आज भारत मे लड़कियों की स्थिति लड़कों की अपेक्षा ज्यादा अच्छी नही है आज समाज मे लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका बहुत कम दिया जाता है।
हम इसे सीधे शब्दों मे कहे तो आज ज्यादातर समाज मे लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव किया जाता है।
इस भेदभाव को कम करने और लड़कियों को आगे अग्रेषित करने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है अभी हाल में देश के प्रधानमंत्री जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था।
अब इसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अब अपने राज्य की बेटियों के लिए उनकी शिक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए 1,18000 रुपये को आर्थिक धनराशि प्रदान करेगी।
परिवार की बेटियों के लिए सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा से लेकर शादी तक 1,18000 रुपये को आर्थिक धनराशि बेटी के बैंक खाते में किश्तों के रूप में प्रदान करेगी।
लड़की जब 9 कक्षा में प्रवेश करती है तो सरकार की तरफ से 4000 रुपए दिए जाएंगे। और जब लड़की 12वीं कक्षा मैं प्रवेश लेगी तो उसे 6000 रुपए दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।