असम भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे? | Assam Bhulekh 2023

Online Check Assam Land Records :- भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार आज अपनी सभी योजनाओं को ऑनलाइन तरीके से शुरू कर रही है ताकि देश के नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। और बैसे भी आज भारत डिजिटल को तरफ आगे बढ़ रहा है। और अब इस डिजिटल भारत के बढ़ते क्रम को मजबूत करने के लिए असम सरकार ने अपने राज्य की नागरिकों के लिए ज़मीनी विवरण जाँचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है जिसकी मदद से असम नागरिक अपनी ज़मीन से जुड़े कागज़ात जैसे भूमि अभिलेख 7/12 खसरा खतौनी ऑनलाइन घर बैठे देख सकते है।

अभी तक तक राज्य के नागरिकों के लिए ज़मीन से जुड़े इन दस्तावेजो को प्राप्त करने और अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी खाने या फिर अन्य सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने होते थे जिसमें नागरिकों का काफी समय नष्ट होता था और समय पर काम भी नही पाता था। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए असम सरकार ने इस पोर्टल को लांच किया है ताकि अब राज्य के लोगो के लिए ज़मीनी कागज़ात असम भूमि अभिलेख खसरा खतौनी आदि को पाने के लिए सरकारी दफ्तर ना जाना पढ़े-

असम भूलेख क्या है? | Assam Land Records

असम भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे

प्रदेश की ज़मीन से जुड़ा सभी प्रकार का विवरण प्रदेश सरकार के पास लिखित रूप में उपस्थित होता है जिसे भू लेख कहते है। आज से कुछ समय पहले ये विवरण कचहरियों और सरकारी दफ्तर में उपस्थित होता था। तथा जिसके लिए छोटी छोटी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के लोगों को बार बार दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे उनके समय और पैसे की भी बहुत बर्बादी होती थी।

योजना का नाम असम भूलेख खसरा खतौनी
किस राज्य में आयोजित की असम राज्य में
किसके द्वारा शुरू हुई असम राज्य सरकार के द्वारा
प्रक्रिया ऑनलाइन
वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति कहीं बैठे – बैठे जमीं से जुडी जानकरी जैसे – जमाबंदी , खसरा , खतौनी आदि का पता लगा है। जिससे पता चलता है कि इस ज़मीन पर मालिकाना किसका हक़ है। सरकारी भू लेख के मध्यम से ही लेखपाल और पटवारी ज़मीन से संबंधित विवादों का निवारण करते है।

असम ऑनलाइन खसरा खतौनी प्रक्रिया से लाभ | Benefits of Assam Online Khasra Khatauni Process

अगर आप सरकार द्वारा चालू किये गए पोर्टल का उपयोग करना कहते हो तो आपको इससे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है –

  • इस प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से प्रदेश के लोगों के समय और पैसे दोनों की बहुत खपत होगी।
  • असम ऑनलाइन खसरा खतौनी प्रक्रिया चालू किये जाने से सरकारी दफतरों में हो रहे भ्रष्टाचार और रिशवत खोरी में काफी कमी आयेगी।
  • असम पोर्टल ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रारम्भ होने से आपको भूमि से जुड़ी जानकारी तथा उससे जुड़ी दस्तावेजों की जानकरी के लिए बार – बार सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • राज्य के किसान घर बैठे – बैठे अपना खसरा नंबर प्राप्त कर सकते है। तथा उससे जुड़े सभी विवरण ऑनलाइन देख सकते है.
  • बैंक से लोन लेने के लिए आप भूलेख का उपयोग कर सकते है।फसल का बीमा कराने के लिए भूलेख का उपयोग किया जा सकता है।
  • इससे आप भूमि का विवरण देख सकते हो तथा उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हो।

असम खसरा खतौनी में कौन – कौन सी Informetion दर्ज होती है।

  • जमीन के असली मालिक का नाम
  • जमीन का सर्वे नंबर
  • भूमि का कुल क्षेत्रफल
  • अगर भूमि पर मुकदमा चल रहा है तो उसका पूरा विवरण
  • टैक्स सम्बन्धी विवरण
  • भूमि कृषि योग्य है तो सिंचाई का प्रकार
  • भूमि का प्रकार (कृषि अथवा आवासीय )
  • भूमि के मालिकों में हुए परिवर्तनों का पूरा विवरण
  • मौसम के अनुसार पिछली फसल के लगाये जाने का विवरण
  • भूमि पर किसी प्रकार का लोन तो नहीं लिया गया है अगर लिया गया है तो इस प्रकार है।

असम भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे?|How to Check Assam Bhulekh khasra Khatauni online

असम सरकार के द्वारा लांच किया गया यह पोर्टल काफी महत्वपूर्ण है इसकी मदद से अब आप आसानी से अपने ज़मीनी विवरण का पता लगा सकते है जिसके बारे में नीचे हमने step by step बताया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने ज़मीन से जुड़े कागज़ात जैसे – खतौनी, नक्शा, जमाबंदी, खसरा आदि को ऑनलाइन देख सकते है और उनका प्रिंट भी निकाल सकते है –

  • सबसे पहले की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसका होम पेज आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार दिखाई देगा जैसा कि आप नीचे स्क्रीन शार्ट में देख सकते है।
  • जहाँ आपको बहुत से विकल्प दिखायी देंगे।
  • जिसमें से आपको Search Jamabandi Copy के Option पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पे आपको अपनी District को चुनना है।
  • अब अपने Circle को चुनना है।
  • इसके बाद अपने गांव(Village) या नगर(Town) का चुनाव करना है।
  • जैसे ही आप इन सभी का चुनाव सही प्रकार से कर लेंगे ल तो आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • जहाँ आपको तीन विकल्प दिखायी देंगे। आप यहाँ से Dag Number , Patta Number , पटटेदार के नाम के आधार पर भी भू लेख की जाँच कर सकते है।
  • इन तीनों में अपनी सुविधा अनुसार किसी का भी चयन कर सकते है।
  • हम आपको इस लेख में पटटेदार के नाम से भू लेख की खोज करके दिखाएंगे।
  • जैसे ही अप्प पटटेदार के नाम ऑप्शन का चयन करेंगे।
  • तो आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। जैसा की आप नीचे स्क्रीन शार्ट में देख सकते है।
  • जिसमें आपको पटटेदार का नाम लिखना है तथा दिए गए कोड को दर्ज करना है।
  • जिसके बाद Search के ऊपर क्लिक कर देना है।

कुछ इस प्रकार आप असम से जुड़ा सभी विवरण देख पाएंगे तथा आप चाहे तो इसे सुरक्षित रखने के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।

असम भूलेख खसरा खतौनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब

असम भूलेख खसरा खतौनी क्या है?

असम भूलेख खसरा खतौनी एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जो खेती करने वाले किसानों के लिए जारी किया जाता है इस दस्तावेज में किसानों की जमीन से जुड़े हर एक जानकारी उपलब्ध होती है।

असम भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन करने से क्या लाभ मिलेंगे ?

इस प्रक्रिया के ऑनलाइन होने से सरकारी दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को रोकने में सहायता मिलेगी इसके अलावा राज्य के नागरिक भी अपनी जमीन से जुड़ा विवरण घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे।

असम भूलेख खसरा खतौनी प्राप्त करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

यदि आप अपनी जमीन से जुड़ा विवरण प्राप्त करना चाहते हैं तो आप किसी जन सुविधा केंद्र पर जाकर जमीन से जुड़ा धोरण प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको मात्र ₹10 से ₹20 का शुल्क जन सुविधा केंद्र अधिकारी को देना होगा।

क्या भूलेख खसरा खतौनी की मदद से लोन ले सकते है?

जी हां आप भूलेख खसरा खतौनी की मदद से किसी भी बैंक से आसानी से कृषि या पर्सनल लोन ले सकते हैं।

निष्कर्ष –

आज हमारे उस लेख द्वारा [Online] असम भूलेख भू – नक्शा कैसे निकाले? | Assam Bhulekh 2022 इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। हमने उस आर्टिकल में बताया कि आपको इससे क्या – क्या लाभ हो सकते है अगर आपको इस योजना से जुड़ा कोई डाउट है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपकी जल्द से जल्द सहायता की जायेगी। दोस्तों अगर आपको दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई हो तो इसे अपने दोस्तों के शेयर ज़रूर करे.

Leave a Comment