मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना | ₹5100 रुपए की सहायता राशि

आज पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का जीवन काफी अलग होता है। क्योंकि महिलाओं को आमतौर पर दूसरो पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याकारी योजनाओँ का संचालन कर रही है। जिनका लाभ सीधे महिलाओं को दिया जा रहा है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए शुरू की गई हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना रखा गया है। इस योजना का लाभ राज्य की उन महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो हरियाणा श्रम विभाग में पंजीकृत है।

बाकी Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 का लाभ महिलाओं को कैसे मिलेगा। सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रता, दस्तावेज आदि से जुड़ी सभी जानकारी आर्टिकल में देने जा रहे है। सो ज्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें –

Contents show

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024 | Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना ₹5100 रुपए की सहायता राशि

हरियाणा राज्य में ऐसी काफ़ी गरीब परिवार की महिलाएं है जिन्हें अपनी जीवनशैली से जुड़ी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। जिसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत महिलाओं के लिए ₹5100 की सहायता राशि दी जाएगी।

यह आर्थिक सहायता राशि श्रमिक महिला को अपनी नवीनतम सदस्यता कराने पर हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा दी जाएगी। जिसका उपयोग करके महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतें जैसे की साड़ी, सूट, चप्पल, रेनकोट, छाता, रबड़ मैट्रेस, किचन के बर्तन आदि खरीद सकेंगी।

दोस्तो आपको बता दे कि मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024 का लाभ प्रत्येक बर्ष दिया जाएगा। लेकिन हर साल इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी को श्रम विभाग में सदस्यता का नवीकरण कराना होगा।

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
राज्य हरियाणा
साल 2022
विभागश्रम विभाग हरियाणा
लाभार्थीश्रमिक महिलाएं
सहायता राशि5100 रुपए
वेबसाइटhttps://saralharyana.gov.in/

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं के लिए हर बर्ष 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएंगी। जिसका मुख्य उद्देश्य है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ताकि महिलाओं तक सीधे सहायता राशि पहुँच सकें।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक महिलाओं के लियी नींचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होगा। तभी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

  • लाभार्थी महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला श्रम विभाग हरियाणा में पंजीकृत होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए 1 बर्ष की निमित्त सदस्यता होना जरूरी है।
  • हर साल इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी को प्रत्येक बर्ष सदस्यता का नवीकरण कराना होगा।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए दस्तावेज

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ लेने और इस योजना में आवेदन करने के लिए श्रमिक महिलाओं के पास नींचे दिए गए जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है –

  • श्रमिक कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में पंजीकरण कैसे करें? | How To Apply Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024

अगर आप महिला लाभार्थी है और आपके पास ऊपर बताये गए सभी जरूरी दस्तावेज, पात्रता है तो आप नींचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो करके मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन कर सकते है।

Total Time: 30 minutes

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाना होगा।

Register Here पर क्लिक करें –

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना

वेबसाइट के होमपेज पर आपको Login Page की साइड में Register Here का ऑप्शन मिलेगा। उसपे क्लिक कर देना है।

डिटेल भरें –

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना

जैसे ही आप Register Here के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे बैसे ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्टेट आदि को भरना है। और दिए गए कैप्चा कॉड को भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

लॉगिन आईडी और पासवर्ड नोट करें –

फॉर्म भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट होकर आ जायेगा। जिसे आपको नोट करके रख लेना है।

Login करें –

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2

अब आपको दोबारा से हरियाणा पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है। और लॉगिन पेज पर आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।

श्रमिक पंजीकरण पर क्लिक करें

लॉगिन करते ही आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना पंजीकरण का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक कर दे।

फॉर्म भरें –

अब आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2024 फॉर्म मिलेगा। उसमे पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना और दस्तावेज़ो को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही इस योजना में आवेदन हो जाएगा।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन फॉर्म की स्थिति कैसे चेक करें?

योजना में आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म की स्थिति चेक करना बेहद जरूरी है ताकि पता चल सके कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नही। अगर आप इस योजना में आवेदन कर चुके है तो आपको नींचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन फॉर्म की स्थिति चेक कर लेनी।

  • आवेदन फॉर्म की स्थिति चेक करने के लिए भी आपको सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/# पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Track Your Application online का Option मिलेगा। उसपे क्लिक करना है।
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 3
  • अब आपको एक फ़ॉर्म मिलेगा। उसमे आपको विभाग, योजना आवेदन फॉर्म आईडी को भरकर Check Status पर क्लिक कर देना है।
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 4
  • जैसे ही आप Check Status पर क्लिक करेंगे। बैसे ही आपके सामने आवेदन फॉर्म की स्थिति निकलकर आ जाएंगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना जिसे हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत श्रमिक महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के अंतर्गत कितनी सहायता राशि दी जाएगी?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के अंतर्गत 5100 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना कहाँ शुरू की गई?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना को हरियाणा राज्य में शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपको सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसकी पूरी जानकारी ऊपर दी गयी है।

निष्कर्ष

श्रमिक महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा सरकार की काफी कल्याकारी योजना है। जिसके बारे में आज हमनें आपको पूरी जानकारी शेयर की हैं। आशा करता हूँ कि आपके लिए दी गयी जानकारी उपयोगी रही होगी। और आप इस योजना के अपना पंजीकरण कर चुकी होंगी।

Leave a Comment