(आवेदन फॉर्म) मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना | एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति

भारतीय संविधान के अनुसार भारत में शिक्षा को पाने का सबको बराबर का मौलिक अधिकार मिला हुआ हैं। लेकिन चुकी भारत एक विकाशील देश हैं। जहां गरीब, अमीर मध्यम वर्ग जैसे सभी श्रेणी के लोग निवास करते हैं। वही काफी ऐसे परिवार भी रहते है जो अत्यंत गरीब होने के कारण अपने बच्चो को उचित शिक्षा नही दिला पाते हैं। हालांकि ऐसे परिवार के बच्चों के लिए भारत सरकार सहित सभी राज्य ऐसी अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। ताकि गरीब परिवार के बच्चे भी अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

जैसे कि अभी हाल ही में मध्य सरकार ने श्रमिक परिवार के बच्चो की पढ़ाई के लिए मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का शुभारंभ किया हैं। जिसके अंतर्गत श्रमिक परिवार के बच्चो (छात्र) के लिये छात्रवृति प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपनी शिक्षा सफलतापूर्वक कर सकें।

बाकी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना क्या हैं? छात्रवृति राशि, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन एप्लीकेशन स्टेटस आदि से जुड़ी सभी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं। सो आप अपनी बेहतर जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें –

Contents show

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना क्या हैं?

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

श्रमिक नागरिक जिनकी इतनी अधिक आए नही होती है जो अपने परिवार का पालन पोषण करने के अलावा परिवार के बच्चो को उच्च शिक्षा दिला सकें। इसी बात को संज्ञान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार की मदद से श्रम कल्याण मंडल के द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चो के लिए मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना की शुरुआत की हैं

इस योजना के अंतर्गत श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थानों में काम करने वाले श्रमिक नागरिक के परिवार के बच्चो के लिए कक्षा 5 से लेकर उच्च शिक्षा जैसे स्नातक, स्नातककोर, एमबीबीएस, पॉलीटेकनिक में पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

जो छात्र इस योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें कुछ जरूरी पात्रताओं, दस्तावेज़ो को पूरा करके अपना आवेदन करना होगा। आवेदन करने के पात्र होने पर ही छात्र को छात्रवृति राशि बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का नाम मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना
राज्य मध्यप्रदेश
लाभार्थी श्रमिक नागरिकों के बच्चे
उद्देश्य श्रमिक नागरिकों के बच्चो के लिए छात्रवृति प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का उद्देश्य

हर किसी छात्र के माता – पिता चाहते है कि उसका बच्चा अच्छी पढ़ाई करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। लेकिन पैसे की आर्थिक तंगी के कारण काफी बच्चो (छात्रो) के माता – पिता का यह सपना अधुरा रहे जाता हैं।

लेकिन ऐसा न हो और कोई भी पैसे की तंगी के कारण पढ़ाई से अछूता न रहे है, इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की मदद से श्रम कल्याण मंडल के द्वारा Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana को शुरू किया हैं। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य हैं।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना की विशेषसताएँ

  • इस योजना की शुरुआत श्रम कल्याण मंडल मध्यप्रदेश के द्वारा किया गया हैं।
  • मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का लाभ परिवार के सिर्फ दो बच्चो को ही दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ 5वी से लेकर स्नातक, स्नातककोर, एमबीबीएस, पॉलीटेकनिक के छात्र ले सकेंगे।
  • योजना का लाभ लेने के लिए पात्र छात्रो को अपना आवेदन करना होगा।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के लिए पात्रता

इस योजनाओ का लाभ कुछ पात्रताओं के आधार पर दिया जाएगा। जिन्हें प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित किया हैं। जो कि निम्लिखित हैं –

  • लाभार्थी छात्र मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • छात्र के माता -पिता श्रम कल्याण अधिनियम के अंतर्गत स्थापित कारखाने, संस्थान में कार्यरत होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ परिवार के 2 बच्चे ही ले सकेंगे।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिन्हें आप नींचे देख सकते हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • लास्ट कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फ़ोटो

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन कैसे करें?

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करना आसान है। क्योंकि नीचे स्टेप बाय स्टेप हमने इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया हैं। जिसे फ़ॉलो करके आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Portal Website पर जाएं –

इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको http://scholarshipportal.mp.nic.in पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा।

पंजीयन पर क्लिक करें –

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीयन का विकल्प मिलेगा। उसके आपको क्लिक कर देना हैं। जैसा कि आप फ़ोटो में देख सकता हैं।

Form भरें –

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

अब आपके सामने मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना पंजीयन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको नाम, माता – पिता काम नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, समग्र आईडी, आधार नंबर, पता कैप्चा कोड, आदि सभी जानकारी को भरकर Submit पर क्लिक कर देना हैं।

Samagra ID Note करें –

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक समग्र आईडी, पासपोर्ट मिलेगा। जिसे आपको नोट करके रख लेना हैं।

Portal पर Login करें –

अब आपको दोबारा वेबसाइट पोर्टल वेबसाइट पर जाना हैं और समग्र, आईडी, पासवर्ड, की मदद से Login कर लेना हैं।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना पर क्लिक करें –

जैसे ही आप लॉगिन पर क्लिक करके वेबसाइट पर आ आएंगे। बैसे ही यहां पर आपको मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना फॉर्म भरें –

अब आपको मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गयी समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है और जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन करके अपलोड कर देना हैं।

Submit करें –

सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।

आवेदन सफल हुआ –

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन सफल हुआ लिखा आ जायेगा। जिसका मतलब है कि आपका मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति कैसे चेक करें?

इस योजना में आवेदन करने के बाद अगर आप एप्लीकेशन की स्थिति चेक करना चाहते हैं। तो नींचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो करके चेक कर सकते है –

  • मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना एप्लीकेशन फॉर्म की स्थिति चेक करना चाहते हैं। तो आपको दोबारा वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपने आवेदन की स्थिति देखें? का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर आपको क्लिक करना हैं।
मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कॉड डालकर Search पर क्लिक कर देना हैं।
श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना
(आवेदन फॉर्म) मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना | एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना एप्लीकेशन फॉर्म की स्थिति आ जायेगी।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना FAQ

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का लाभ किसे मिलेगा?

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का लाभ मध्य प्रदेश में रहने वाले और श्रम कल्याण अधिनियम के अंतर्गत स्थापित कारखाने, संस्थान में कार्यरत करने वाले नागरिकों को बच्चो (छात्रो) को दिया जाएगा।

क्या MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana लाभ परिवार के सभी बच्चे ले सकते हैं?

जी नही, मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का लाभ सिर्फ परिवार के 2 बच्चो (छात्रो) को ही मिलेगा। 2 से अधिक बच्चो को नही दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन कैसे करें?

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आप http://scholarshipportal.mp.nic.in पोर्टल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में सभी को शिक्षा का सामान अधिकार देने के लिए श्रमिक नागरिकों के बच्चो के लिए शुरू की गई मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना जो कि काफी अच्छी योजना हैं। जिसके बारे में आज हमनें आपको पूरी जानकारी शेयर की हैं। आज हमने आपको (आवेदन फॉर्म) मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना | एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति के बारे में जाना हैं। उम्मीद करता हूँ कि आप इस योजना में अपना आवेदन कर चुके होंगे।

1 thought on “(आवेदन फॉर्म) मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना | एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति”

Leave a Comment