उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें? | Uttarakhand Ration Card List

Uttarakhand Ration Card List 2023 :- उत्तराखंड राज्य में निवास करने वाले नागरिकों के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य विभाग के द्वारा प्रतिमाह रियायती दरों पर गेहूं, चावल, केरोसीन तेल आदि राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली से उपलब्ध कराया जाता हैं। यह खाद्य सामाग्री उन्हीं लोगों को दिया जाता हैं। जिनके पास उनका राशन कार्ड होता हैं, या फिर उत्तराखंड राशन कार्ड सूची में नाम होता हैं।

अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप राशन कार्ड की मदद से रियायतीं दरों पर प्रतिमाह राशन ले सकते हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड नही है तो आप नए राशन कार्ड कर लिए आवेदन कर दें? लेकिन अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके है। परंतु आपका नाम Uttarakhand Ration Card List 2023 में नाम शामिल किया गया हैं या नही यह आपको नही पता हैं।

तो आज आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ेंम क्योंकि आज हम अपने इस आर्टिकल में उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें? इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप राशन कार्ड सूची में नाम की जांच कर सकते हैं। और राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ आपको मिलेगा या नही यह सुनिश्चित कर सकते हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची क्या है?| What is Uttarakhand Ration Card List

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें

उत्तराखंड राज्य में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड सूची जारी की जाती हैं। जिसमे राज्य के उन सभी नाहरिकों के नाम शामिल किए जाते है, जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और जो राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने के पात्र होते हैं। राशन कार्ड सूची हर साल उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती हैं।

ताकि राज्य के नाहरिकों को सूची में नाम देखने के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने न पड़े। अगर आप भी उत्तराखंड सरकार सूची 2023 के नाम की जांच करना चाहते हैं, तो घर बैठे खाद्य आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिसकी संपूर्ण जानकारी नींचे दी गयी हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची के प्रकार | Types Of Uttarakhand Ration Card

भारत के सभी राज्य में परिवार के मुखिया के नाम उसकी आय के अनुसार अलग – अलग प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। उत्तराखंड राज्य में भी 3 प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जो सीधे परिवार की मुखिया के आय पर निर्धारित होते हैं। नींचे तीनों प्रकार के राशन कार्ड के संपूर्ण जानकारी दी गयी हैं –

एपीएल राशन कार्ड – APL Ration Card

गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को एपीएल राशन कार्ड जारी की जाता है। यह राशन कार्ड जिन परिवारो को जारी किया जाता हैं उनकी बार्षिक आय 10000 से अधिक और 1 लाख से कम होती हैं। एपीएल राशन कार्ड पर प्ररिमाह 15 किलो अनाज दिया जाता हैं।

बीपीएल राशन कार्ड – BPL Ration Card

बीपीएल राशन कार्ड पर परिवार को 25 किलो अनाज प्ररिमाह दिया जाता हैं। यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जिनकी बार्षिक आय 10000 रुपये से कम होती है उन्हें जारी किया जाता हैं।

अंत्योदय राशन कार्ड – Antodaya Ration Card

अंत्योदय राशन कार्ड राज्य के सबसे गरीब परिवारों को जारी किया जाता हैं। जिनकी बार्षिक का कोई साधन नही होता हैं। अंतोदय राशन कार्ड पर प्रतिमाह 35 किलो राशन प्रदान करने के साथ-साथ अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें? | How to check your name in Uttarakhand Ration Card List 2023?

  • अगर आप Uttarakhand Ration Card को देखना चाहते है तो आपको यहां क्लिक करके उत्तराखंड की खाद आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर साइड में Ration Card Detail का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करना होगा।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें

  • अब आप नए पेज पर रेडीरेक्ट हो जाएंगे। यहाँ पर आपको एक कैप्चा कोड भरना है और Verify पर क्लिक कर देना हैं।

 

  • अब आप राशन कार्ड लिस्ट चेक करने वाले पेज पर आ जाएंगे। जहां पर आपको पूछी गयी डिटेल को भरना है और View Report पर क्लिक ओर देना हैं।

uttrakhand-ration-card-list

  • अब आपको अपने DSO को सेलेस्ट करना हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें

  • अब आपको ARO का चुनाव करना हैं। ।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें

  • अब आपके सामने कोटेदार के नाम, मोबाइल नंबर का, एड्रेस जैसा ब्यौरा दिखाई देगा। यहाँ पर आपको उस पर क्लिक कर देना हैं। जिस कोटेदार की दुकान से आपको राशन मिलता हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें

  • जैसे ही आप कोटेदार के नाम को सेलेस्ट करते है बैसे ही आपके सामने यहां उस दुकान से जुड़े सभी कार्ड धारको के नाम आ जाएंगे। जिसमे आप अपने नाम की खोज कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देख सकते है और अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में होगा। तभी आप राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची के लाभ

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची में अगर आपका नाम है तो उसे क्या क्या लाभ होंगे उसकी जानकारी आप नीचे जान सकते हैं –

  • राशन कार्ड सूची में अगर आपका नाम है तो राशन कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • राशन कार्ड का उपयोग करके अन्य सरकारी दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जमीन की रजिस्ट्री के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पहचान पत्र के रूप में राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

 Uttarakhand Ration Card List FAQ

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची क्या हैं?

यह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी की जाने वाले सूची हैं। जिसमे राज्य के सभी नागरिकों के नाम को शामिल किया जाता है जो राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होते हैं।

मेरा नाम राशन कार्ड सूची में नही है मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में शामिल नहीं किया गया है तो आपको इसके लिए आवेदन करना चाहिए। अगर आप आवेदन कर चुके हैं, तो आपको कुछ दिन इंतजार करना चाहिए। क्योंकि यह विवाह के द्वारा समय-समय पर अपडेट की जाती रहती है।

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

सरकार के द्वारा निकाली गई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपका नाम राशन कार्ड सूची में शामिल होना जरूरी है। क्योंकि सरकार ज्यादातर सरकारी योजनाएं राशन कार्ड धारक नागरिकों के लिए संचालित करती हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड की सूची किस विभाग के द्वारा जारी की जाती है?

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची खाद आपूर्ति विभाग उत्तराखंड के द्वारा जारी की जाती है। इस विभाग के द्वारा यह सूची समय – समय उपडेट भी किया जाता हैं।

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची कैसे देखें?

उत्तराखंड का एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट  पर आप राशन कार्ड की सूची देख सकते हैं। जिसके बारे में ऊपर बताया भी गया हैं।

निष्कर्ष

राज्य में निवास करने वाले नागरिकों को राशन कार्ड सूची के बारे में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने ना पड़े।  इसलिए आज हमने अपने इस आर्टिकल में उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें? | Uttarakhand Ration Card List के बारे में पूरी जानकारी शेयर की हैं। मैं आशा करती हूँ कि आप आर्टिकल में दिए गए स्टेप को फॉलो करके राशन कार्ड लिस्ट के अपने नाम की जांच कर चुके होंगे।

 

Leave a Comment