[ऑनलाइन] उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए? | UP Land Registry Process

UP Land Registry Process  In Hindi :- अगर आप उत्तर प्रदेश में निवास करते है या आपने उत्तर प्रदेश में कोई प्रोपर्टी खरीदी या बेची है तो आज का ये लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है तथा यहां लगभग 20 करोड़ की जनसंख्या निवास करती है।

जिस वजह से लोगों को हर सरकारी काम को करवाना एक सबब का विषय बना रहता है। इस बात को को मध्य नज़र रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच करवाया गया है। जिसका उपयोग कर कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ऑनलाइन (UP Land Registry Process) माध्यम का उपयोग कर संपत्ति रजिस्ट्री या उससे जुड़े बहुत से कामों को ऑनलाइन माध्यम से करवा सकता है।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए

तथा उससे जुड़ी बहुत सी जानकारियों को प्राप्त कर सकता है। पर अभी भी बहुत से लोगों को इसके बारे में पूर्णतया जानकारी नहीं है। इसलिए आज हम आपको उस पोर्टल से जुड़ी बहुत सी जानकारियों के बारे में बताएँगे और आप किस प्रकार ऑनलाइन उत्तर प्रदेश प्रोपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकते है। तो चलिये शुरू करते है –

नामउत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री ऑनलाइन पोर्टल
राज्यउत्तर प्रदेश
किसके द्वारा लांच किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्तीसभी जमीन मालिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
Contents show

यूपी ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए अवश्य दस्तावेज़ | Documents required for UP online registry

यदि आप UP Land Registry करवाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। इसलिए संपत्ति रजिस्ट्री करवाने से पहले आप इन दस्तावेज़ों को तैयार करके रख ले जिससे आपको बाद में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। जो निम्न है –

  • संपत्ति को खरीदने वाले तथा बेचने वाले दोनों व्यक्तियों के पहचान पत्र या आधार कार्ड
  • प्रोपर्टी को खरीदने वाले वाले तथा बेचने वाले दोनों का पैनकार्ड की भी आवश्यकता होती है।
  • नो ओवजेक्शन सर्टिफेक्ट
  • संपत्ति कर की राशिद
  • बैनामा आदि की आवश्यकता होगी।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए? | UP Land Registry Process

अगर आप उत्तर प्रदेश में स्थित किसी संपत्ति की रजिस्ट्री ऑनलाइन माध्यम से करवाना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया बहुत सी आसान है। जिसके लिए आप नीचे दिए गए Points को Step By Step Follow कर सकते है जो निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसका होम पेज आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार खुल जाएगा जैसा कि आप नीचे दिए गए स्क्रीन शॉर्ट में देख सकते है।
उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए
  • अब आपको यहां नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंदर जाकर संपत्ति पंजीकरण में आवेदन करें के विकल्प का चयन करना होगा।
  • jजिसके बाद नवीन आवेदन के विकल्प दिखयी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है.
उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जायेगा। जहां आपको पूछी गयी सभी जानकारियों को सही प्रकार भरना होगा।]]
उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए
  • जानकारियों को भरने के बाद एक बार उसकी जांच अवश्य कर लें जिसके आपको बाद में कोई समस्या नहीं हो।
  • अब इस पत्र को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपने जो मोबाइल नंबर फॉर्म में भरा था। उस पर SMS द्वारा एक रजिस्ट्री दिनांक दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश प्रोपर्टी रजिस्ट्री अपॉइंटमेंट कैसे लें | How To Take Appointment For UP Property Registration

अगर आप प्रोपर्टी करवाना चाहते है तो आपको अपॉइंटमेंट लेना होगा। जिसके लिये आप नीचे दी गयीं Steps को Follow कर सकते है –

  • इसके लिए आपको पुनः विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जहां नागरिक सेवाओं के अंदर जाकर संपत्ति पंजीकरण अपॉइंटमेंट वाले विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने फॉर्म की आवेदन संख्या तथा पासवर्ड को भरना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चर कोड को बताये गए स्थान पर भरना होगा।
  • इसके बाद प्रवेश करें के ऊपर क्लिक करना होगा।
  • कुछ इस प्रकार अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी बैनामा ऑनलाइन कैसे निकले

अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को ऑनलाइन करना चाहते है तो संपत्ति बैनामा एक मुख्य दस्तावेज की भूमिका निभाता है टी आपको जस बात का भी पता होना चाहिए कि आप किस प्रकारऑनलाइन बैनामा को निकाल सकते है। जिसके लिए आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को भी फॉलो कर सकते है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए
  • इसके बाद आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के बॉक्स में नीचे संपत्ति खोजे के विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने बैनामा की जांच करने के बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी एक का चयन करना होगा।
उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कैसे कराए
  • चयन करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमें आपको पूछी गयी जानकारी जनपद,नाम आदि को भरना होगा।
  • और फिर खोजे के ऊपर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएंगी।
  • अगर आप बैनामा को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको स्कैन्ड लेखपत्र देखें। वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने बैनामा का PDF आपके सामने खुल जायेगा और आप इसे Download कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश ऑनलाइन प्रोपर्टी प्रक्रिया से लाभ

यदि आप उत्तर प्रदेश संपत्ति से जुड़े काम को ऑनलाइन माध्यम से करना चाहते है तथा उससे जुड़ी जानकारियों को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करना है तो आपको इससे क्या लाभ होंगे इसकी जानकारी का भी होना आवश्यक है जो कुछ निम्न प्रकार है –

  • इस प्रक्रिया के शुरू होने से आपको बार-बार विभाग से जुड़े कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिससे आपके समय की बहुत बचत होगी।
  • इस प्रक्रिया के ऑनलाइन शुरू होने से आपको संपत्ति से जुड़ी जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए पटवारी खाने या दफ्तर में नहीं जाना होगा।
  • आपको ज़मीन रजिस्ट्री संबंधी कामों को कराने के लिए आपको किसी फ़्रॉड व्यक्ति को एक्स्ट्रा पैसे देने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
  • विभाग से जुड़े कार्यालय में हो रही धांधली बाज़ी में भी काफ़ी हद तक कमी आएगी।
  • संपत्ति के जुड़े सरकारी कार्यालयों पर भी बोझ कम होगा। और दफ्तर में भी नहीं लगी रहेगी।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री से सम्बंधित सवाल जवाब

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री क्या है?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करते हैं और आपने किसी प्रकार की जमीन खरीदी या बेची है तो आप आपको अपनी जमीन की रजिस्ट्री करनी पड़ती है। इसके बाद ही आप उस जमीन के हकदार या मालिक होंगे।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन क्यों की गई है?

राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन की राजस्ट्री कराने के लिए को काफी समय और पैसा बर्बाद करना पड़ता है लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समस्या को नागरिको को मुक्ति दिलाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक आसानी से जमीन रजिस्ट्री करा सकता है।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे करा सकते हैं?

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं तथा आप अपनी जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री कराना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किए गए पोर्टल पर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ विजिट करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री ऑनलाइन पोर्टल किसने लांच किया है?

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिको के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने में किसी भी समस्या का सामना करना न पड़ें। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री लांच किया है।

उत्तर प्रदेश ज़मीन रजिस्ट्री ऑनलाइन पोर्टल के क्या लाभ है?

इस ऑनलाइन पोर्टल के लॉन्च होने के बाद राज्य नागरिक को जमीन से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी बार-बार विभाग से जुड़े कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। क्योंकि अब आप घर बैठे जमीन से जुड़े सभी कार्य कर पाएंगे।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्री के बारे में तथा उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारीयों के बारे में विस्तार से बताया गया। हम उम्मीद करते है कि ये लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा।

अगर अभी आपके मन में जानकारी से जुड़ा कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है हमारे टीम द्वारा आपके डाउट को क्लियर करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

धन्यवाद!

Leave a Comment