ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं | Download Application Form

Odisha Birth Certificate Download Application Form: – ओडिशा राज्य के नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि राज्य के नागरिकों के जीवन यापन बेहतर तरीके से व्यतीत हो सके। अब यह तो हम सभी जानते है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है जिसमे व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि Odisha Birth Certificate हर व्यक्ति के पास नही होता है क्योंकि उन्हें इस प्रमाण पत्र को कैसे बनवाएं? इसकी उचित जानकारी नही होती है।

बेशक अगर आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे है तो आपके पास भी आपका जन्म प्रमाण पत्र नही होगा या फिर आपके परिवार में आपके बच्चे का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नही बना होगा। अगर हाँ तो अब आपके लिए यह आर्टिकल काफ़ी महत्वपूर्ण होने वाले है क्योंकि आज हम आपको Odisha Birth Certificate Online Apply कैसे करें? इससे जुड़ी पूरी जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे है जो कि प्रदेश के नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाली है, सो अपनी बेहतर जानकारी के लिए इस आर्टिकल को नीचे तक ध्यानपूर्वक पढ़े। तो चलिय इसके बारे में विस्तार से जानते है –

Contents show

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र क्या है? | What is Odisha Birth Certificate

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं

ओडिशा जन्म प्रमाणपत्र एक सरकारी दस्तावेज़ होता है जो बच्चे के जन्म के बाद बनवाया जाता है, इसमे बच्चे के जन्म की तारीख, जन्म तिथि, माता – पिता का नाम दिया गया होता है। इसे हम सरल शब्दों में कहे सकते है कि एक प्रदेश सरकार के द्वारा प्रमाणित किया जाने वाला सरकार दस्तावेज़ होता है जिसमे मुख्य रूप से बच्चे के जन्म की घटना को प्रमाणित किया जाता है।

नामओडिशा जन्म प्रमाणपत्र
राज्यओडिशा
पात्रता12 दिन से अधिक आयु के बच्चे
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
वेबसाइटhttps://services.india.gov.in

आज हर प्रदेश के नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज़ बन चुका है क्योंकि इसका दिन प्रतिदिन इस्तेमाल बढ़ता जा रहे है जैसे कि बच्चे के कॉलेज में एडमिशन के लिए इस दस्तावेज़ की मुख्य भूमिका होती है। आगे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि बनवाने में ही इसका इस्तेमाल काफ़ी किया जाता है।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र से लाभ | Benefit From Odisha Birth Certificate

अब हम आपको बताएँगे कि अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र उपस्थित है तो ये आपको किस प्रकार से लाभकारी साबित होगा तथा इससे क्या-क्या लाभ है –

  • जन्म प्रमाण का उपयोग करके आप आधार कार्ड बनवा इसके साथ ही आधार में किसी भी त्रुटियों को भी ठीक करवा सकते है।
  • बच्चे के किसी भी स्कूल में प्रवेश करवाते समय भी इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • राशन कार्ड में अपना नाम भी इसकी मदद से दर्ज करा सकते है।
  • इसके उपयोग कर वोटर लिस्ट में भी नाम को दर्ज करा सकते है तथा मतदान करके देश की सरकार बनाने में अपना योग्य दान प्रदान कर सकते है।
  • पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस को भी बनवाने में इसकी मदद ले सकते है।
  • पासपोर्ट को बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक पात्रताएं | Essential Eligibility for Odisha Birth Certificate

अगर आप ओडिशा जन्म प्रमाण को बनवाना चाहते है तथा उसे जुड़े सभी लाभों को प्राप्त करना चाहते है तो आपके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है आपके बाद में आवेदन करते समय किसी भी प्रकार कि समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए उन पात्रताओं के बारे में हमारे द्वारा नीचे जानकारी साझा कर दी गई है जो कुछ निम्न प्रकार है –

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति ओडिशा प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए तभी वह ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन का सकता है।
  • आवेदक कर्ता का पहले किसी अन्य राज्य का जन्म प्रमाण पत्र बना नहीं होना चाहिए।

ओडिशा जन्म प्रमाण बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ | Documents Required For Odisha Birth Certificate

अगर odisha Birth Certificate को बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक है जो कुछ इस प्रकार है –

  • आवेदक का जन्म का स्थान,समय तथा तारीख आदि का शपथ पत्र।
  • आवेदन पत्र को वेरीफाई करवाने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी।
  • माता-पिता का आधार कार्ड होना भी आवश्यक है क्योंकि इसे आवेदक की पहचान के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको अभिभावक का राशन कार्ड की भी आवश्यकता पद सकती है।
  • आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो का होना आवश्यक होती है क्योंकि इसका उपयोग पहचान के रूप में किया।
  • सबसे पहले तो आवेदन कर्ता ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए तभी वह ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता हैं।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं | How to get Odisha  Birth Certificate

अगर आप ओडिशा जन्म प्रमाण के लिए आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए बिंदुओं को Follow करके बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकते है तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभों को प्राप्त कर सकते है जो कुछ इस प्रकार है –

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहे तो इस दिए गए लिंक से लिंक क्लिक https://services.india.gov.inकरके विभाग को वेबसाइट पर जा सकते है।
  • वेबसाइट पर आते ही यहां आपको ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे क्लिक करके आपको डाउनलोड कर लेना है।
ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट करा लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, माता, पिता का नाम, पता, जन्म दिनांक, जन्म का स्थान आदि जैसी जानकारी भर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म को अपने ब्लॉक या सरकारी अस्पताल में जमा कर देना है।
  • बस अब आपके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो चुका है और यह लगभग 7 दिन में बनकर आपके पते पर डाक के द्वारा भेज दिया जाएगा।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म

आप नीचे दिए गए लिंक से क्लिक करके ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र को सीधे डाउनलोड कर सकते है।

Download Application Form

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कुछ सवाल जवाब

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

यह एक बहुत ही जरूरी सरकारी दस्तावेज होता है जो उड़ीसा राज्य सरकार के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के लिए जारी किया जाता है इस दस्तावेज की मदद से राज्य के नागरिक कई तरह के लाभ ले सकते हैं।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए किन दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है?

उड़ीसा राज्य में राज्य के नागरिकों को अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए ओडिशा राज्य सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड पर किया है। ताकि राज्य के नागरिक घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सके।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का मुख्य उद्देश्य उड़ीसा राज्य के सरकारी दफ्तरों में बढ़ रही घूसखोरी और नागरिकों के समय और पैसे को बचाना है।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहाँ जाना होगा?

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र क्यो जरूरी है?

अगर आप किसी ऐसे कार्य को कर रहे हैं जिसमें आपको अपने जन्म का प्रमाण देना पड़े या फिर आपकी जन्म तिथि का प्रमाण देना पड़े तो उसके लिए आप जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष –

सरकारी योजनाओं में आवेदन करने और उनका लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र पत्र हर राज्य के लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ होता है इसलिए हमने इसकी महत्वता को समझते हुए अपने इस आर्टिकल में ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं इसके बारे में डिटेल में आपको बताया है।

आशा करता हूँ कि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी रही होगी और आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए अपना आवेदन कर चुके होंगे। बाकि अगर आपको फॉर्म भरने में या अन्य जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी किसी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। हम जल्द आपके साथ जुड़कर आपकी पूरी सहायता करेंगे।

2 thoughts on “ओडिशा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं | Download Application Form”

  1. Sir mujhe birth certificate banbana hai mujhe panchayat se bananahai per mujhe nhi pta phle kaise aur kisse banbaye help me step by step batai

    Reply

Leave a Comment