राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना 2023 क्या है? | पात्रता, लाभ और पंजीकरण कैसे करें

भारत सरकार के द्वारा गायों के संरक्षण तथा स्वदेशी नस्लों के विकास के लिए समय-समय पर कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहा है। जिसके अंतर्गत को गाय का पालन करने वाले लोगों को सरकार की ओर से आर्थिक और सामाजिक सहायता मुहैया कराई जाती है। गायों की विलुप्त हो रही नस्लों के संरक्षण के लिए हाल ही में सरकार ने Rashtriya Gokul Mission का आयोजन किया है।

इस योजना को खास तौर पर गायों के संरक्षण और नस्ल के विकास को वैज्ञानिक विधि से प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। जो भी इच्छुक नागरिक भारत सरकार द्वारा संचालन किए जा रहे राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पंजीकरण करना चाहते हैं लेकिन उन्हें राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है तो,

आपकी सुविधा के लिए हम अपने इस लेख के द्वारा National Gokul Mission 2023 के लाभ, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पात्रता मापदंड, आवेदन करने की प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं तो यदि आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करके लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पूरा अवश्य पढ़ें।

Contents show

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 क्या है? | What is the National Gokul Mission 2023

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना 2023 क्या है पात्रता, लाभ और पंजीकरण कैसे करें

राष्ट्रीय गोकुल मिशन भारत सरकार द्वारा स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्ल के विकास के लिए आयोजित की गई एक बहुत ही महत्व कौन सी योजना है जिसकी शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह जी ने 18 जुलाई 2014 को किया था। इस कार्यक्रम का लाभ देश के सभी दूध उत्पाद करने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 2775 करोड रुपए का बजट आवंटन किया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार स्वदेशी दुधारू पशुओं की अनुवांशिक संरचना में सुधार करके गायों की नस्ल को संरक्षित करने का कार्य वैज्ञानिक विधि द्वारा किया जाएगा। ताकि पशुओं की संख्या में वृद्धि हो और दूध उत्पादन या पशुपालन करने वाले किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को दूध की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रशिक्षण भी प्रदान कर आएगी।

योजना का नाम राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 क्या है?
किसने शुरु की भारत सरकार
साल 2022
लाभार्थीदेश के किसान पशुपालक
उद्देश्य वैज्ञानिक और समग्र तरीके से पशुपालन एवं उसका संरक्षण करना
वेबसाइट

राष्ट्रीय गोकुल मिशन | Rashtriya Gokul Mission 2023

भारत के जो भी पशु पालन करने वाले किसान इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत पंजीकरण करके लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें हम अपने आर्टिकल के निचले हिस्से में Rashtriya Gokul Mission 2023 ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

लेकिन उससे पहले आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- उद्देश्य, दस्तावेज, पात्रता मापदंड, लाभ आदि के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है यदि आप National Gokul Mission 2023 से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में लास्ट तक जुड़े रहे हैं। तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए चलिए शुरू करते हैं-

राष्ट्रीय गोकुल मिशन का उद्देश्य

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह जी के द्वारा आयोजित किए गए राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 का मुख्य उद्देश्य देश में गोवंश पशु की नस्ल में सुधार करके उनका संरक्षण करना तथा दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार देश में जगह-जगह राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत नस्ल सुधार कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी।

जिससे देश में पशु पालन करने वाले किसान उचित मात्रा में दूध का उत्पादन कर सकेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। Rashtriya Gokul Mission के माध्यम से लाल सिंह, गिल, थारपरकर और सहीवाल जैसी उच्च कोटि के गोवंश की नस्लों को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा. जिसके लिए सरकार पशु पालन करने वाले लोगों को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के लाभ और विशेषताएं

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आपके मन में भी इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जाने की इच्छा होगी इसलिए हमने नीचे इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले कुछ लाभ और विशेषताओं के बारे में बताया है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना 2023 क्या है
  • इस मिशन के अंतर्गत स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्ल के विकास को वैज्ञानिक विधि से प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • सभी पशुपालन करने वाले नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए 2775 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत स्वदेशी दुधारु पशुओं की अनुवांशिक संरचना में सुधार करने के लिए नस्ल सुधार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
  • पशुओं की संख्याओं में वृद्धि होगी और दूध उत्पादन को बढ़ाने में कई तरह के प्रयास किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
  • इतना ही नहीं राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत किसानों को दूध उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह जी के द्वारा 18 जुलाई 2014 को किया गया है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए महत्वपूर्ण पात्रता मापदंड

गोवंश का पशुपालन करने वाले किसानों को इस राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कई तरह की योग्यताओं को पूरा करना होगा तत्पश्चात ही पशु पालन करने वाले किसान Rashtriya Gokul Mission के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के योग्य माने जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई योग्यताएं निम्नलिखित प्रकार से नीचे दी गई हैं-

  • Rashtriya Gokul Mission के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदक का अस्थाई रूप से भारत का निवासी होना अनिवार्य है.
  • जिन आवेदकों की आयु 18 वर्ष अथवा 18 वर्ष से अधिक है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.
  • केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ केवल छोटे किसान और पशु पालन करने वाले किसान ही उठा सकेंगे।
  • यदि आवेदन करता केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा छोटे किसान तथा पशु पालकों के लिए चलाई जा रही किसी भी तरह की पेंशन योजना का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना का लाभ लेने के योग्य नहीं माना जाएगा।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents for National Gokul Mission 2023

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा इसीलिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज मौजूद है अथवा नहीं. जो कुछ इस प्रकार से नीचे बताए गए है-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • मतदाता पहचान प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? | How to apply under national Gokul Mission?

यदि आप इस कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन करके अपने पशुओं के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं।

Total Time: 30 minutes

संबंधित विभाग में जाएं –

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को पशुपालन और डेयरी विभाग में जाना होगा।

आवेदन फॉर्म प्राप्त करें –

पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यालय में पहुंचकर आपको राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म को प्राप्त करना है।

क़वेदां8 फॉर्म भरें –

इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी बड़े ही ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी होगी।

दस्तावेज संगलन करें –

अब मांगे के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे। अब एक बार अपने द्वारा दी गई जानकारी को जांच लें।

आवेदन फॉर्म।जमा करें –

अगर आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है तो आपको इस आवेदन पत्र को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में जमा करना होगा।

आवेदन हुआ

आपके द्वारा किए गए आवेदन पत्र का सत्यापन होने के बाद सरकार द्वारा आपको राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 क्या है?

यह केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित की गई एक बहुत ही महत्व कांची योजना है जिसके अंतर्गत गोवंश की नस्लों को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा।

इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई इस कल्याणकारी योजना का लाभ देश के सभी छोटे और पशु पालन करने वाले किसानों को मिलेगा।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन का आयोजन किसके द्वारा किया गया है?

इस कार्यक्रम का आयोजन देश के कृषि मंत्री माननीय राधा मोहन सिंह जी के द्वारा 18 जुलाई 2014 को किया गया है।

इस कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय गोकुल मिशन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गोवंश की उच्च कोटि की नस्लों को संरक्षित तथा दूध के उत्पादन को बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

निष्कर्ष

गायों की नस्लों को बचाने तथा देश में गौ पालन करने वाले किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन 2023 का शुभारंभ किया है जिसका लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में हमने पूरी जानकारी अपने इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराई है. अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।

1 thought on “राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना 2023 क्या है? | पात्रता, लाभ और पंजीकरण कैसे करें”

  1. सर इसमें जो फॉर्म डाले हैं इनका कुछ हुआ या नहीं रिजल्ट कब तक आएगा मेरिट लिस्ट आएगी या क्या आएगा चार-पांच महीने हो गए फॉर्म डाले हुए

    Reply

Leave a Comment