बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  :- बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले किसानों की सहायता के लिए बहुत से प्रयास करती है,जिसके अंतर्गत बहुत सी योजनाओं की शुरुआत करती है तथा बहुत से ऑनलाइन पोर्टल को लांच करती है।इस क्रम को और भी मजबूत बनाते हुए। हाल ही में बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जिसके उपयोग कर प्रदेश के किसान भाई बहुत सी कल्याणकारी जैसे – किसान सम्मान निधि,जन जीवन हरियाली,बीज अनुदान योजना आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है। पर अभी भी बहुत से ऐसे किसान है। जिन्हें इस पोर्टल के बारे में अभी भी सटीक जानकारी नहीं है।

जिस कारण वे चाहते हुये भी इस पोर्टल का उपयोग करने में असमर्थ है।पर अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हमारे द्वारा इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है। तथा इससे जुड़े आपके मन में रहे सभी डाउट को क्लियर करने की कोशिश की गयी है। हम उम्मीद करते है।कि ये आपके लिए महत्वपूर्ण औए मददगार साबित होगी।तो चलिये शुरू करते है –

Contents show

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल | Bihar Farmer Registration

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल

बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सहायता के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया है।जिसके अंतर्गत प्रदेश में 2 हैक्टर या उससे कम भूमि रखने वाले किसान आवेदन कर सकते है तथा इसके तहत बहुत सी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस पूरी प्रक्रिया को ही बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कहते है।

योजना का नाम बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल
किसके द्वारा शुरू किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है 2 हेक्टर या उससे कम भूमि वाले के किसान
क्या लाभ मिलेगा सरकार द्वारा संचालित की जा रही है सरकारी योजनाओं का लाभ
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वेबसाइट ऑफिसियल वेबसाइट

इस पोर्टल के अंतर्गत आप बहुत आसानी से आवेदन कर सकते है साथ ही आपको इसके लिए किसी भी शुल्क म भुगतान नहीं करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सहायता ये प्रक्रिया सरकार द्वारा पूर्णतया निशुल्क शुरू की गई है। अगर आप भी इस पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है तो आपके लिए इसके लिए कुछ दस्तावेज़ों और पात्रताओं का होना जरूरी है। जिनके बारे में हमारे द्वारा नीचे विस्तार से बताया गया है। इसलिए लेख को नीचे तक ध्यान पूर्वक पढ़े –

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के तहत प्रदान की जाने वाली योजनाओं की सूची

यदि आप इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, तो आपको इस बात का भी पता होना आवश्यक है, कि उस पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को कौन – कौन सी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।इसलिए आपकी सटीक जानकारी हेतु हमारे द्वारा नीचे बिहार किसान रेजिस्ट्रेशन के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी योजनाओं की सूची को साझा किया गया है जो कि निम्न है –

  • जल जीवन हरियाली
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • कृषि यांत्रिकरण योजना
  • डीजल अनुदान योजना
  • जैविक खेती अनुदान योजना
  • बीज अनुदान योजना
  • कृषि इनपुट रबी योजना
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रताएँ

अगर प्रदेश का कोई किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक है। तो इसके लिए उसके पास कुछ दस्तावेजों और पात्रताओं का होना आवश्यक है।आपको बाद में आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामनानहीं करना पड़े।इसलिए हमारे द्वारा उनके बारे में पहले ही जानकारी साझा को गयी है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक किसान बिहार प्रदेश का स्थायी निवासी योजना चाहिए। तथा उसके पास निवास प्रमाण पत्र भी उपलब्ध होना चाहिए।
  • इस पोर्टल के ऐसे किसान पंजीकृत होने के लिए आवेदन कर सकते है।जिनके पास 2 हैक्टर या उससे कम भूमि उपलब्ध है।
  • आवेदन पत्र में आपको केवल प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा विभाग द्वारा आपका आवेदन पत्र विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • आवेदक के पास पहचान की प्रूफ के तौर पर आपके पास आधार कार्ड का होना भी जरूरी है।
  • आवेदक का किसी भी बैंक भवन खाता होना भी जरूरी है,तथा उसकी पासबुक भी उपलब्ध होना आवश्यक है। क्योंकि विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि सीधे आवेदक के खाते में भेजी जाती है।
  • आवेदन करने वाले वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइलनंबर उपस्थित होना चाहिए।
  • आपकी पहचान के लिए आपको अपने पासपोर्ट साइज फ़ोटो को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसलिए आपके पास पासपोर्ट साइज फ़ोटो का भी होना जरूरी है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिये ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Online Bihar Farmer Registration Portal

यदि आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते है तो बहुत आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। जिसके लिए आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को Step By Step Follow कर सकते है। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार खुल जायेगा।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल
  • जहां आपकोपंजीकरण/Registration का ऑप्शन दिखाई देगा।जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।जिसके बाद आपके सामने तीन विकल्प खुल जायेंगे।जिसमें से आपको पहले वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप बॉयोमेट्रिक वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जहां आपको अपना नाम और आधार कार्ड नंबर को भरना होगा। और याद रहे कि आपको अपना आधार कार्ड के अनुसार भरना होगा।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल
  • ये जानकारी को भरने के Authentication के ऊपर क्लिक कर देना है।जिसके बाद आपके आधार कार्ड से Linked मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। जिसे आपको दर्ज करना होगा तथा Validate OTP के ऊपर क्लिक देना है।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको तीन ऑप्शन दिखाई देगा। जिसमें से आपको पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • जहां आपको पूछी गयी सभी मूल जनाकरियों जैसे – नाम,आधार नंबर,मोबाइल नंबर,पता आदि को दर्ज करना होगा। और फिर Submit के ऊपर क्लिक देना है।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण सफलता पूर्वक पूर्ण हो जाएगा। और आपको पंजीकरण नंबर प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको नोट करके सुरक्षित कर लेना है।

रजिस्ट्रेशन स्लिप कैसे प्रिंट करें? | How to print Registration Slip

यदि आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर चुके है तथा आप अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप लो प्रिंट करना चाहते है क्योंकि इसमें आपका रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होता है जिसकी भविष्य में आवश्यकता पड़ सकती है।रजिस्ट्रेशन स्लिप को प्रिंट करने के लिए नीचे के पॉइंट्स को फॉलो कर सकते है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जहां आपको पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा।जिसमें से आपकोपावती प्रिंट करें के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण के दो विकल्प पंजीकरण पावती या आवेदन पावती दिखाई देंगे। जिसमें से आपको एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • और फिर डाटा सलेक्ट करना होगा तथा अपनी आईडी को डालकर सर्च रिकॉर्ड के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण रिकॉर्ड खुलकर आ जायेगा।जहां से आप रजिस्ट्रेशन स्लिप को बहुत आसानी से प्रिंट कर पाएंगे।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल से संबंधित कुछ जरूरी सवाल और जवाब

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल क्या है?

बिहार सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजना संचालित करती है जिनका लाभ किसानों के लिए नहीं पहुंच पाता इसीलिए सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च किया है जिस पर रजिस्ट्रेशन कर के किसान सभी सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देना होगा?

जी नहीं बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको किसी भी शुल्क के भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है आप एकदम निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन कैसे करें?

बिहार राज्य के जो भी किसान बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद का पंजीकरण कर सकते

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कौन आवेदन कर सकता है?

इस ऑनलाइन पोर्टल पर केवल 2 हेक्टेयर अथवा 2 हेक्टर से कम जमीन के मालिक किसान अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

बिहार राज्य के किसानों को सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की जाने वाली योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती जिस कारण वह इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं इसीलिए सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च किया है ताकि किसान सभी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करके लाभ ले सके।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी को साझा किया गया। तथा उससे जुड़े मुख्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। हम उम्मीद करते है। कि ये लेख आपको पसन्द आया होगा तथा महत्वपूर्ण साबित हुआ होगा।अगर अभी भी आपके मन में इस लेख में दिये गए विषय से जुड़ा कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।हमारी टीम द्वारा आपके डाउट जल्द से जल्द क्लियर करने की कोशिश की जाएगी।

1 thought on “बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

Leave a Comment