नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?|Nagaland ration card list

Nagaland ration card list 2023 :- नागालैंड राज्य में निवास करने वाले जिन नागरिकों ने अपना नया राशन कार्ड बनवाने अथवा राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन कराने के लिए अप्लाई किया है। उनके लिए हम बता दें कि सरकार द्वारा नई राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है. अब राज्य के सभी पात्र नागरिक घर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन अथवा लैपटॉप के माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं।

आप भी नागालैंड राज्य के निवासी हैं और आपको नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप बस हमारी इस पोस्ट में लास्ट तक बने रहे इस पोस्ट में हम आपको नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? राशन कार्ड के प्रकार, नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट के लाभ आदि के संबंध में समुचित जानकारी प्रदान करेंगे। इसीलिए आप ध्यान पूर्वक हमारी इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

Contents show

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट क्या है? | What is the Nagaland ration card list?

नागालैंड राज्य सरकार अपने राज्य के गरीब नागरिको को आर्थिक रुप से खाद्य सामग्री और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए समय-समय पर राशन कार्ड लिस्ट जारी करती है। इस राशन कार्ड लिस्ट में उन सभी पात्र नागरिकों का नाम अंकित होता है जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है। राशन कार्ड एक बहुत ही अहम दस्तावेज है। जिसका उपयोग करके राज्य में निवास करने वाले बहुत ही गरीब नागरिक सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन, चना आदि खरीद कर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकते हैं।

इतना ही नहीं राशन कार्ड का उपयोग करके आप कई तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नागालैंड राज्य में निवास करने वाले उन नागरिकों में से हैं जिन्होंने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है और अब वह जानना चाहते हैं कि सरकार द्वारा उनके लिए राशन कार्ड बनाया जाएगा अथवा नहीं तो, वह अपना नाम नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट 2023 में चेक कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रोसेस हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

आर्टिकल का नाम नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट
विभाग खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग नागालैंड
लाभार्थी नागालैंड नागरिक
लाभ कम मूल्य पर अनाज उपलब्ध कराना
वेबसाइट यहां क्लिक करें
%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d-2

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य – Purpose of Nagaland Ration Card List

नागालैंड खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्य में निवास करने वाले सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली कई महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनाया जाता है ताकि राज्य के नागरिक सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ प्राप्त करके एक आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकें।

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? | How to check Nagaland ration card list online?

नागालैंड में निवास करने वाले जिन नागरिकों ने अपना नया राशन कार्ड बनवाने अथवा राशन कार्ड में किसी तरह के संशोधन कराने के लिए अप्लाई किया है और अब वह अपना नाम नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट में चेक करना चाहते हैं। तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • नागालैंड राज्य सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले उपभोक्ताओं को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप चाहे तो इस http://epos.nic.in/naga/SRC_Trans_Int.jsp लिंक पर क्लिक करके डिरेक्ट ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते है।
  • जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँचेंगे आपकी स्क्रीन पर कुछ इस तरह का पेज Open हो जाएगा। इसमें आपको अपना SRC Number Fill करना होगा और फिर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d
  • Submit के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इस पेज में आप नागालैंड राज्य की सभी जिलों के नाम देख पाएंगे।
  • आपको अपने जिले को सर्च करके उस पर क्लिक करके Next के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद अब आपको अपनी तहसील और गॉव का चुनाव करना होगा। और फिर Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Nagaland ration card list Show होने लगेगी जिसमें आप आसानी से अपना नाम देख सकते है।

 राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है? | Ration Card Types

इस राज्य सरकार के द्वारा राज्य के नागरिक को की उपलब्ध आय के आधार पर निम्नलिखित तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं जिनके बारे में विस्तार से नीचे जानकारी प्रदान की गई है जैसे-

बीपीएल राशन कार्ड | BPL Ration Card

बीपीएल राशन कार्ड देश के गरीबी रेखा में आने वाले परिवारों को दिया जाता हैं। इस कार्ड पर प्रतिमाह 25 किलो राशन दिया जाता हैं।

एपीएल राशन कार्ड | APL Ration Card

APL Ration Card List में गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले नागरिकों के नाम शामिल किए जाते हैं। जिनके परिवार की बार्षिक आय 10000 से 100000 तक होती हैं।

AAY Ration Card | Antodaya Ration Card

अंत्योदय राशन सबसे गरीब लोगों को जारी किया जाता हैं। जिनकी आय का साधन नही होता हैं। और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही होती हैं। AAY Card धारक लोगों को हर महीने कम मूल्य पर 35 किलो राशन दिया जाता हैं।

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट के लाभ – Benefits of Nagaland Ration Card List

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, नागालैंड के द्वारा सभी राज्यवासियों के लिए सामान्य रूप से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं जिनके अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों को निम्नलिखित लाभ मिलते है। जो कुछ इस प्रकार है-

  • नागालैंड राशन कार्ड का उपयोग करके सभी गरीब परिवार के नागरिक सस्ती कीमतों पर खाद्य सामग्री खरीद सकते हैं।
  • नागालैंड में आयोजित की जाने वाली कई महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • इस राशन कार्ड लिस्ट में आप घर बैठे बैठे अपना नाम देख सकते हैं जिसके बाद आपको अपना समय व्यर्थ करने के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • राशन कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से राज्य में बढ़ रहे घूसखोरी और भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी।
  • इस राशन कार्ड लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम होगा वह राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।
  • किसी भी तरह के जरूरी दस्तावेज जैसे-निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवाने के लिए राशन कार्ड होना जरूरी होता है.
  • बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए आप राशन कार्ड को पते के प्रमाण के लिए उपयोग में ला सकते है।

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

आप नागालैंड राज्य सरकार द्वारा अथवा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपका नाम नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट में होना अनिवार्य होता है।

नागालैंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

जिन नागरिकों ने नागालैंड राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है वह हमारे द्वारा ऊपर बताए गए आसान चरणों का पालन करके आसानी से अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है।

नागालैंड राशन कार्ड किसके लिए जारी किया जाता है?

राशन कार्ड राज्य में निवास करने वाले सभी आर्थिक रुप से गरीब परिवार के मुखिया के नाम पर उसकी आय के आधार पर जारी किए जाते हैं।

किस विभाग के द्वारा नागालैंड में राशन कार्ड जारी किए जाते हैं?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग नागालैंड के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के लिए सामान रूप से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं।

निष्कर्ष

नागालैंड राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? इसके बारे में आज के इस लेख के माध्यम से आपने पूरी जानकारी प्राप्त की है। हमें उम्मीद है कि, आपको हमारे लिए एक में दी गई जानकारी पसंद आई होगी अगर ऐसा है तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर बताएं. ऐसी ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment