाता हैं।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें? | How to Check Delhi Ration Card List

अगर आप दिल्ली नया राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। और अब आपका नाम इस राशन कार्ड सूची में शामिल किया गया है या नही यह आप नींचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।

  • दिल्ली राशन कार्ड सूची देखने के लिए आपको e-खाद्य सुरक्षा, दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस दिए गए https://nfs.delhigovt.nic.in/ लिंक से क्लिक करके वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आप वेबसाइट के होमपेज पर आ जाएंगे। इस होमपेज पर आपको Citizen Corner के3 सेक्शन में View Your Ration Card का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी को भरना है और Search बटन पर क्लिक कर देना हैं।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95-2
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड सूची आ जायेगी।
  • इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप अपने पूरे जिले की राशन कार्ड सूची की जांच करना चाहते हैं, तो नींचे स्टेप को फॉलो करें –

  • e-खाद्य सुरक्षा, दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए FPS Wise Linkage Of Ration card पर क्लिक करें।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-2
  • इस पेज पर आपको Delhi State को Select करना हैं।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-3
  • अब इस पेज पर आपको District का सेलेस्ट करना हैं। जिसमें आप रहते हैं।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-4
  • अब आपको अपने circle को select करना हैं।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-5
  • अब आपका किस टाइप का राशन कार्ड है उसे चेक करें। जैसे कि अगर आप AAY की राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है तो AAY पर क्लिक करें।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-6
  • जैसे ही आप राशन कार्ड टाइप का चुनाव करेंगे बैसे ही आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट निकलकर आ जायेगी।
%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%91-7
  • अब इस सूचि में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट संबंधित प्रश्न उत्तर

दिल्ली में राशन कार्ड चेक करने की वेबसाइट कौन सी हैं?

दिल्ली के राशन कार्ड चेक करने की https://nfs.delhigovt.nic.in e – खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की वेबसाइट हैं।

दिल्ली राशन कार्ड में नाम जोड़ने की लिए क्या करें?

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए संबंधित विभाग में जाकर आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए करना होगा?

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट करने के लिए आपको दिल्ली के राशन कार्ड चेक करने की https://nfs.delhigovt.nic.in e – खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। इसके बारे में ऊपर भी बताया गया हैं।

निष्कर्ष

आज केके हमारे इस आर्टिकल में दी गयी बताई गई दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?|Delhi New Ration Card List की जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी राशन कार्ड लिस्ट में नाम देख सकते हैं। अगर आपको राशन कार्ड लिस्टके जांच करने में किसी तरह की परेशानी आ रही है। तो हमसें कमेंट करके पूछ भी सकते हैं।

Leave a Comment