त्रिपुरा राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें? |Tripura Ration Card List

त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक ऐसा राज्य है जहाँ हर वर्ग के नागरिक मिलजुल कर निवास करते है। अगर आप भी त्रिपुरा राज्य में स्थाई या अस्थाई रूप से निवास करते है तो आपके पास त्रिपुरा राशन कार्ड अवश्य होगा। हर साल त्रिपुरा राज्य सरकार सभी नागरिको को पारिवारिक आय के आधार पर राशन कार्ड प्रदान करती है।

त्रिपुरा राशन कार्ड की सहायता से राज्य में रहने वाले सभी गरीब परिवार आसानी से सस्ते दामों पर खाद्यान्न प्राप्त करके अपना जीवन यापन बड़े आराम से कर सकते है। नागरिको को सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री तभी मिलता है, जब नागरिको का नाम त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट में होता है।

जिन नागरिको ने अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और वह अब अपना नाम Tripura ration card list में चेक करना चाहते है तो, हमने इस लेख के द्वारा त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट क्या है? | What is Tripura Ration Card List?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, त्रिपुरा सरकार के द्वारा राज्य के गरीब नागरिको को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने तथा कम कीमत पर क्वालिटी की खाद्य सामग्री जैसे-गेहूं, चावल, चना आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक वर्ष त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट जारी की है। जिन नागरिकों के द्वारा त्रिपुरा राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया जाता है तथा उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की जाती है।

उन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में सम्मिलित होता है। यदि आप त्रिपुरा रूप में स्थाई और अस्थाई रूप से निवास करते हैं और आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तो आपको अपना नाम Tripura ration card list में चेक करने की आवश्यकता है। अगर आप अपना नाम Tripura ration card list 2024 में चेक करना चाहते है तो हम आपको त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने का सबसे आसान और सरल तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं कृपया करके आप इस पोस्ट को लास्ट तक पूरा पढ़े।

%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80
आर्टिकल का नामत्रिपुरा राशन कार्ड
लाभार्थीराज्य के नागरिक
विभागखाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग त्रिपुरा
साल 2022
वेबसाइटयहां क्लिक करे

त्रिपुरा राशन कार्ड के प्रकार – Types of Tripura Ration Card

त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा राज्य में निवास करने वाले सभी जनजातियों के नागरिको की आय के आधार पर निम्नलिखित तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है आगे बढ़ाने से पहले हम त्रिपुरा राशन कार्ड के प्रकार के बारे में विस्तार से बता रहे है-

एपीएल राशन कार्ड

त्रिपुरा राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा राज्य में गरीबी रेखा से ऊपर जीवन व्यतीत करने वाले सभी परिवारों के लिए सामान्य रूप से एपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है। यानी कि यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए उपलब्ध कराया जाता है जिनके आय के साधन सुनिश्चित नहीं हैं ऐसे परिवार राशन कार्ड का उपयोग करके सरकारी खाद की दुकानों से सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते है।

बीपीएल राशन कार्ड

गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले सभी नागरिकों को समान रूप से त्रिपुरा राज्य सरकार बीपीएल राशन कार्ड जारी करती है जो दिखने में पीले रंग का होता है जिसकी मदद से सभी नागरिक हर महीने 25 किलो तक सस्ते दामों पर अच्छी क्वालिटी का खाद्यान्न खरीद सकते हैं।

अंत्योदय राशन कार्ड

यह एक ऐसा राशन कार्ड है जो राज्य के सभी उन नागरिको को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से भी बहुत नीचे के वर्ग में आते है जिनके पास आय का कोई साधन उपलब्ध नही है। उन्हें सरकार अंत्योदय राशन कार्ड जारी करती है जिससे नागरिक फ्री में सरकारी खाद्यान्न की दुकानों पर मिलने वाली खाद्य सामग्री को आसानी से प्राप्त करके अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकते हैं।

त्रिपुरा राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आपने त्रिपुरा में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया हैं। तो आपका नाम राशन कार्ड में शामिल किया गया है या नही यह आप नींचे स्टेप को फॉलो करके जान सकते हैं।

  • राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए आपको त्रिपुरा राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • त्रिपुरा राशन कार्ड वेबसाइट का लिंक https://epdstr.gov.in/ यहां दिया गया है आप यहां क्लिक करके वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • जैसे ही आप त्रिपुरा खाद विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आएंगे तब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Ration card के सेक्शन में NFSA Beneficiary List Tripura लिखा दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक कर दे।
%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be
  • अब आपके सामने एक कैप्चा कोड दिखाई देगा। इसे आपको बॉक्स में भरकर Verify पर क्लिक कर देना हैं।
%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be-2
  • Verify पर जैसे आप क्लिक करेंगे बैसे ही आपके सामने राशन कार्ड सूची में देखने का फॉर्म मिलेगा। उसमे पूछी गयी तमाम जानकारी को भर लेना है। और Report View पर क्लिक कर दे।
%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be-3
  • जैसे ही आप view Report नेपर क्लिक करेंगे बैसे ही आपके सामने राशन कार्ड सूची आ जायेगी। इस सूची में आप अपना नाम देख सकेंगे।

त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट 2024 में नाम शामिल न होने पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

त्रिपुरा राज्य में रहने वाले जिन नागरिकों ने अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है और उनका नाम त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप त्रिपुरा खाद एवं रसद विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इससे सम्बंधित ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। या फिर आप चाहे तो क्या कि राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1967 पर संपर्क करके राशन कार्ड से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत को दर्ज करा कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

त्रिपुरा राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके जवाब

त्रिपुरा राशन कार्ड क्या है?

त्रिपुरा राशन कार्ड त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा राज्य में निवास करने वाली सभी तरह के जनजातियों के लिए जारी किया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसका इस्तेमाल करके गरीब नागरिक सकते दामों पर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

त्रिपुरा राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?

त्रिपुरा खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को निम्नलिखित तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं- APL ration card, BPL ration card and Antyodaya ration card

त्रिपुरा राशन कार्ड किस आधार पर जारी किया जाता है?

त्रिपुरा राज्य में निवास करने वाले सभी नागरिकों की आय के आधार पर सरकार राशन कार्ड जारी करती है ताकि गरीब नागरिक सस्ते दामों पर आसानी से खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकें।

त्रिपुरा राशन कार्ड किस विभाग के द्वारा जारी किया जाता है?

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, त्रिपुरा के द्वारा त्रिपुरा राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं।

Leave a Comment