मध्य प्रदेश न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? | MP Ration Card Apply

आज के समय हर व्यक्ति के पास राशन कार्ड नाम का दस्तावेज सभी के पास होना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि राशन कार्ड पर हर महीने खाद्य विभाग की मदद से सस्ते मूल्यों पर खाद्य सामाग्री जैसे गेंहू, चावल, दाल आदि दिया जाता है। कम मूल्य पर मिलने वाला अनाज सिर्फ़ आर्थिक रूप से गरीब नागरिको के लिए दिया जाता है। ताकि वह अपना भरण पोषण समय पर कर सके।

परंतु अभी तक मध्य प्रदेश राज्य में नागरिको के लिए नया राशन कार्ड बनवाने में काफी परेशानियां होती थी। क्योंकि MP Ration Card Apply करने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था। किंतु अब खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश की तरफ से राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब जिनका राशन कार्ड अभी तक नही बना है वह ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करके नय राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

अपने इस आर्टिकल में आज हम आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? राशन कार्ड के प्रकार और इसे जुड़े और सभी सवाल जबाब के बारे में बताने जा रहे है। तो अगर आपका मध्य राशन कार्ड नही है तो आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें –

Contents show

मध्य प्रदेश राशन कार्ड क्या है? What is Madhya Pradesh Ration Card

मध्य प्रदेश राशन कार्ड खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा जारी किया जाने वाला एक अहम सरकारी दस्तावेज है। जो राज्य के हर एक नागरिक के नाम जारी किया जाता है। राशन कार्ड का एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय जैसे 3 प्रकार के राशन कार्ड में विभाजन किया है। जो व्यक्ति के आर्थिक स्थिति के अनुसार अलग – अलग जारी किए जाते है।

MP Ration Card 2023 जिसके अंतर्गत कार्ड धारक लाभार्थी और उसके परिवार को हर महीने सरकारी दुकान से कम मूल्य पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है। अनाज उपलब्ध कराने के साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु राशन कार्ड काफी उपयोग किया जाता है। तो अगर आपका अभी तक राशन कार्ड नही बना है तो आपको आज के हमारे इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी को अपनाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर देना चाहिए।

मध्य प्रदेश न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
आर्टिकल का नाम मध्य प्रदेश राशन कार्ड
साल 2022
विभाग खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लाभार्थी मध्य प्रदेश के निवासी
उद्देश्य गरीब नागरिको को राशन उपलब्ध कराना
वेबसाइटयहाँ क्लील करें

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार | Types Of MP Ration Card

मध्य प्रदेश राज्य में भी भारत के अन्य राज्यो की तरह 3 तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिनके बारे के आप नींचे जान सकते है।

एपीएल राशन कार्ड – BPL Ration Card

यह राशन कार्ड मध्य प्रदेश के उन व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है। जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है। इस राशन कार्ड धारक व्यक्ति को और उसके परिवार को 15 किलो राशन हर महीने दिया जाता है।

बीपीएल राशन कार्ड – BPL Ration Card

बीपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से नींचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियो को जारी किया जाता है। जिनकी बार्षिक आय 10000 रुपए से कम होती है। BPL Ration Card पर कम मूल्य पर हर महीने गेहूं, चावल, तेल आदि उपलब्ध कराया जाता है।

अंत्योदय राशन कार्ड – Antodaya Ration Card

अंत्योदय राशन कार्ड सबसे गरीब नागरिको को जारी किया जाता है। जिनकी आय कोई साधन नही होता है। अंत्योदय राशन कार्ड पर 30 किलो अनाज दिया जाता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए पात्रता Eligibility for Madhya Pradesh Ration Card|

मध्यप्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए जो कि नीचे दी गई है

  • मध्य प्रदेश का निवासी हो।
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार का हो।
  • बार्षिक आय 10000 रुपये से कम हो।
  • पहले से राशन न हो।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के दस्तावेज | Documents of Madhya Pradesh Ration Card

राशन कार्ड आवेदन करने पर कुछ जरूरी दस्तावेज़ो की जरूरत पड़ती है जो कि नींचे दिए गए है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें? How to apply for making Madhya Pradesh Ration Card?|

मध्य प्रदेश में आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरह से राशन कार्ड के लिए कर सकते है। नीचे दोनों तरीके बारे में बताया है आप किसी भी तरीके को अपनाकर MP Ration Card 2023 के लिए आवेदन कर सकते है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Online for Madhya Pradesh Ration Card?|

अगर आप मध्य प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो करें –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट जाने के लिए इस दिए गए लिंक http://samagra.gov.in/ पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करेंगे। बैसे ही आप वेबसाइट के होमपेज पर आ जाएंगे।
  • इस पेज पर आपको परिवार को समग्र बीपीएल राशन कार्ड की सूची में सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • आगे आपको एक पेज मिलेगा। इस पेज पर आपको समग्र परिवार आईडी को डालकर कैप्चा कॉड डालना है और Go पर क्लिक कर देना है।
  • आगे आपको पेज पर ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक कर दे।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको राशन कार्ड का प्रकार, तहसील, निकाय का नाम, जिला, आवेदन दिनांक आदि को सही से भर लेना है।
  • और नीचे मौजूद बीपीएल आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • बस इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपका मध्य प्रदेश राशन कार्ड हेतु आवेदन हो जाएगा।

एमपी राशन के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Offline for MP Ration?

ऑफ़लाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान है। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप ऑफ़लाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

  • मध्य राशन कार्ड के लिए ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग कार्यालय से राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • आप चाहे तो यहाँ क्लिक करके डायरेक्ट इस आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते है।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के पश्चात इसे प्रिंट कर ले।
  • अब इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद इस के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेजों को संगलन कर ले।
  • अब आपको आवेदन पत्र को नजदीकी खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा कर देना है।
  • कर्यालय में आवेदन पत्र जमा करने के बड़ आवेदन फॉर्म का सत्यापन करके 15 से 20 दिनों में नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश न्यू राशन कार्ड के लाभ | Benefits of Maharashtra ration card

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला राशन कार्ड किस प्रकार से उपयोगी है यह जानने के लिए आप नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें.

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जारी किए जाने वाले राशन कार्ड से हर नागरिक प्रतिमाह रियायती दरों पर खाद्य सामग्री खरीद सकते हैं।
  • केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के हितों के लिए जारी की जाने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • राशन कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण दिया होता है जिसे पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है।
  • किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए राशन कार्ड उपयोग में आता है।
  • बैंक में अकाउंट ओपन कराने के लिए अथवा किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज के निर्माण के लिए राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड से जुड़े प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश राशन कार्ड क्या है?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है। जिसे खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा जारी किया जाता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड आवेदन पर लगने वाला शुल्क क्या है?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आपको 40 से 80 रुपये का शुल्क देना होगा।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य क्या है?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य गरीब नागरिको के लिए अनाज उपलब्ध कराना है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?

मध्य प्रदेश में एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय जैसे तीन तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड आवेदन पत्र कहाँ मिलेगा?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड आवेदन पत्र आप खाद्य विभाग के कार्यालय से जाकर प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। जिसकी ऊपर पूरी जानकारी दी गयी है।

निष्कर्ष

मध्यप्रदेश में रहने वाले हैं सभी नागरिक जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। वह बिना किसी परेशानी के अपना नया राशन कार्ड बनवा सके। इसलिए आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? | MP Ration Card Apply के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की है। मैं आशा करती हूँ कि आप मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके होंगे।

Leave a Comment