मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 | लाभ, टोल फ्री नंबर | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

देश मे भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है। जिसे रोकने के लिए भारत सरकार और देश की सभी राज्य सरकार अपने – अपने राज्यों में तरह – तरह की योजनाओ को शुरू कर रही है। जैसे कि अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना (Chief Minister Mitan Yojana) की शुरूआती की है। जिसके बारे के आज हम आपको समस्त जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

मित्रो जैसा कि सभी जानते है कि आज सरकारी विभागों में जब किसी समस्या के समाधान के लिए या फिर किसी सरकारी दस्तावेज (official document) को बनवाने किसी भी विभाग में जाते है। तो अधिक दफ्तर में अधिक संख्या होने की बजह से समय पर काम नही हो पाता है। या हम कहे सकते है कि आज सरकारी काम कराने के लिए बार – बार सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते है। जिससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना (Mukhyamantri Mitan Yojana) की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिकों को घर बैठे सुविधाओं सरकारी योजनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। तो आइए इस योजना के बारे के थोड़ा विस्तार से जानते है –

Contents show

मुख्यमंत्री मितान योजना क्या है? What Is Mukhyamantri Mitan Yojana

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा वहां के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन सभी योजनाओं का लाभ वहां की जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। लेकिन राज्य के सभी नागरिकों को राज्य की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना Mukhyamantri Mitan Yojana 2023 की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 लाभ टोल फ्री नंबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मित्रो आपको बता दे कि श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर 1 मई 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस योजना का शुभारंभ किया था। योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि इस योजना के अंतर्गत नागरिक जैसे बुजुर्ग, दिव्यांगों, जरूरतमंदों को घर बैठे शासन की सेवाओं (government services) को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मितान योजना (CM Mitan Scheme) को कुछ चरणों के आधार पर पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। जैसे कि पहले चरण में 14 नगर निगमो में राज्य की 13 प्रकार को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। धीरे – धीरे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा और सरकार की 100 से भी अधिक योजनाओं को इस योजना के अंतर्गत नागरिकों के घर तक पहुँचाया जाएगा।

मित्रो मुख्यमंत्री मितान योजना को हम बहुत ही सरल तरीके से समझे तो इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी (Mukhyamantri Mitan Yojana Toll Free Number) 14545 टोल फ्री नंबर जारी किया है। अब अगर आपको किसी प्रकार का सरकारी दस्तावेज जैसे निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, आय प्रमाण आदि कोई भी बनवाना है। तो आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा।

कॉल करने पर आपको कर्मचारी को अपनी व्यक्तित जानकारी जैसे नाम, कहाँ रहते है ये सब बताना होगा। इसके पश्चात आपके घर इस योजना के अंतर्गत नियुक्त किया गया सहायक आएगा। आपसे आपके दस्तावेजों का विवरण लेगा। और संबंधित विभाग से आपका दस्तावेज बनवाकर आपके घर पहुँचा देगा।

योजना का नाममुख्यमंत्री मितान योजना
राज्य छत्तीसगढ़
कब शुरू हुई 1 मई 2022
लाभ सरकारी सेवाओं को हर नागरिक के घर तक पहुंचाना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन और ऑफलाइन
मुख्यमंत्री मितान योजना टोल फ्री नंबर14545

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 सहायक मित्र क्या है? What is Mukhyamantri Mitan Yojana 2023 Sahayak Mitra?

राज्य सरकार अपने शासन को सेवाओ का लाभ घर – घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना सहायक मित्र (Chief Minister Mitan Yojana Assistant Friend) नियुक्त करेगी। जिन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से ट्रेनिंग दी जाएगी। यह सहायक मित्र इस योजना के अंतर्गत आपके घर पहुँचकर दस्तावेज प्राप्त करेंगे और दस्तावेज बनवाकर आपके घर डिलीवर करेंगे। राज्य सरकार की तरफ से सहायकों को प्रतिमाह वेतन भी दिया जाएगा। हम कहे सकते है। राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए भी यह काफी अच्छी योजना साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य Purpose of Chief Minister Mitan Yojana

मित्रों हम ऊपर जिक्र कर चुके हैं कि आज के समय में दफ्तरों में अधिक भीड़ होने के कारण सरकारी काम कराने के लिए नागरिकों को काफी परेशानियां होती हैं। जिस वजह से सरकार की सेवाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों तक नहीं पहुंच पाता है। इन्हीं बातों को संज्ञान में रखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाना है। यही इए योजना का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू होने से नागरिकों को अब संबंधित कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे सरकारी दफ्तरों में भीड़ से बचाव होगा साथ ही नागरिकों के समय और पैसे की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए बजट Budget for Chief Minister Mitan Yojana

मुख्यमंत्री मितान योजना प्रदेश सरकारी की काफ़ी बड़ी योजना है। इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी एक टीम बनाएंगी। जिसमे सहायक, फोन पर विचार विमर्श करने वाले आदि अनेक लोग शामिल होंगे। जो नागरिकों के घर जाकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में उनकी मदद करेंगे। मुख्यमंत्री मितान योजना का संचालन अच्छे ढंग से किया जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने इन योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट जारी किया है।

मुख्यमंत्री मितान योजना के लाभ और विशेषताएं? Benefits and Features of Mukhyamantri Mitan Yojana

इस योजना के शुरू होने से प्रदेश के आमजन को क्या लाभ मिलेंगे और इस योजना की क्या-क्या विशेषता है उसके बारे में आप नीचे जान सकते हैं

  • इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने 1 मई 2021 को श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर की थी।
  • इस योजना के अंतर्गत शासन की सभी सरकारी सेवाओं को राज्य के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों के घर तक पहुंचाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 14545 टोल फ्री नंबर जारी किया है।
  • इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में से 14 नगरों में सरकार की 13 सेवाओं के साथ शुरू किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सहायक मित्रों को तैनात किया जाएगा जो सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने में नागरिकों की सहायता करेंगे।
  • राज्य के नागरिक राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, आदि जैसी सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।
  • किसी भी सरकारी सरकारी सेवा का लाभ घर बैठे उठाने के लिए इस योजना के अंतर्गत कम से कम ₹50 का सेवा शुल्क नागरिकों को देना होगा।
  • योजना को शुरुआत करते हैं हुए प्रारंभिक बजट ₹100000000 का सरकार के द्वारा जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ कैसे मिलेगा? How to get the benefit of Chief Minister Mitan Yojana?

मुख्यमंत्री मितान योजना वास्तव में राज्य सरकार की काफी कल्याकारी योजना है। क्योंकि अब अगर आपको किसी भी सरकारी दस्तावेज को बनवाना है। जैसे कि राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या अन्य किसी दस्तावेज बनवाना है। तो आप घर बैठे बनवा सकते है। इसके लिए आपको क्या करना होगा। इसके लिए नींचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है –

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत जारी किए गए 14545 टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी।
  • कॉल करने पर आपको फोन रिसीव करने वाले कर्मचारी को अपना पता बताना होगा।
  • इसके पश्चात इस योजना के अंतर्गत नियुक्त किए गए सहायक मित्र आपके घर आएंगे।
  • सहायक मित्र आपसे दस्तावेजों की प्रतिलिपि छाया कॉपी प्राप्त करेंगे।
  • इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 50 रुपए से 100 रुपये का सेवा शुल्क सहायक मित्र आपसे लेगा।
  • इसके पश्चात सहायक मित्र संबधित विभाग में आपके दस्तावेजो भेजेगा।
  • विभाग के द्वारा आपका दस्तावेज बना दिया जाएगा।
  • इस दस्तावेज को सहायक मित्र आपके घर पर पहुँचा देगा।
  • इस तरह से मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 का लाभ उठा सकेंगे।

CM Mitan yojana Related FAQ

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 क्या है?

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी सेवाओं को राज्य के हर व्यक्ति के घर तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 को कब शुरू किया है?

मुख्यमंत्री मितान योजना को 1 मई 2022 को श्रमिक दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 का लाभ किसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ राज्य के सभी जरूरतमंद, बुजुर्ग नागरिकों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 टोल फ्री नंबर कौन सा है?

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 Toll Free Number 14545 है।

मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 से क्या लाभ मिलेगा?

इसी योजना के शुरू होने से राज्य के नागरिक घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

निष्कर्ष (conclusion)

तो मित्रो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 | लाभ, टोल फ्री नंबर | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? के बारे में संपूर्ण जानकारी साझा की है मैं उम्मीद करता हूं कि दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। बाकी अगर आपको इस योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी चाहिए या फिर आपकी कोई शिकायत है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

2 thoughts on “मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 | लाभ, टोल फ्री नंबर | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?”

Leave a Comment