हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 | लाभ, पात्रता, व उद्देश्य | HP Parvat Dhara Yojana

भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य में कई प्रकार के समुदाय एवं जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में निवास करने वाले लोग जल की बर्बादी कर रहे हैं उसके अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश राज्य में भूजल स्तर बहुत ही नीचे चला जाएगा। जिसके बाद लोगों को पानी की कमी के कारण काफी समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने पर्वत धारा योजना 2023 (Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana) को शुरू किया है।

जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा जल संग्रहण, प्रबंध एवं संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 को लाहौर और सीपीटी मंडलों को छोड़कर अन्य सभी 10 मंडलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू कर दिया गया है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य में निवास करते हैं तथा हिमाचल प्रदेश  पर्वत धारा योजना क्या है? (What is HP Parvat Dhara Yojana?) इसका लाभ, उद्देश्य इत्यादि के बारे में जानना चाहते है तो आप सभी के लिए यह पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है कृपया अंत तक इस पोस्ट को पूरा पढ़िए।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना क्या है? (What is HP Parvat Dhara Yojana?)

हिमाचल प्रदेश राज्य के निवासियों के लिए भविष्य में जल की कमी के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करने हेतु मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा HP Parvat Dhara Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से जीर्णोद्धार और ढलानदार भूमि पर स्थित खेतों की सिंचाई हेतु छोटे-बड़े जल संचायन ढांचों का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 (Himachal Pradesh mountain stream scheme 2023) को खास तौर पर राज्य में जल स्रोतों का संवर्धन करके भूजल स्तर में वृद्धि करने के किया गया है।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 लाभ पात्रता व उद्देश्य HP Parvat Dhara Yojana

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आयोजित इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत सरकार 110 छोटे बड़े तालाब एवं 600 से अधिक चेक डैम व चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण करके जल संग्रहण प्रबंध एवं संरक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में पौधरोपण भी किया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया है। ताकि राज्य में हरियाली ला कर बारिश के पानी का संग्रहण किया जा सके। अगर आप इस योजना के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो अंत तक इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

HP Parvat Dhara Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पर्वत धारा योजना 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूजल स्तर में सुधार और ढलानदार क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल संग्रहण करना है जिसके लिए सरकार राज्य के चयनित क्षेत्रों में छोटे-बड़े तालाब, चेक डैम व चेक वाल एवं कंटूर ट्रैन का निर्माण कराएगी। ताकि हिमाचल प्रदेश राज्य में रहने वाले नागरिकों को पीने की पानी की तथा सिंचाई हेतु जल की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। इस योजना के माध्यम से ऐसे स्थानों पर तालाबों का निर्माण कराया जाएगा जहां खेतों में सिंचाई हेतु की अधिक आवश्यकता होती है।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 की विशेषताएं

हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना की कई सारी विशेषताएं है, जिनके बारे में हमने नीचे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है यह कुछ इस प्रकार हैं-

  • इस योजना को शुरू करने की घोषणा हिमाचल प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा की गई है।
  • यह योजना हिमाचल प्रदेश के लाहौर और स्पीति जिलों को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लांच की जाएगी।
  • पर्वत धारा योजना 2023 के अंतर्गत जल संग्रहण का निर्माण कराने के लिए सरकार 2 करोड़ 76 लाख रुपए  खर्च करेगी।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना का दायित्व जल शक्ति विभाग एवं नोडल विभाग को सौंपा है।
  • इसके अलावा वन विभाग भी इस योजना में किए जाने वाले कार्यों में सहयोग करेगा।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य में आयोजित इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत जल स्त्रोतों का संग्रहण प्रबंध एवं संरक्षण का कार्य किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत केबल जल स्त्रोतों के संग्रहण का कार्य ही नहीं बल्कि पौधारोपण का भी कार्य किया जाएगा।

पर्वत धारा योजना 2023 के लाभ Benefits of Parvat Dhara Scheme 2023

इस कल्याणकारी योजना के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश राज्य में निवास करने वाले नागरिकों को कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे अगर आप इस योजना के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने वाले लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ें।

  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार लाहौर और स्पीति जिलों को छोड़कर 10 जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
  • हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 के माध्यम से हिमाचल सरकार 110 छोटे छोटे तालाब कई प्रकार की चेक डैम व चेक वॉल और कन्टूर ट्रैंच का निर्माण करेगी।
  • इस योजना के प्रारंभ होने से राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
  • हिमाचल राज्य में शुरू की गई पर्वत धारा योजना के अंतर्गत राज्य की मिट्टी एवं जल दोनों को संरक्षित करने की ओर ध्यान दिया।
  • इस योजना के माध्यम से किए गए जल संरक्षण के माध्यम से लंबे समय तक राज्य में जल की आपूर्ति की जा सकेगी।
  • पर्वत धारा योजना 2023 के माध्यम से राज्य में हरियाली लाने में भी काफी सहयोग मिलेगा क्योंकि सरकार इस योजना के माध्यम से पौधारोपण का अभियान भी चलागी।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 के लिए निर्धारित किया गया है 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट

जिस प्रकार आज के समय में हम सभी जल की बर्बादी कर रहे हैं के अनुमान से आने वाले समय में लोगों को जल की कमी के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ेगी। जिसके लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 (Himachal Pradesh mountain stream scheme 2023) को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राज्य में निर्धारित क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण कराया जाएगा।

जिसमें बारिश का पानी संरक्षित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किए जाने वाले कार्य की पूर्ति हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है ताकि राज्य में अधिक से अधिक जल संरक्षण स्त्रोत का निर्माण कराया जा सके. जिससे कि भविष्य में नागरिकों को पीने के पानी की कमी को दूर किया जा सकेगा साथ ही राज्य में हरियाली लाने में भी काफी मदद मिलेगी।

Himachal Pradesh Parvat Dhara Yojana Related FAQs

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना क्या है?

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना हिमाचल राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई एक कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य में जल संरक्षण के लिए छोटे-बड़े तालाब, चेक डैम व चेक वाल एवं कंटूर ट्रैन का निर्माण कराया जाएगा।

पर्वत धारा योजना के अंतर्गत क्या कार्य किए जाएंगे?

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 के माध्यम से हिमाचल सरकार 110 छोटे छोटे तालाब कई प्रकार की चेक डैम व चेक वॉल और कन्टूर ट्रैंच का निर्माण करेगी।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 को क्यों शुरू किया गया है?

राज्य में जल की बर्बादी को देखते हुए तथा भविष्य में सभी नागरिकों को सिंचाई एवं पीने का पानी उपलब्ध क

पर्वत धारा योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023 का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा किया गया है।

निष्कर्ष

आज हमने आप सभी को अपने आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक लाभकारी योजना हिमाचल प्रदेश गर्भधारण योजना 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई है आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा अगर आपको हमारे इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इसलिए को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment