[Online] गुजरात भूलेख भू – नक्शा कैसे निकाले? | Gujarat Bhulekh 2023

Gujarat Land Record Online  :- भारत देश जनसंख्या की दृष्टि में सबसे बड़ा दूसरा देश है ऐसे में सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं या अन्य सरकारी जानकारियों को हर व्यक्ति के पास पहुंचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार अपनी योजनाओं को एक डिजिटल रूप दे रही है ताकि आसानी से सरकार की योजनाओं, अन्य सरकार जानकारी लोगो को तक पहुंच सके।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए गुजरात राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों या अन्य जो ज़मीन से ताल्लुक रखते है उनके लिए ज़मीनी विवरण जानने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है जहां से राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी ज़मीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे भूलेख, भू – नक्शा आदि को ऑनलाइन देख सकेंगे। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Gujarat Bhulekh, Bhu-naksha Online kaise dekh sakte hai. इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है जो कि राज्य के किसी भी नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।

Contents show

गुजरात भूलेख क्या है? | What is Gujarat Bhulekh

 गुजरात भूलेख भू - नक्शा कैसे निकाले

भूलेख मुख्यता 2 शब्दों भू – और लेख से मिलकर बना है। जहां भू का मतलब होता है भूमि और लेख का मतलब होता है कागज़ पर लिखा गया विवरण। इसे हम अपनी सरल भाषा मे कहे सकते है कि भूलेख एक प्रकार के कागज़ को कहते है जहां किसी ज़मीन से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे उसकी मिट्टी का प्रकार, खेत का क्षेत्रफल, ज़मीन के पास पड़ोस में किसकी ज़मीन है उसका विवरण आदि दिया गया होता है। भूलेख किसी भी नागरिक के लिए जिसके पास ज़मीन है उसके लिए यह काफी महत्वपूर्ण सरकारी क़ागज़ात होता है क्योंकि इसी से उसकी ज़मीन का मालिकाना हक का पता चलता है।

योजना का नाम गुजरात भूलेख भू नक्शा
किस राज्य में शुरू की गई गुजरात राज्य
किसके द्वारा शुरू की गई गुजरात राज्य सरकार के द्वारा
लाभ क्या मिलेगा ऑनलाइन घर बैठे जमीन संबंधित जानकारी
किसको लाभ मिलेगा गुजरात राज्य में निवास करने वाले जमीन मालिकों को
प्रक्रिया ऑनलाइन

Gujarat Bhulekh Bhu -Naksha Online portal क्या है?

भारत आज दिन प्रतिदिन डिजिटल की तरफ आगे बढ़ रहा है जिसमे सरकार की अपनी सबसे अहम भूमिका निभा रही है क्योंकि सरकार अपने ज्यादातर कामों को ऑनलाइन रूप दे रही है ताकि देश के नागरिकों तक आसानी से उनका लाभ मिल सके। बस इस बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने अपने नागरिकों के लिए Land Rocord Chekc करने की सुविधाओं को आसान बनाने के लिए anyror.gunarat.gov.in portal लांच किया है जिसकी मदद से अब राज्य के नागरिक ज़मीन से संबंधित रिकॉर्ड जैसे जमाबंदी, खसरा, खतौनी,भूलेख, भू – नक्शा आदि को ऑनलाइन देख सकते है।

भूलेख की आवश्यकता क्यो होती है? | Why does Bhulekh require

भूलेख एक ज़मीन से जुड़ा एक सरकारी दस्तावेज़ है जिसमे ज़मीन का विवरण दिया गया होता है इससे ज़मीन के मालिक होने का पता चलता है। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को आवश्यकता अनेक सरकारी काम जैसे बैंक लोन, फसल लोन, बीमा आदि लेने के होती। और जब परिवार में ज़मीन का बँटवारा होता है वहां इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ की सबसे अहम भूमिका होती हैं क्योंकि इसके आधार पर आसानी से जमीन का बँटवारा किया जा सकता है।

बैसे भी हम सभी जानते है कि अभी तक ज़मीन से जुड़े इन महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को प्राप्त करने के लिए पटवारी खाने, या लेखपाल के पास बार – बार चक्कर लगाने होते थे जिसमे नागरिकों का काफी समय नष्ट होता था और फिर भी समय पर काम नही पाता था। ऐसे में अब राज्य सरकार के द्वारा Gujarat Land Ricord chekc करने के लिए लांच किया गया यह पोर्टल नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है।

गुजरात भूलेख 7/12 ऑनलाइन पोर्टल के लाभ | Benefits of Gujarat Bhulekh Online Portal

गुजरात भूलेख आपको किस प्रकार लाभ प्राप्त होंगे वह कुछ इस प्रकार है –

  • अगर आपका किसी प्रकार का कोई ज़मीनी विवाद है तो आप भूमि के साक्ष्य में अपनी भूलेख की मदद ले सकते है और उसे संबंधित कर्मचारी के सामने रख सकते है।
  • गुजरात भूलेख भू – नक्शा पोर्टल ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से आपको भूमि से जुड़ी जानकारी तथा उससे जुड़ी दस्तावेजों की जानकरी के लिए बार – बार सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • इस प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से प्रदेश के किसानों के समय और पैसा दोनों की बहुत खपत होगी।
  • इससे आप भूमि का विवरण देख सकते हो तथा उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हो।
  • इसके प्रारम्भ होने से सरकारी दफ्तारों में हो रही रिश्वत खोर और भ्रष्टाचार में काफ़ी कमी आयेगी।
  • राज्य  के किसान घर बैठे – बैठे अपना खसरा नंबर प्राप्त कर सकते है। तथा उससे जुड़े सभी विवरण ऑनलाइन देख सकते है.
  • बैंक से लोन लेने के लिए आप भूलेख का उपयोग कर सकते है।फसल का बीमा कराने के लिए भूलेख का उपयोग किया जा सकता है।

गुजरात भूलेख 7/12 भू – नक्शा ऑनलाइन कैसे देख सकते है?| How to Check Gujarat Bhulekh online

गुजरात सरकार के द्वारा लांच किया गया यह पोर्टल काफी महत्वपूर्ण है इसकी मदद से अब आप आसानी से अपने ज़मीनी विवरण का पता लगा सकते है जिसके बारे में नीचे हमने step by step बताया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने ज़मीन से जुड़े कागज़ात जैसे – खतौनी, नक्शा, जमाबंदी, खसरा आदि को ऑनलाइन देख सकते है और उनका प्रिंट भी निकाल सकते है –

  • सबसे पहले आपको Gujarat Land Record Portal anyror.gujarat.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पोर्टल के होमपेज पर आते ही यहां आपको कुछ विकल्प मिलेंगे जहां आपको View Land Record Rural पर क्लिक कर देना है।
गुजरात भूलेख भू - नक्शा कैसे निकाले
  • अब यहां आपको एक फॉर्म की मिलेगा जहां आपको अपना ज़िला, Taluka, गॉव, और सर्वे नंबर आदि को चुनना है। और Get Detail  दिए गए बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे कि आप नीचे स्क्रीन शार्ट में देख सकते है।
गुजरात भूलेख भू - नक्शा कैसे निकाले
  • Get detail पर क्लिक करते ही यहां आपके सामने आपकी ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी निकलकर आ जायेगी।
गुजरात भूलेख भू - नक्शा कैसे निकाले
  • इस प्रकार आप आसानी गुजरात भूलेख भू – नक्शा आसानी से देख सकते है.

गुजरात भूलेख भू नक्शा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

गुजरात भूलेख भू नक्शा क्या है?

गुजरात भूलेख भू नक्शा एक सरकारी दस्तावेज है जिसमें जमीन मालिक की संपूर्ण भू संपत्ति की जानकारी दी होती है इसकी मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि वास्तव में भूमि का असली मालिक कौन है जिसका उपयोग आप कई कार्यो करने के लिए कर सकते हैं।

गुजरात भूलेख भू नक्शा मे क्या जानकारी अंकित होती है?

इस भूलेख भू नक्शा में जमीन मालिक की जमीन से संबंधित जानकारी जैसे- जमीन का वास्तविक अधिकारी कौन है, जमीन किसके नाम पर है, जमीन का क्षेत्रफल क्या है, आस पास में कौन सी जमीन है, आदि जानकारी दी होती है।

गुजरात सरकार ने भूलेख नक्शा प्राप्त करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड़ पर क्यों किया है?

गुजरात राज्य में भूमि संबंधित बढ़ रहे अवैध कब्जे और कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने भूलेख नक्शा प्राप्त करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड़ पर किया है ताकि राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की समस्या ना हो।

गुजरात भूलेख खसरा खतौनी नागरिकों को कहां जाना पड़ता है?

गुजरात राज्य में जो भी नागरिक अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें अपने निजी पटवारी या लेखपाल के पास जाकर जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त करनी पड़ती थी लेकिन अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड पर कर दिया है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे बैठे अपनी जमीन संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गुजरात भूलेख भू नक्शा का उपयोग किस लिए किया जाता है?

इस दस्तावेज का इस्तेमाल आप अपनी जमीन पर अपना मालिकाना हक दिखाने के लिए, जमीन के बंटवारे के समय तथा बैंक से लोन लेने या बीमा कराने आदि कार्य के लिए आपको भूलेख भू नक्शा की आवश्यकता पड़ेगी।

निष्कर्ष 

आज हमारे उस लेख द्वारा [Online] गुजरात भूलेख भू – नक्शा कैसे निकाले? | Gujarat Bhulekh 2020 इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। हमने उस आर्टिकल में बताया कि आपको इससे क्या – क्या लाभ हो सकते है  अगर आपको इस योजना से जुड़ा कोई डाउट है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपकी जल्द से जल्द सहायता की जायेगी। दोस्तों अगर आपको दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई हो तो इसे अपने दोस्तों के शेयर ज़रूर करे.

Leave a Comment