रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल | लाभ, उद्देश्य व ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ प्रक्रिया | Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal?

|| रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल | Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal? | RPSN Portal | रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य | रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? | रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें? ||

हमारे देश के सैनिक अपनी जान को परवाह किए बिना हमारे देश की सीमाओं को रक्षा करते है लेकिन रिटायमेंट के बाद सैनिकों के पास आय कोई भी साधन न होने के कारण होने अपना जीवन यापन करने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती है इसलिए केंद्र सरकार के द्वारा रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए रक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है लेकिन अभी भी कई ऐसे रिटायर सैनिक और उनके आश्रित है,

जिन्हे इस पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है या उन्हें अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए भारत सरकार के द्वारा Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023 को लांच किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा रिटायर्ड सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन से संबंधित हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

लेकिन अधिकांश लोगों को अभी रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए आज हम आप सभी के अपने इस लेख के माध्यम से रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है? और इससे जुड़ा पूरा विवरण प्रदान करने जा रहे है। अगर आप भी RPSN Portal के बारे में जानना चाहते हो तो आपको इस पोस्ट को पूरा अंत तक पढ़ने की आवश्यकता है।

Contents show

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है? | What is Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal?

भारत सरकार के द्वारा रिटायर्ड सैनिकों और उनके आश्रितों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार के द्वारा रक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत हमारे देश के रिटायर्ड सैनिकों और उनके आश्रितों को हर महीने पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है, किंतु बहुत से ऐसे रिटायर्ड सैनिक और उनके आश्रित है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल लाभ उद्देश्य व ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ प्रक्रिया Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

जिन्हें रक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन प्राप्त करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा आर्म्ड फोर्सेज वेटरनस डे पर एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया है, जिसका नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से रिटायर्ड सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन प्राप्त करने में आने वाली परेशानियों का निवारण किया जाएगा।

इस पोर्टल को सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग (DESW) के साथ जोड़ा गया है यानी कि अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रित पेंशन से जुड़ी अपनी शिकायतों को सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग (DESW) में दर्ज करा पाएंगे। यह ऑनलाइन पोर्टल वर्तमान समय में ही नहीं बल्कि भविष्य में भी पेंशनभोगी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

अगर आप इस पोर्टल पर पेंसिल से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत को दर्ज करना चाहते हैं लेकिन आपको रक्षा पेंशन शिकायत पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़कर आप आसानी से अपनी पेंशन से जुड़ी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

योजना का नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
किसने शुरू कियारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
साल 2022
लाभार्थी देश के सैनिक
उद्देश्यसैनिकों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
वेबसाइट https://rakshapension.desw.gov.in/  

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य | Objective of Defense Pension Grievance Redressal Portal

केंद्र सरकार के द्वारा पूर्व सैनिकों एवं आश्रित पेंशन भोगियों के लिए रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को लांच किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का समाधान करना है

ताकि देश के रिटायर्ड सैनिक और उनके आश्रित अपना जीवन यापन करने के लिए समय पर पेंशन प्राप्त कर सकें। इस पोर्टल के शुरू होने से अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अब घर बैठे अपनी शिकायतों को ऑनलाइन पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में दर्ज करा कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के लाभ | Benefits of Defence Pension grievance redressal portal

इस ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को कई लाभ प्राप्त होंगे, जिनके बारे में सूचीबद्ध रूप में नीचे बताया गया है जो कुछ इस प्रकार से है-

  • इस पोर्टल के। माध्यम से भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की परिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को पूर्व सेनानी कल्याण विभाग से जोड़ा गया है यानी कि सभी भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित अपनी शिकायतों को Ex-Servicemen Welfare Department में दर्ज करा पाएंगे।
  • भारत देश के 25 लाख से भी अधिक सैन्य पेंशन भोगी इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के शुरू होने से सैन्य पेंशन भोगी आसानी से पेंशन प्राप्त कर सकेंगे।
  • जिससे वह अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के लिए पात्रता मापदंड | Eligibility criteria for Defence Pension grievance redressal portal

जिन पूर्व सेनानियों एवं उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने में कोई समस्या आ रही है और अब वह रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराना चाहते हैं तो पहले उन्हें कुछ पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा जो नीचे बताई गई है-

  • इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवल रिटायर्ड सैनिक और उनके आश्रित ही शिकायत दर्ज कराने के लिए पात्र होंगे।
  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए लाभार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • केवल भारत देश के रिटायर्ड सेनानियों को ही इस होटल की सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • जो सैनिक ड्यूटी पर हैं या किसी अन्य तरह की पेंशन भोगी योजना का लाभ उठा रहे हैं वह इसे पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? | How to file a complaint on defence pension grievance redressal portal?

अगर आप एक रिटायर्ड सैनिक या फिर उनके आश्रित हैं तथा आप परिवारिक पेंशन प्राप्त करने में असमर्थ हैं जिसके लिए आप रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते है तो आप नीचे बताए जाने वाले स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कीजिए।

  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://rakshapension.desw.gov.in/ पर जाना होगा।
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के  बाद आपके सामने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का Homepage खुलेगा।
  • इस page पर आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे आपको ऊपर दिए गए Lodge Your Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
  • अब आपके सामने Grievance Registration Form ओपन होगा, जहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, आपको दोनो में Yes का चयन करके Continue Button पर क्लिक करना होगा।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 1
  • तत्पश्यात आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, इस Application form में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2
  • मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको नीचे दिए गए Sumbit Button पर क्लिक कर देना है.
  • इस प्रकार आप सुरक्षा परिषद शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें? | How to check your complaint status on defence pension grievance redressal portal?

अगर आपने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की है लेकिन अभी तक उस पर सरकार के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति चेक कर सकते हो, जो निम्नलिखित प्रकार के है-

  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने रक्षा पेंशन निवारण शिकायत पोर्टल का होम पेज ओपन होगा, यहां आपको ऊपर की ओर View Your Grievance Status का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 3
  • इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको अपना Registration number, register mobile number और Capture code दर्ज करके Submit Button पर क्लिक करना है।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 4
  • जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति सामने आ जाएगी।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल क्या है?

यह केंद्र सरकार के द्वारा पूर्व सेनानियों एवं उनके आश्रितों के लिए पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए शुरू की गई एक ऑनलाइन पोर्टल है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा शुरू की गई है ताकि रिटायर्ड सेनानियों को पेंशन ना मिलने की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करना होगा?

यदि आप रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर किसी तरह की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।

क्या रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

जी नहीं, ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के शुल्क को देने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप निशुल्क अपनी शिकायत दर्ज करा कर उसके समाधान प्राप्त कर सकते है।

रक्षा शिकायत निवारण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य क्या है?

इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य देश के रिटायर्ड सेनानियों एवं उनके आश्रितों को पेंशन प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करना और उन्हें पेंशन प्रदान करना है।

निष्कर्ष

आज अपने आप सभी को अपने इस लेख के माध्यम से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पर रक्षा शिकायत निवारण पोर्टल क्या है? के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे इस लेख में रक्षा पेंशन शिकायत पोर्टल के बारे में बताई गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आपसे अनुरोध है कि आप इसे अधिक से अधिक अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment